भारत का वर्ल्ड कप में डबल धमाल! ईशा ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर साधा निशाना

हांगझोउ
हांगझोउ में चल रहे ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. सोमवार (27 जुलाई) को विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की ईशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, जबकि अनुभवी निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

विश्व रिकॉर्ड धारक ईशा सिंह ने फाइनल में शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा. उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार सटीकता दिखाई और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. ईशा सिंह ने मेजबान चीन की युयुए झांग को तीन अंकों के अंतर से पीछे छोड़ा. झांग ने 37 अंक के साथ रजत पदक जीता। 

दूसरी ओर, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी शानदार जुझारूपन दिखाया. कांस्य पदक के मुकाबले में उनका सामना उत्तर कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक से हुआ. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और आखिरकार डबल शूटऑफ में मनु भाकर ने बाजी मारते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। 

ये भी पढ़ें :  नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया-ए टीम, दिसंबर में खेली जाएगी टी20 सीरीज

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने एक रोमांचक डबल शूट-ऑफ में नॉर्थ कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक को हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. इसके साथ ही, हांगझोऊ में भारत के मेडल्स की संख्या 3 हो गई है,  इससे पहले संयम ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था.  अब भारत मेडल टेबल में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है; चीन ने अब तक 14 मेडल जीत लिए हैं, जिनमें छह गोल्ड मेडल शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें :  जेमिमा रोड्रिग्स की ग़ज़ब वापसी! जब टूटने लगी थी एकाग्रता, फिर ऐसे दिलाई टीम को जीत

कोच को जसपाल राणा खोने के बाद मनु का यह पहला मेडल
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने हाल ही में अपने कोच  जसपाल राणा को खोया है.  जसपाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया था. राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए ‘हाई परफार्मेंस कोच' के रूप में कार्यरत थे, कोच के रूप में उनकी सबसे बड़ी सफलता पेरिस में 2024 में खेले गए ओलंपिक खेलों में मनु भाकर को दो कांस्य पदक जीतने में मदद करना था. कोच को खोने के बाद मनु का यह पहला बड़ा इवेंट था। 

भारत के खाते में तीन पदक
ईशा सिंह के गोल्ड और मनु भाकर के ब्रॉन्ज के साथ मौजूदा टूर्नामेंट भारत की कुल पदक संख्या तीन हो गई है. इससे पहले भारतीय निशानेबाज सैन्यम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। 

ये भी पढ़ें :  अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे, कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला को घेरा

मेडल टैली में दूसरे स्थान पर भारत
हांगझोउ वर्ल्ड कप में चीन अब तक 14 पदक जीत चुका है, जिनमें छह स्वर्ण पदक शामिल हैं. मेजबान टीम पदक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि भारत तीन पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है. भारतीय निशानेबाजों के मौजूदा प्रदर्शन ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और बड़े टूर्नामेंटों के लिए भी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment