भोपाल प्रदेश में शासकीय स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। इनके आवेदन और ज्वाइनिंग से संबंधित सभी कार्यवाही ऑनलाइन प्रक्रिया से की जा रही है। ऐसी शासकीय शाला, जहाँ विगत वर्ष अतिथि शिक्षक कार्यरत थे और उस शाला में इस शैक्षणिक सत्र में भी रिक्त पद था। ऐसे संबंधित अतिथि शिक्षक स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन ज्वाइनिंग दे रहे हैं। इस शैक्षणिक सत्र में विभाग ने अतिथि शिक्षकों की सुविधा के लिये ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया…
Read MoreDay: September 20, 2024
500 से अधिक शालाओं के छात्र-छात्राओं ने बनायी मानव श्रृंखला
भोपाल प्रदेश में 17 सितम्बर से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रदेशभर में सभी नगरीय निकायों में जन-भागीदारी से चल रहा है। प्रदेश के 500 से अधिक शालाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने शहर में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस वर्ष “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर साफ-सफाई पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-भागीदारी और सफाई मित्रों के सहयोग से शहरी क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई कार्य किये गये। ग्वालियर में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र…
Read Moreप्रदेश के पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, लंबित मांगों को लेकर पैंशनर्ज ने सभी जिला मुख्यालय में धरने-प्रदर्शन किए
शिमला प्रदेश के पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर पैंशनर्ज ने शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा सहित प्रदेश के अन्य सभी जिला मुख्यालय में धरने-प्रदर्शन किए। राजधानी शिमला में डीसी ऑफिस के बाहर आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते 23 अगस्त को एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शिमला में हुई थी, जिसमें एक प्रस्ताव पारित कर…
Read Moreपश्चिम बंगाल में बाढ़ को लेकर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, ‘पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बंगाल में तबाही’
कोलकाता पश्चिम बंगाल में बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में ममता ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी समझौतों को रद्द करने की चेतावनी दी है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार डीवीसी के साथ सभी समझौतों को रद्द कर देगी, क्योंकि उसके ‘एकतरफा पानी छोड़ने’ के परिणामस्वरूप दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीएम मोदी को ममता की चिट्ठी पीएम मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने बाढ़ के कारण हुई व्यापक तबाही…
Read Moreमध्यप्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
भोपाल राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली द्वारा गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल के एनाटॉमी विभाग में 09 अतिरिक्त स्नातकोत्तर (पी.जी.) सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वृद्धि के साथ पी.जी. सीटों की संख्या 2 से बढ़कर 11 हो गई है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने डीन जीएमसी डॉ कविता सिंह एवं गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय की पूरी टीम को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेषज्ञों की संख्या में वृद्धि से राज्य…
Read Moreविद्युत कनेक्शन में नाम परिवर्तन करवाना आसान, सरल संयोजन पोर्टल पर घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन
भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से विद्युत कनेक्शन में नाम परिवर्तन करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। अब उपभोक्ताओं को उनके परिसरों में पूर्व से विद्यमान कनेक्शन के नाम में परिवर्तन करना बेहद आसान हो गया है। अब जिन उपभोक्ताओं को अपने मीटर से संबंधित नाम में परिवर्तन करवाना है वह कंपनी की वेबसाइट https://portal.mpcz.in/ web/ में एलटी सर्विसेस के एलटी अदर सर्विसेस में दिये गये…
Read Moreऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने लगातार दूसरे दिन राहत शिविर में बिताई रात, जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण, दिए कार्यवाही के निर्देश
भोपाल उप नगर ग्वालियर में अति वर्षा से हुए जलभराव से प्रभावित बस्तियों के लोगों के लिए स्थापित शिविर में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लगातार दूसरी रात बिताई। उन्होंने गुरुवार की रात पीएचई कॉलोनी स्थित राहत शिविर के शिविरार्थियों के बीच गुजारने के बाद शुक्रवार की सुबह उप नगर ग्वालियर के जलभराव से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत और सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार की सुबह सबसे पहले…
