मानसून ने पकड़ी वापसी की राह, पांच उपमंडलों में हुई कम बारिश

नई दिल्ली  भारत के बड़े हिस्से को भरपूर बारिश से सराबोर करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से शुरूआत के बाद अब अपनी वापसी की यात्रा पर निकल पड़ा है।देशभर में पांच प्रतिशत अतिरिक्त बारिश लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की यात्रा  शुरू हुई लेकिन मौसम कार्यालय ने आगामी सप्ताह में कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान भी जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 सितंबर के बजाय 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से लौट गया…

Read More

पं. दीनदयाल उपाध्यायः स्वावलंबी और समर्थ समाज निर्माण के प्रेरक -डॉ. मोहन यादव

25 सितंबरःजयंती विशेष   भोपाल विलक्षण व्यक्तित्व के धनी, ऋषि राजनेता, एकात्म मानव दर्शन तथा अंत्योदय के प्रणेता और हमारे मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में कोटिशः नमन। संपूर्ण समाज, मानवता और राष्ट्र के लिये समर्पित श्रद्धेय दीनदयाल जी ने राष्ट्र निर्माण के लिये जो सूत्र दिये हैं वह भारतीय संस्कृति, परंपरा, देशज ज्ञान और एकात्म पर केंद्रित हैं। श्रद्धेय दीनदयाल जी ने जनसंघ की स्थापना से लेकर अंतिम सांस तक, अपने जीवन को यज्ञ में आहुति की तरह समर्पित किया और समग्र कल्याण का दर्शन दिया। इस…

Read More

ऑनलाइन बुक करें ट्रेन टिकट, आज ही डाउनलोड करें ये एप

  अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपको घंटों लाइन में लेकर टिकट लेना पड़ता है। यह समस्या उस वक्त बढ़ जाती है, जब आप अनारक्षित यानी अनरिजर्व्ड टिकट बुक करते हैं। बिना रिजर्वेशन वाले टिकट के लिए प्लेटफॉर्म पर लंबी लाइन लगाकर टिकट लेना होता है। लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ट्रेन के टिकट को यूजर ऑनलाइन यूटीएस ऐप की मदद से बुक कर सकते हैं। इससे 200 किमी से ज्यादा दूरी के टिकट के लिए तीन दिन पहले टिकट बुक किया जा…

Read More

रूस को धोखा देंगे तुर्की के एर्दोगान! F-35 जेट के बदले अमेरिका को दे सकते हैं S-400, डील पर बातचीत तेज

अंकारा  अमेरिका और तुर्की के बीच कथित रूप से एफ-35 फाइटर जेट को लेकर बातचीत काफी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने तुर्की को ऑफर दिया है कि वह रूस का एयर डिफेंस स‍िस्‍टम एस 400 उसे दे दे और बदले में एफ-35 जेट ले ले। ग्रीस की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका इन तुर्की के खरीदे एस-400 सिस्‍टम का कंट्रोल चाहता है। तुर्की के रूस से एस-400 सिस्‍टम खरीदने के बाद अमेरिका ने एफ-35 जेट देने से इंकार कर दिया था। यह एफ-35 फाइटर…

Read More

सरकार ने शंख एयर को ऑपरेशन शुरू करने की अनुमति दी, इंडिगो और एयर इंडिया को देगी टक्कर

नई दिल्ली देश के एविएशन सेक्टर में एक नई एयरलाइन उड़ान भरने को तैयार है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की सबसे नई एयरलाइन शंख एयर को अपना ऑपरेशन शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उड़ानें शुरू करने से पहले एयरलाइन को एविएशन रेगुलेटर DGCA से मंजूरी की आवश्यकता होगी। यह उत्तर प्रदेश की पहली शेड्यूल्ड एयरलाइन होगी जिसका हब लखनऊ और नोएडा में होगा। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन का लक्ष्य देश के प्रमुख शहरों को जोड़ना है। कंपनी का फोकस उन…

Read More

5 व 6 अक्टूबर को होगा नो योर आर्मी मेले का आयोजन

रायपुर राजधानी में भारतीय सेना द्वारा 5 और 6 अक्टूबर को नो योर आर्मी मेला का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और सेना के अधिकारियों ने इस परिपेक्ष्य में साइंस कॉलेज मैदान का मुआयना किया और चर्चा की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें और नगर निगम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यह प्रदेश में होने वाला अनोखा आयोजन है जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका…

Read More

दुनिया में शराब की प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा खपत मोल्दोवा में सालभर में हर आदमी गटक जाता है 15 लीटर से अधिक शराब

नई दिल्ली  मोल्दोवा को यूरोप का सबसे गरीब देश माना जाता है। इस देश में जीडीपी पर कैपिटा करीब 4,500 डॉलर है। लेकिन प्रति व्यक्ति शराब खपत के मामले में इस देश का पूरी दुनिया में पहला नंबर है। पूर्वी यूरोप का यह देश किसी जमाने में सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। इसका क्षेत्रफल 33,846 वर्ग किमी और आबादी करीब 25 लाख है। इस देश में प्रति व्यक्ति शराब की सालाना खपत 15.2 लीटर है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों में यह…

