रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम दसपुर के श्री द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। वे ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं। उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करती है और बेटा राज…
Read MoreDay: September 25, 2024
कृषि कानूनों पर मेरे विचार व्यक्तिगत हैं : कंगना रनौत
नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने को लेकर टिप्पणी की थी। इस वजह से उन्हें अपनी पार्टी से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच, कंगना रनौत ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उनके विचार निजी थे और वह पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। कंगना रनौत ने बुधवार को भाजपा नेता गौरव भाटिया के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कंगना की ओर से…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से दुकानों पर नाम लिखना कांग्रेस सरकार को भी रास आया
शिमला उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से दुकानों पर नाम लिखने का जो आदेश जारी किया गया है, वह हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी रास आ गया है। हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार ने भी यह नियम बनाने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूपी सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी इसे पूरी मजबूती से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की चिंताओं को ध्यान में…
Read Moreजल जीवन मिशन के काम में लापरवाही बरतने वाले दो ठेकेदारों के खिलाफ कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही बरतने वाले दो ठेकेदारों के खिलाफ कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है. बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी अनुबंधित कार्य समय-सीमा में नहीं करने पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बीजापुर ने 3 गांवों के 2 ठेकेदारों के कार्य को निरस्त कर दिया है. लापरवाह इन ठेकेदारों की अमानत राशि एफडीआर शासन के पक्ष में राजसात किया गया है. ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. दोनों ठेकेदार बीजापुर जिले में…
Read Moreआंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला डोहर बनी प्रेरणा
सफलता की कहानी भोपाल महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता न केवल पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का भी कार्य करती हैं। सतना, मध्यप्रदेश के सोहावल परियोजना के अंतर्गत ग्राम सलैया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला डोहर की कहानी न केवल उनके समर्पण को दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे एक कार्यकर्ता समाज में स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता का संचार कर सकती है। एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का परिश्रम और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी किसी भी परिवार के…
Read Moreश्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गोविंदपुरा में जगह-जगह हुए आयोजन, वृद्ध आश्रम में फल वितरण किए
भोपाल गोविंदपुरा की लोकप्रिय विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर का जन्मदिन आलोक गर्ग एवं निशा गर्ग द्वारा सेवा समर्पण के रूप में मनाया इस मौके पर आकाश गौर उपस्थित रहे उन्होंने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल एवं कपड़े वितरण कर श्रीमती कृष्णा गौर की लंबी उम्र की कामना की इस अवसर पर वीरेंद्र त्रिपाठी अशोक असाटी सचिन पासी बृजेश व्यास पप्पू सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे सेवा एवम निरमन समिति और गर्ग परिवार ने मिलकर मनाया|
Read Moreअक्षय कुमार ने दिखाई हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक
मुंबई, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का पांचवा संस्करण बना रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 5 की झलक अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और डिनो मोरिया को दिखाया है। अक्षय कुमार ,डिनो मोरिया,रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है, हरियाणा को दलालों के हवाले कर दिया था
सोनीपत हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। याद कीजिए, 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार…
Read Moreअरविंद केजरीवाल ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी, पूछे पांच सवाल
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को बुधवार को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पांच सवाल पूछे। केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा, “मैं आज की तारीख में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखकर बेहद चिंतित हूं। भाजपा इस देश को जिस दिशा में लेकर जा रही है, वो भारतीय लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। अगर ऐसा ही चलता…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे इस दौरान बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित श्स्वच्छता ही सेवाश् पखवाड़ा में भी शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को…
Read Moreवन्य-जीव का शिकार कर खाने वाले आरोपी ग्राम पंचायत सचिव की जमानत खारिज
भोपाल स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश की जबलपुर इकाई एवं बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल, 2024 को बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर-एरिया में बंदूक के साथ प्रवेश कर वन्य-प्राणी चीतल को गोली मारकर शिकार करने एवं उसके माँस को पकाकर खाने के अपराध और उसके साक्ष्य को छुपाने के संबंध में वन्य-जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर ग्राम उमरिया बकेली जिला उमरिया से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें से एक आरोपी राघवेन्द्र सचिव ग्राम पंचायत मानपुर उमरिया को…
Read Moreसागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से बुन्देलखंड को मिलेगी औद्योगिक गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखंड क्षेत्र को केन-बेतवा परियोजना की सौगात देकर पूरे क्षेत्र के समग्र विकास के नये द्वार खोल दिये हैं। इससे कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। आगामी 27 सितम्बर को सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव से वीरों की धरती के रूप में विख्यात बुंदेलखंड को एक नई पहचान मिलने के साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्रीय अंचलों में होने वाली…
Read Moreसीएम योगी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की, पांच लोगों को भाजपा से जोड़ा
लखनऊ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता महाभियान के तहत बुधवार को पांच लोगों को भाजपा से जोड़ा। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने देश-प्रदेश व बूथ के लिए जो लक्ष्य तय किया है, हमारे कार्यकर्ता उसे आसानी से प्राप्त करेंगे। लखनऊ महानगर ने अब तक दो लाख 52 हजार 494 सदस्य बनाए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि चुनाव जिला, संसदीय-विधानसभा क्षेत्र स्तर पर नहीं लड़ा जाता है, बल्कि चुनाव…
Read Moreकुंडली में कुबेर योग कब बनता है और जीवन पर क्या होता है इसका प्रभाव, इन 5 बातों से जानें
ज्योतिष शास्त्र में कुबेर योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में कुबेर योग होता है, उसका जीवन धन-धान्य, सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों संपन्नता से भरी होती है। कुबरे योग को धन लाभ से जोड़कर देखा जाता है। कुबेर योग का नाम धन के देवता कुबेर के ऊपर रखा गया है। आइए, जानते हैं कि किसी व्यक्ति की कुंडली में कुबेर योग कब बनता है। कुंडली में कब बनता है कुबेर योग कुबेर योग की बात करें, तो किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों…
Read Moreतमनार तथा बगीचा में खुलेगी अपेक्स बैंक की नवीन शाखा
रायपुर, अपेक्स बैंक की दो नवीन शाखा तमनार और बगीचा में जल्द खुलेंगी। यह जानकारी आज छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ( अपेक्स बैंक) की 25 वी वार्षिक आमसभा की बैठक में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी कुलदीप शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन शाखाओं को प्रारंभ करने के लिए रिजर्व बैंक की अनुमति मिल चुकी है। अपेक्स बैंक की वार्षिक आमसभा में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बैंक की वित्तीय पत्रक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक की अंशपूजी 218.13 करोड़, निधियाँ (रिजर्व) 640.48 करोड़,…
Read More
