रोमन रेंस के पांच सबसे बड़े कारनामे, जिन्होंने उन्हें बनाया WWE का बादशाह

नई दिल्ली रोमन रेंस का नाम मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में लिया जाता है। शुरुआत में वह फैंस के दिल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से हर किसी का नजरिया बदल दिया। 'द ट्राइबल चीफ' के रूप में रोमन ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए और यादगार जीत हासिल की, जिन्होंने उन्हें आधुनिक दौर का सबसे प्रभावशाली रेसलर बना दिया। आइए जानते हैं उनके 5 सबसे बड़े कारनामों के बारे में। रेसलमेनिया में द अंडरटेकर को हराकर…

Read More

पिता के संघर्ष से बेटे की जीत तक, सारांश जैन की प्रेरणादायक कहानी

नई दिल्ली 2014 में 21 साल के सारांश जैन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे. सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे सारांश जब भी घर फोन करते, तो मां और बड़े भाई यही कहते कि पिता सुबोध जैन किसी काम में व्यस्त हैं. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके पहले कोच और सबसे बड़े प्रेरणास्रोत पिता जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर जो सच सामने आया, उसने सारांश को भीतर तक तोड़ दिया. उनके पिता को मुंह का कैंसर…

Read More

IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा की वापसी; नए खिलाड़ी को मिला पहला मौका

नई दिल्ली श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम चुन ली गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मंगलवार 28 जुलाई की सुबह टीम का ऐलान कर दिया। टेस्ट टीम में एक नए खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी ऑफ स्पिनर सारांश जैन हैं, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम से कॉल आई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हो गई है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच का…

Read More

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा की वापसी

नई दिल्ली श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान 28 जुलाई (मंगलवार) को कर दिया गया. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में निर्धारित है. चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की नजरें दमदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में अपनी स्थिति अच्छी करने पर होगी. कप्तान के रूप में…

Read More

5 ओवर, 5 विकेट और 0 रन… इस गेंदबाज ने रचा विश्व रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाजों की उड़ाईं धज्जियां

तारूबा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में लगातार 5 विकेट मेडन ओवर डालकर इतिहास रच दिया. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने लगातार पांच मेडन ओवरों में पांच विकेट झटके हैं।  त्रिनिदाद में खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले टेस्ट के तीसरे दिन ग्रीव्स ने लंच से पहले और बाद में घातक स्पेल फेंकते हुए…

Read More

CWG 2026: शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड; 20 साल बाद भारत को मिला पदक

ग्लासगो पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी की इस पैरा एथलीट ने मुश्किलों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया। 2 साल की उम्र में पोलियो का शिकार होने के बाद उन्होंने लंबे संघर्ष का सामना किया और निजी जीवन की चुनौतियों से निकलकर खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक से चूकने का दर्द भी उन्हें नहीं रोक सका। चार साल बाद उसी…

Read More

World Cup 2027 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी! गंभीर को मिला बड़ा सुझाव

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना ​​है कि 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने साथ ही सुझाव दिया कि रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे मध्य क्रम को और मजबूती मिलेगी। इंजीनियर ने पीटीआई से कहा, ''आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है। गिल एक…

Read More

ईशा सिंह ने मनु भाकर को पछाड़ा, ISSF वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड

 नई दिल्ली चीन के हांगझू में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। भारतीय निशानेबाजों ने टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को ईशा सिंह ने पीछे छोड़कर गोल्ड अपने नाम कर लिया। भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता और इसी के साथ भारत ने डबल पोडियम हासिल किया। क्वालीफिकेशन राउंड में भी भारत के शूटर्स ने कमाल किया। क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय निशानेबाजों ने अपनी ताकत दिखाई। मनु भाकर ने 586-20x के स्कोर के साथ टॉप पर जगह बनाई। ईशा सिंह सिर्फ एक पॉइंट पीछे 585-18x के…

Read More

मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की डेटिंग चर्चा, कैफे वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार उनकी डेटिंग की चर्चा किसी हीरो संग नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग हो रही है. मगर दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते की वायरल खबरों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. क्यों जुड़ रहा मृणाल-यशस्वी का नाम? दरअसल, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को एक ही कैफे में स्पॉट किया गया. मृणाल मुंबई के एक बेहद फेमस कैफे में नजर आईं. थोड़ी देर बाद उसी कैफे से…

Read More

ईशा सिंह ने मनु भाकर को पीछे छोड़ा, विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

हांगझोऊ  भारत की उदीयमान निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को यहां ISSF विश्व कप (राइफल/पिस्तौल/शॉटगन) में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ओलंपिक पदक विजेता हमवतन खिलाड़ी मनु भाकर को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। भाकर ने कांस्य पदक जीता और भारत ने इस तरह से इस स्पर्धा में दो पदक हासिल किए। 21 साल की ईशा ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 अंक बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु ने शूट-ऑफ जीतकर कांस्य पदक…

Read More

हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने उतरेगी भारतीय टीम, फुल्टन को भरोसा

नई दिल्ली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन विश्व कप में भारत के 51 साल से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं और उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम आने वाले बड़े टूर्नामेंट में इतिहास रचना चाहती है। फुल्टन की देखरेख में भारत ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता था और अब वह वह अच्छी तरह जानते हैं कि अगर भारत को नीदरलैंड्स और बेल्जियम में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले विश्व…

Read More

ब्राजील फुटबॉल टीम अक्टूबर में भारत आएगी, कोलकाता में होगा ऐतिहासिक मुकाबला

 कोलकाता  ब्राजील की फुटबॉल टीम आगामी अक्टूबर में भारत दौरे पर आ सकती है और कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में भारत-ब्राजील के बीच ऐतिहासिक मैत्री मैच का आयोजन हो सकता है। सूत्रों के अनुसार ब्राजील फुटबॉल परिसंघ और भारतीय आयोजकों के बीच इस संबंध में बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस पहल पर चर्चा 2026 फीफा विश्व कप के दौरान शुरू हुई थी। विश्व कप में भारतीय प्रशंसकों ने ब्राजील की टीम को इंटरनेट मीडिया पर जबर्दस्त समर्थन दिया था, जिससे ब्राजील फुटबॉल परिसंघ भारत में मैच खेलने…

Read More

भारत का वर्ल्ड कप में डबल धमाल! ईशा ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर साधा निशाना

हांगझोउ हांगझोउ में चल रहे ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. सोमवार (27 जुलाई) को विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की ईशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, जबकि अनुभवी निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।  विश्व रिकॉर्ड धारक ईशा सिंह ने फाइनल में शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा. उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार सटीकता दिखाई और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. ईशा सिंह ने मेजबान चीन…

Read More

यू मुंबा टीटी ने गोवा को हराकर लगातार दूसरा यूटीटी खिताब जीता

नई दिल्ली  यू मुंबा टीटी ने शानदार वापसी करते हुए डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के पूरे सीजन के अजेय अभियान का अंत किया। रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक ग्रैंड फिनाले में 8-5 की जीत के साथ बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) सीजन 7 पावर्ड बाय चैटजीपीटी का लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया। शुरुआती दो मुकाबलों के बाद यू मुंबा 2-4 से पीछे था, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन ने दमदार वापसी की। कप्तान मानुष शाह और एना हर्सी ने मिश्रित युगल में शानदार जीत…

Read More

जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया, जीत कारगिल वीरों को समर्पित

ग्लासगो खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के हिस्से में आया है। रविवार यानी 26 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने एक हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से मात दी। जीत के बाद जादूमणि ने कारगिल के वीरों को याद किया। साथ ही अपने जश्न से पड़ोसी मुल्क को जलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जादूमणि सिंह…

Read More