Read Moreकार्य में लापरवाही पर विद्युत कंपनी ने 21 आउटसोर्स कर्मचारी किए ब्लैक लिस्ट
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कंपनी कार्यक्षेत्र के रायसेन,सीहोर एवं शिवपुरी में आउटसोर्स एजेंसी से कार्यरत 21 कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 21 आउटसोर्स कार्मिक कंपनी कार्यक्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सीहोर वृत्त में कार्यरत 14 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही शिवपुरी वृत्त के 6 एवं रायसेन वृत्त में कार्यरत एक…
Read Moreभाजपा के सदस्यता अभियान में मात्र 18 दिनों में 4 करोड़ का आकंड़ा किया पार,हासिल की नई उपलब्धि
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता अभियान 2024 ने शुक्रवार को एक नया मील का पत्थर हासिल किया, क्योंकि महज 18 दिनों में चार करोड़ सदस्यों ने खुद को पार्टी सदस्य के रूप में नामांकित किया है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, "4 करोड़ सदस्य और गिनती जारी है। एक और उपलब्धि हासिल हुई।" और स्वयंसेवकों तथा उत्साही लोगों से 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल देकर इस 'क्रांति' का हिस्सा बनने का आग्रह किया। सदस्यता अभियान लगातार इतिहास रच रहा- विनोद तावड़े भाजपा…
Read Moreप्रदेश में औद्योगिकीकरण के विस्तार में सहायक हैं इन्वेस्टर समिट – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन निरंतर जारी है। हमारा प्रयास है कि देश-विदेश के निवेशक और उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश करें और औद्योगिक गतिविधियों का संचालन करें। इससे प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। देश के विभिन्न भागों में हो रही इन्वेस्टर समिट से उद्योगपतियों और निवेशकों…
Read Moreमहिला से गैंगरेप के मामले में सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका ख़ारिज
लखनऊ महिला से गैंगरेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने खारिज कर दी है। दरअसल, MP-MLA कोर्ट ने 12 नवंबर 2021 को महिला से गैंगरेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी,वहीं अन्य अभियुक्तों को आशीष शुक्ल और अशोक तिवारी भी दोषी पाया है जबकि चंद्रपाल, विकास वर्मा, रूपेश्वर और अमरेन्द्र सिंह पिंटू को निर्दोष बताया था। बता दें कि महिला से गैंगरेप और जान से मारने की धमकी…
Read Moreमध्यप्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास के कारवां में सरकार को उद्योगपतियों के साथ बराबरी से चलना होगा। हम उद्योगपतियों के साथ सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण से कार्य के इच्छुक हैं। मध्यप्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि युक्ति, बुद्धि, क्षमता, योग्यता में भारतीय विश्व में अग्रणी हैं, लेकिन उपलब्धियां अर्जित करने के लिए शासन की सकारात्मक सोच और अनुकूलता आवश्यक है। शासन के सभी अंगों में समन्वय, और सहयोगी वातावारण से ही परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। मध्यप्रदेश में…
Read Moreमां के पेट में बच्चा, डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उस बच्चे के अंदर भी एक नवजात पल रहा है, अनोखा मामला
भोपाल मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उस बच्चे के अंदर भी एक नवजात पल रहा है। हालांकि, इसकी जानकारी डॉक्टरों को पहले ही हो गई थी। जब उन्होंने गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया था। मेडिकल की भाषा में इस कंडीशन को फीटस इन फीटू कहा जाता है। रेयर मामला होने की वजह से नवजात को जिला…
Read Moreस्लीपर कोच के ब्रेक में उठे धुएं को देखते ही लोको पायलट ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया, रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पाया
बाराबंकी लखनऊ अयोध्या रेलखंड पर बड़ा हादसा टल गया। रेलवे लाइन पर दौड़ रही ट्रेन आग का गोला बनने से बच गई। स्लीपर कोच के ब्रेक में उठे धुएं को देखते ही लोको पायलट ने स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। ट्रेन में धुंआ देख अफरातफरी मच गई। आनन फानन में रेलवे कर्मी दौड़े। आग पर काबू पाया गया। करीब 46 मिनट ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद रवाना हुई। लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर में सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली…
Read Moreराज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिये विभिन्न औद्योगिक समूहों के प्रमुखों से निरंतर वन-टू-वन चर्चा विभिन्न मंचों पर की जा रही है। इससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। वन-टू-वन चर्चा से उद्योगपतियों को उद्योग स्थापना में आने वाली दिक्कतों एवं उनके निराकरण पर सकारात्मक चर्चा कर निराकरण भी हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसी क्रम में शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 31 प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
Read More