Read More

गोरखा के भारतीय सेना जॉइन नहीं करने से उत्तराखंड में खुकरी बिजनस पर पड़ा बुरा असर

देहरादून  बहादुरी का प्रतीक माने जाने वाले गोरखा अब भारतीय सेना जॉइन नहीं कर रहे हैं। बीते 4 सालों के दौरान इस संख्या में गिरावट आई है। पहले कोविड और फिर अग्निपथ स्कीम को इसकी वजह माना गया। फिलहाल करीब 32 हजार गोरखा (39 बटालियन) भारतीय सेना की सात गोरखा रेजिमेंट का हिस्सा हैं। हालांकि भारतीय सेना में उनकी संख्या लगातार कम हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम का सीधा असर उत्तराखंड में बसे खुखुरी बनाने वालों को हो रहा है। चाकूनुमा खुकरी को गोरखाओं का पारम्परिक हथियार माना जाता…

Read More

UP के कर्मचारियों की दिवाली से पहले बढ़ेगी सैलरी? DA में 4 प्रतिशत इजाफा होने का अनुमान

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों (UP Govt Employees) के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है. दिवाली से पहले 15 लाख कर्मचारियों और 8 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है. वहीं राज्‍य सरकार गैर राजपत्रित कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान कर सकती है. हालांकि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान केंद्र सरकार की ओर से इजाफे के बाद ही किया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (Dearness Allowance Hike) से राज्य…

Read More

भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा 26 को आ रहे रायपुर

रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जेपी नड्डा सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बैठक लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा संगठनात्मक बैठक लेंगे और सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में लगी स्मृति प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन भी राजधानी रायपुर आएंगे। यात्रा के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी निकाय चुनाव तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Read More

MP की अर्थव्यवस्था को प्रतियोगी बनाने एशियाई विकास बैंक देगा पूरा सहयोग : एडीबी कंट्री डायरेक्टर सुमियो ओका

भोपाल मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रभावी और प्रतियोगी बनाने के लिये एशियाई विकास बैंक (एडीबी) पूरा सहयोग करेगा। इंडिया रेसीडेंट मिशन का नेतृत्व कर रही एडीबी की कंट्री डायरेक्टर सुमियो ओका ने कहा कि पिछले ढाई दशकों में मध्यप्रदेश के शानदार प्रदर्शन और बढ़ती अर्थव्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विकास के नये क्षेत्रों में प्रदेश के साथ भागीदारी को और आगे ले जायेंगे। सुओका एशियाई विकास बैंक और मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में परस्पर सहयोग की 25 साल की साझेदारी की वर्षगांठ पर भोपाल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर…

Read More

रीवा के अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट की केस स्टडी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी

रीवा मध्य प्रदेश के रीवा स्थित अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली को विश्व प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने केस स्टडी के रूप में शामिल किया है। इसके तहत प्लांट के उत्कृष्ट प्रबंधन, संचालन और सौर ऊर्जा उत्पादन को आदर्श उदाहरण के रूप में पढ़ाया जा रहा है। यह प्लांट न सिर्फ विश्व का सबसे बड़ा प्लांट है, बल्कि सबसे सस्ती दर पर व्यावसायिक ऊर्जा उत्पादन करने वाला भी है। यहां से 3.3 रुपये प्रति यूनिट बिजली अगले 25 सालों के लिए उपलब्ध हो सकेगी। भारत में चार लाख 67 हजार…

Read More

Vande Bharat Train में होगा बदलाव, सीट, चार्जिंग प्वाइंट व बोतल होल्डर में करेंगे फेरबदल

भोपाल  रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन स्टेशन तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान यात्रियों ने असुविधाओं से परेशान होकर रेलवे को कई शिकायतें की। ज्यादा किराया देने के बाद भी कोच में अच्छी सुविधाएं न मिलने से यात्री खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सीट में बदलाव कर रहा है। सीट कवर की हार्डनेस (कठोरता) को कम किया जा रहा है, जिससे लंबी…

Read More

भारत के इस गांव में शादी के बाद एक हफ्ते तक बिना कपड़ों के रहती है दुल्हन

नईदिल्ली भारत विविधताओं का देश है, यहाँ की संस्कृति, परंपराएं, आचार-विचार एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में, एक जाति से दूसरी जाति में, एक समुदाय से दूसरे समुदाय में बेहद अलग हैं। ऐसे में भारत में भी कुछ ऐसे समुदाय हैं जो शादी की ऐसी परंपराओं का पालन करते हैं जो आधुनिक समाज को अजीबोगरीब लगती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही एक रिपोर्ट के बारे में। जैसा कि पहले बताया गया है कि भारत में शादी की परंपराएं अलग-अलग समुदायों की संस्कृति और परंपराओं के अनुसार बेहद अलग-अलग हैं।…

Read More

भारत को मिलेगी UNSC में स्थायी सदस्यता? US ने किया बहुत बड़ा वादा

न्यूयॉर्क  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता देने का समर्थन करेगा अमेरिका। अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह जानकारी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में सुधार का आह्वान किया था। उनका इशारा अप्रत्यक्ष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग की ओर था। इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर अमेरिका का रुख स्पष्ट किया। अमेरिका ने यह भी मांग की कि भारत के…

Read More