करौली. करौली में ग्राम पंचायत सरपंच के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप गांव में खुले शराब के ठेके को बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों से जल्द मांग पूरी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। खोहरी ग्राम पंचायत सरपंच महेश चंद्र माली के नेतृत्व में कमल सिंह, शिवाजी, ब्रह्ममोहन सिंह, राजेश, विष्णु, गोविंद, पप्पू सहित अन्य ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत खोहरी में शराब की दुकान के साथ ही अवैध ब्रांचों के माध्यम से शराब की बिक्री की जा…
Read MoreDay: September 23, 2024
मध्य-दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, पांच दिन हो सकती है बारिश
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में बारिश थमने के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। मध्य और दक्षिण भागों में मानसून मेहरबान रहेगा। इन इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी क्षेत्रों में हल्की मध्य बारिश के आसार हैं। आज रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब बीकानेर, गुना, मंडला, राजनांदगांव और गोपालपुर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर…
Read Moreलड़की से छेड़छाड़ करने पर कोटा थाना इलाके में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला
बिलासपुर लड़की से छेड़छाड़ करने पर कोटा थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें पेंडारी निवासी दीपांशु साहू पर अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दीपांशु की अंतड़ियां बाहर आ गई है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कानन पेंडारी निवासी हर्ष कौशिक, सोनू विश्वकर्मा, प्रितम साहू स्कूटी से घूमने निकले थे. गनियारी के पास तीनों युवकों ने…
Read Moreगांवों में लौटी रौनक: सुरक्षा और विकास ने भरे खुशहाली के रंग
नियद नेल्लानार से बदल रही बस्तर की तस्वीर गांवों में लौटी रौनक: सुरक्षा और विकास ने भरे खुशहाली के रंग बस्तर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर बस्तर के लोग अपनी संस्कृति और विशेष परंपराओं के निर्वहन के लिए जाने जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने खुशहाल जीवन जीने के लिए स्वयं को प्रकृति के अनुकूल बनाए रखा, अपने को संभाले रखा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनके खुशहाल जीवन को माओवादियों की नजर लग गई थी, नाच-गाना बंद हो गए, मांदर की थाप मंद पड़ गई, सड़कें सुनी हो…
Read Moreनागरिकों की सुविधा के लिए अधोसंरचनाओं में किया जा रहा है निरंतर और सुनियोजित विस्तार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो रहा है, जिससे अधोसंरचनाओं पर दबाव बढ़ रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए अधोसंरचनाओं में निरंतर और सुनियोजित विस्तार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में विंध्य क्षेत्र में एमपीआरडीसी के वृहद सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर समय सीमा में पूर्ण करें। रीवा बायपास फोर-लेन मार्ग निर्माण कार्य नवम्बर से होगा प्रारंभ उप…
Read More‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट हुई, रवि किशन बोले- दुनिया को होंगे भारत के दर्शन
मुंबई किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 के लिए भारत से चुनी गई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'एनिमल', 'कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन', प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी', मलयालम फिल्म 'आतम', राजकुमार राव की 'श्रीकांत' जैसी फिल्मों के साथ कंपीट कर रही थी और अब फाइनली इसे ऑस्कर में जगह मिल चुकी है। आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म ने अपनी अनूठी कहानी के लिए लोगों का ध्यान खींचा था। लेखक के बारे में कनिका सिंह पिछले 4 साल से एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं। फिल्मी कीड़ा होना…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोरिया में बाघ के हमले से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
कोरिया. कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में बाघ के हमले में दो भैंस की मौत और एक घायल होने की सूचना के बाद रेगुलर फॉरेस्ट और नेशनल पार्क की टीम जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर से सटे कोरिया वनमंडल परिक्षेत्र देवगढ़ के ग्राम पोड़ी में बाघ के हमले में दो भैंस की मौत, एक घायल के बाद ग्रामीण भयभीत हैं। बाघ ने तीन भैंस पर हमला कर दिया। इस दौरान दो भैंस की मौत हो गई है। वहीं एक घायल भैंस का इलाज…
Read Moreबीजेपी सदस्यता अभियान: MP में अब तक बने 75 लाख से ज्यादा सदस्य, पहले नंबर पर है ये राज्य
