मेष राशि- आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत में पहले की तुलना में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सीनियर के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर सकते हैं। परिवार के साथ सुखद यात्रा पर जाने का योग है। आज जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। वृषभ राशि- आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति की इजाजत मिलने से आप कोई अपना महंगा शौक पूरा कर सकते हैं। परिवार…
Read MoreDay: September 20, 2024
रायपुर पुलिस का धुआँधार एक्शन..घटना से पहले बदमाशों पर शिकंजा, 60 बदमाश आए पुलिस की गिरफ़्त में
स्टेट डेस्क, रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेश भगवान की झाँकी के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एसीसीयु के अधिकारियों/कर्मचारियों को गणेश विसर्जन झांकी को इंसीडेंट फ्री एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु गुंडा-बदमाशों,आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के थाने/चौकियों एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के संयुक्त स्टॉफ की 10 विशेष टीम गठित…
Read Moreपेजर-रेडियो अटैक के बाद हिजबुल्लाह के नेता द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर एक के बाद एक दागे 140 रॉकेट
यरूशलेम इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को उत्तरी इजरायल पर 140 रॉकेट दागे। यह हमला हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर बमबारी करने का बदला लेने की कसम खाने के एक दिन बाद हुआ। इजरायली सेना ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को तीन बार रॉकेट दागे गए और लेबनान के साथ तबाह हो चुकी सीमा पर स्थित स्थलों को निशाना बनाया गया। हिजबुल्लाह ने हमले को बताया प्रतिशोध हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने कत्युशा सीमा पर स्थित कई स्थलों को रॉकेट से…
Read Moreकवर्धा मामले में ‘विष्णु’ सरकार का कठोर एक्शन..SP कलेक्टर हटाये गये, मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु की दुर्भाग्यजनक घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किए जाने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है।…
Read Moreमंडी में अवैध निर्माण के खिलाफ हुई कार्रवाई, अवैध रूप से निर्माणाधीन मस्जिद का बिजली का कनेक्शन काटा
मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में जेल रोड स्थित निर्माणाधीन मस्जिद का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मंडी नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने निर्माणाधीन मस्जिद की बिजली का कनेक्शन काट दिया है,। इसके अलावा, पानी के कनेक्शन को भी काटने को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि 18 सितंबर को मस्जिद की बिजली काटी गई। पानी का कनेक्शन काटने के लिए संबंधित…
Read Moreजापानी बुलेट ट्रेन ऑपरेटर जांच कर रहा है कि दो जुड़ी हुई शिंकानसेन ट्रेनें किस वजह से अलग हुई
टोक्यो एक जापानी बुलेट ट्रेन ऑपरेटर इस बात की जांच कर रहा है कि हाई स्पीड पर चलने के दौरान दो जुड़ी हुई शिंकानसेन ट्रेनें (बुलेट ट्रेनें) किस वजह से अलग हो गईं। यह जानकारी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने शुक्रवार को दी। रेलवे ऑपरेटर ईस्ट जापान रेलवे के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि सुबह तोहोकू शिंकानसेन लाइन पर टोक्यो जाने वाली दो ट्रेनों का एक कपलर टूट गया। यह तब हुआ जब ट्रेनें पूर्वोत्तर मियागी प्रांत में फुरुकावा और सेंडाई स्टेशनों के बीच चल रही थी। इसके कारण…
Read Moreजम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में गिरी BSF जवानों की बस, तीन जवान बलिदान, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रीनगर जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए हैं। ब्रेल वॉटरहेल इलाके में बस खाई में गिर गई। अधिकारी के मुताबिक, बस में बीएसएफ के 36 जवान भरे थे। सड़क से फिसलने के बाद बस खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में बीएसएफ के…
Read Moreसंजय राउत ने कहा- महाविकास अघाड़ी में मतभेद नहीं, हम खुलकर हर मसले पर करेंगे चर्चा
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को सीट शेयरिंग पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि सीट शेयरिंग को चल रही किसी भी बयानबाजी पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने कहा, “अगर किसी सीट को लेकर मतभेद सामने आता है, तो हम साथ मिलकर बैठक करेंगे और इसके बाद फैसला लिया जाएगा, फिलहाल इस संबंध में जो भी खबरें चल रही हैं, उस पर ध्यान न देना ही मुनासिब रहेगा।…
Read Moreमध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर भी होगा
