मंगलवार 24 सितम्बर 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज मेष राशि वालों को फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके आइडियाज की तारीफ होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि वालों की व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलेगा। लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव आएंगे। दोस्तों के साथ यात्रा के योग बनेंगे। कुछ लोगों को बच्चों के करियर…

Read More

मान सरकार में मंत्रिमंडल का चौथा फेरबदल, बनाए गए 5 नए मंत्री, शपथ के साथ ही हुआ विभागों का हुआ वटवारा

पंजाब पंजाब की भगवंत मान सरकार में 5 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। तीन साल के अंदर यह मान सरकार में चौथा फेरबदल है, पांच शपथ लेने वाले मंत्रियों में तरुणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉक्टर रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं। दरअसल, रविवार को मान कैबिनेट से 4 मंत्रियों का इस्तीफा हो गया था, जिसके बाद बनी जगह में इन नए मंत्रियों को शामिल किया गया। शपथ के साथ ही नए मंत्रियों को उनके विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है, जिसमें तरूणप्रीत सिंह…

Read More

नवागत प्रशिक्षु ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रशासन अकादमी भोपाल में ग्रामीण उद्यान विस्‍तार अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों को विभागीय कार्यों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र में प्रमुख सचिव प्रशासन अकेडमी महानिदेशक जे. एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव उद्यानिकी श्री अनुपम राजन, संचालक उद्यानिकी श्री शशि भूषण सिंह, श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, उप संचालक अकादमी डॉ. अनादि मिश्रा प्रशिक्षण संचालक सहित विभागीयें अधिकारी मौजूद रहे। नवागत कुल 184 आरईएचओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।…

Read More

प्रदेश में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में 15 लाख परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

भोपाल प्रदेश में शिक्षा से वंचित 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाने के लिये नव भारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा 22 सितम्बर रविवार को 52 जिलों में एक साथ सम्पन्न हुई। साक्षरता परीक्षा में 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। प्रदेश में साक्षरता कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग संचालित कर रहा है। राज्य में अभी तक उत्तीर्ण नव साक्षर की संख्या 82 लाख 53 हजार से अधिक…

Read More

भारत में भी घातक मंकीपॉक्स क्लेड 1बी स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया, WHO घोषित कर चुका है इमरजेंसी

तिरुवनंतपुरम भारत में भी घातक मंकीपॉक्स क्लेड 1बी स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को पीटीआई से इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि यह वही स्ट्रेन (स्वरूप) है जिसे पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। एमपॉक्स क्लेड 1 बी वैरिएंट का यह मामला केरल के एक व्यक्ति में पाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मल्लपुरम निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति में ‘क्लेड 1बी स्ट्रेन’ से संक्रमण का पता चला है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात…

Read More

मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में जिस सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी थी, अब हुई निरस्त

भोपाल मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में जिस सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी थी, उसे मोहन यादव सरकार ने निरस्त कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की एकपनिया नहर रहित लघु सिंचाई परियोजना 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपये की निरस्त हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन और इंदौर में 11 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई हैं। इस वजह से निरस्त की गई योजना जल संसाधन विभाग ने परियोजना को निरस्त कर…

Read More

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने से युवाओं को अब मिल रहे रोजगार के पर्याप्त अवसर

कठुआ,/जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी केवल देश को तोड़ने की बात करते हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि देश को तोड़ने का काम तो उनके पूर्वजों ने ही किया है। देश में आपातकाल, घोटाले तथा लूट की राजनीति करने वाली कांग्रेस केवल जनता से झूठे वादे करती है। जम्मू-कश्मीर में अब जनता इनके इरादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर हिन्दुस्तान का मुकुट है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में अद्वितीय सुधार हुआ है। जम्मू कश्मीर में न केवल आधारभूत ढांचा मजबूत…

Read More

मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के दर पर शीश झुकाया, कहा- शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुओं को नहीं हो कोई परेशानी

मीरजापुर/लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मीरजापुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के दर पर शीश झुकाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि की तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली। सीएम योगी ने विंध्य कॉरिडोर के विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने समय से कार्य कराने के भी निर्देश दिए। सीएम योगी ने विंध्यधाम में सबसे पहले मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाया। उन्होंने पूजन-अर्चन कर सुखी-स्वस्थ और समृद्ध उत्तर प्रदेश की…