भोपाल 'भाजपा सदस्यता अभियान 2024' के अंतर्गत 75 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के नेतृत्व तथा संगठन के मार्गदर्शन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत , परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश जल्द ही 1 करोड़ सदस्यता के लक्ष्य का जादुई आंकड़ा प्राप्त करेगा। यह उपलब्धि पार्टी की लोकप्रियता और संगठन शक्ति का प्रमाण है। बता दें सदस्यता अभियान के मामले में देश में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है, जहां 1 करोड़ सदस्य…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण 31 अक्टूबर के पूर्व तमाम कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश केन्द्र एवं राज्य सहयोग से 200 करोड़ में बन रहा 10 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल मनेन्द्रगढ़/एमसीबी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं भर्ती के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि…
Read Moreनगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता लक्षण इकाई द्वारा किय गया श्रमदान
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान के निर्देशानुसार 23 सितंबर 2024 को स्वच्छता लक्षण इकाई द्वारा मिड टाउन पार्क की साफ सफाई हेतु श्रमदान किया गया। विदित हो कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में स्वच्छता के क्षेत्र में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त स्वच्छता…
Read Moreछत्तीसगढ़-बस्तर की नक्सल पीड़ित मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से, सुनाई चार दशक की पीड़ा
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर के माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तरवासी अपनी गुहार लेकर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। बस्तर शांति समिति के बैनर तले 50 से अधिक नक्सल पीड़ितों ने राष्ट्रपति के समक्ष अपनी पीड़ा और व्यथा सुनाई। पीड़ितों ने राष्ट्रपति से कहा कि उनका बस्तर सदियों से शांत और सुंदर रहा है, लेकिन बीते चार दशकों में माओवादियों के कारण अब यही बस्तर आतंकित हो चुका है। जिस बस्तर की पहचान यहां की आदिवासी संस्कृति और परंपरा रही है, उसे लाल आतंक के गढ़…
Read Moreभाजपा मध्यप्रदेश ने ‘सदस्यता अभियान 2024’ में कल रचा नया ‘कीर्तिमान’
भोपाल एक दिन में बनाए गए 10 लाख से ज़्यादा सदस्य, 7.50 लाख फॉर्म भरे गए, 10 लाख मिस कॉल आए। मध्यप्रदेश में अब तक 'सदस्यता अभियान 2024' के तहत 72 लाख सदस्य बन चुके हैं तथा 67 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी ने मध्यप्रदेश भाजपा की समस्त टीम को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जी का प्रोत्साहन और आशीर्वाद मिलना भी हम सबके लिए गौरव का विषय है।
Read MoreCG में मुठभेड़…नक्सलियों के साथ जवानों का हुआ सामना, नारायणपुर में मुठभेड़ जारी, ये है अब तक का अपडेट
न्यूज़ डेस्क, बस्तर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से मुठभेड़ की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिला नारायणपुर एवं महाराष्ट्र सीमा पर माड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान दिनांक 23.09.2024 के शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फ़िलहाल रुक रुक कर फायरिंग जारी है। इसमें सभी जवान सुरक्षित है। साथ ही जवानों का सर्च अभियान जारी है। पुलिस मुख्यालय के…
Read Moreतिलवारा में बालाघाट जा रही बस ट्रक से टकराई, 1 यात्री की मौत, 20 लोग घायल
जबलपुर जबलपुर में बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी बस तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम घाना पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की वजह बस चालक को अचानक नींद का झोंका आना बताया जाता है। तिलवारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक को बालाघाट से एक प्राइवेट बस करीब 15 से 20 यात्रियों को लेकर जबलपुर तरफ आ रही थी। आज सुबह जैसे ही यह बस ग्राम घाना के पास पहुंची तभी हाईवे के…
Read Moreराजस्थान-बूंदी में हिन्दू नाबालिग का मुस्लिम लड़के ने किया अपहरण, सर्व हिन्दू समाज ने बाजार बंद कर थाना घेरा
बूंदी. जिले के नैनवा कस्बे में नाबालिग के अपहरण को लेकर सर्व समाज के लोगों ने कस्बे के बाजार बंद कर बड़ी संख्या में जुलूस निकाला और नैनवा थाने के बाहर नाबालिग बरामदगी होने तक अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए। इधर सूचना पर बूंदी और कोटा से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है, जिससे नैनवा कस्बा पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया है। समुदाय विशेष के एक युवक पर बालिका के अपहरण का आरोप है। चार दिन पूर्व कस्बे से नाबालिग का अपहरण…
Read More