भोपाल मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर गैर लाइसेंसी पार्टी को भी बेचा जा सकेगा। मार्कफेड प्रदेश के अंदर समर्थन मूल्य पर कृषि उपजों का क्रय कर उन्हें अपने गोदामों में रखता है। लंबे समय तक अनाज गोदामों में रखे रहने पर वह खराब हो जाता है। मार्कफेड अपने गोदाम में रखी कृषि उपज का विक्रय उन्हीं व्यापारियों को कर सकता था, जिनके पास मप्र के अंदर मंडी समिति में लाइसेंस है। इसके अलावा किसी अन्य…
Read Moreजिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला, अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा
पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां की जामा मस्जिद में तिरंगा लगा हुआ था, जिसमें अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा गया था। इस मामले में बजरंग दल की ओर से अजयगढ़ पुलिस को कार्रवाई के लिए एक लिखित आवेदन भी दिया गया है। इस मामले में विहिप व बजरंग दल ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अज्ञात व्यक्ति ने किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया…
Read Moreमध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत
भोपाल मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने 117 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। कैम्पा फंड की यह राशि विस्थापन में व्यय की जाएगी। प्रदेश के दो जिलों सागर एवं दमोह जिले में नौरादेही टाइगर रिजर्व आता है। ऐसे में सागर जिले वाले हिस्से में सिमरिया, बोमा राजस्व, बोमा राजस्व वन ग्राम, मानेगांव राजस्व, मानेगांव वन ग्राम तथा वन्यप्राणी वनमंडल ग्राम एवं दमोह जिले वाले हिस्से में मलकुही डोंगरगांव गांव में कुल…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं
भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 15 डॉक्टर्स भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधीन गैस राहत अस्पतालों में सेवाएं देंगे। यह डॉक्टर्स 2 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिये गैस राहत अस्पतालों में पदस्थ किये गये हैं। भोपाल शहर में संचालित गैस राहत अस्पतालों में पदस्थ किये गये डॉक्टर्स में एक मेडिकल विशेषज्ञ, एक सर्जिकल विशेषज्ञ, एक अस्थिरोग विशेषज्ञ, एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ, एक निश्चेतना विशेषज्ञ तथा 10 चिकित्सा अधिकारी हैं। प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किये गये इन 15 डॉक्टर्स में से मेडिकल विशेषज्ञ ने जवाहर लाल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी, मुख्यमंत्री साय से राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रायपुर मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक विष्णुदेव साय से यहाँ उनके निवास कार्यालय में रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में, भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल के साथ प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुलाकात के दौरान वर्ष 2025 के अंतिम तिमाही में 19वें राष्ट्रीय स्काउट्स और गाइड्स जैम्बोरी और विश्व गर्ल गाइड्स के पहले विश्व जैम्बोरी की मेजबानी पर चर्चा की गई। इस दौरान आयोजीत बैठक भारत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा नवंबर 2024…
Read Moreहरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान अपराधियों का बोलबाला, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग
पंचकूला हरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान अपराधियों का बोलबाला है। बीते एक सप्ताह के अंदर हरियाणा में दो गैंगवार की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी बीच आज कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग हुई है। जिसमें दो समर्थकों को गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक कालका विधानसभा क्षेत्र में रायपुर रानी के पास भरौली गांव से प्रदीप चौधरी का काफिला गुजर रहा था। इस दौरान काफिले पर फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सुरक्षित हैं, हालांकि उनके 2 समर्थक को गोली…
Read Moreकांग्रेसी खुद नक्सल समस्या की जननी और संरक्षक है : मरकाम
रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता के बयान जिसमे उन्होंने नक्सलवाद पर भाजपा को नाकाम बताने की कोशिश की थी उस पर प्रहार करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि पहले तो कांग्रेस को नक्सलवाद पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नही है क्योंकि ये खुद नक्सल समस्या की जननी और संरक्षक है। हर बार नक्सली कार्रवाई पर पहला विलाप कांग्रेसियों का ही आता है। इस बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवम गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा नक्सल पीड़ित परिवारजनों को केंद्रीय गृहमंत्री से मिलवाने पर…
Read More