Read More

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यात्रा पर निकले, उन्होंने कहा- योगी आदित्यनाथ के मन में सनातन का प्रेम कम, कुर्सी का प्रेम ज्यादा

लखनऊ ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गोध्वज स्थापना यात्रा पर निकले हैं। सोमवार को वह लखनऊ में थे। यहां मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ के मन में सनातन का प्रेम कम है, लेकिन कुर्सी का प्रेम ज्यादा है। उनका हिंदुत्व कमजोर है। हालांकि, योगी जी हमारे बहुत प्रिय हैं। लेकिन, सच तो कहना ही होगा और हम सच कह रहे हैं। उन्होंने कहा, मंदिरों में बाहर से लाए जाने वाले प्रसाद पर रोक लगा देनी चाहिए। किसी मंदिर के महंत ने ऐसा फैसला…

Read More

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी पारा हाई, उमंग सिंघार ने PoK का जिक्र कर उठाए सवाल

जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी पारा हाई है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रश्न किया है कि पाक अधिकृत कश्मीर कब भारत का हिस्सा बनेगा? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के इस सवाल पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हालिया दिनों जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए गए थे. इस दौरान उन्होंने अनुच्छेद 370 को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने…

Read More

महाराष्ट्र में विधान सभा चुनावों से ऐन पहले राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा दांव चला, ब्राह्मण-क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का ऐलान

मुंबई महाराष्ट्र में विधान सभा चुनावों से ऐन पहले राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा दांव चला है। शिंदे कैबिनेट ने आज राज्य में ब्राह्मण और राजपूत जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए दो अलग-अलग निगमों के गठन का फैसला किया है। ब्राह्मण जातियों के लिए 'परशुराम आर्थिक विकास निगम' और राजपूत समुदाय के लिए 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप आर्थिक विकास निगम' का गठन करने का फैसला लिया गया है। मंत्रिमंडल ने दोनों कल्याण बोर्डों के लिए 50-50 करोड़ रुपए का आवंटन भी कर…

Read More

बदलापुर के एक स्कूल में मामूस बच्चियों के साथ शोषण करने का आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

नई दिल्ली बदलापुर के एक स्कूल में मामूस बच्चियों के साथ शोषण करने का आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. सामने आया है कि आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस की गाड़ी में पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी. आरोपी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस टीम अक्षय को तलोजा जेल से अपने साथ ले जा रही थी. पुलिस ने क्या बताया?…

Read More

देवास में आयोजित बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया

इंदौर देवास में आयोजित आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स की बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। उनका चयन सर्वसम्मति से हुआ। संगठन के महासचिव उमाशंकर गुप्ता और मेयर काउंसिल आफ इंडिया की अध्यक्ष माधुरी पटेल ने इस अवसर पर पुष्पगुच्छ देकर महापौर भार्गव का स्वागत किया। तिरुपति बालाजी के प्रसाद की मिलावट के विरुद्द शांति मार्च शहर के धर्मगुरु तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी के मिलावट की कथित घटना के विरोध में एकजुट हो गए है। इसके विरोध…

Read More

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट सपोर्ट मिशन और आकांक्षी सम्पूर्णता अभियान की राज्य में प्रगति की समीक्षा

रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में राज्य सपोर्ट मिशन और संपूर्णता अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित किया गया। जिसमें नीति आयोग, भारत सरकार की ओर से महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर भी शामिल हुई। बैठक में मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य सचिव ने बताया कि संपूर्णता अभियान व स्टेट सपोर्ट मिशन में पिछले कुछ समय में राज्य द्वारा कई सफलताएँ हासिल की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित किया

वाशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित किया। 'समिट ऑफ द फ्यूचर' में पीएम मोदी ने कहा, 'जून में अभी-अभी मानव इतिहास के सबसे बड़े चुनाव में भारत के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है और मैं यहां मानवता के छठे हिस्से की आवाज आप तक पहुंचाने आया हूं।  जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए। सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए, हमें मानव…

Read More