प्राणपुर, सावरवानी एवं लाडपुरा खास को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश के अंतराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर तीन गांवों को विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम से सम्मानित किया है। प्राणपुर को शिल्प श्रेणी में और सावरवानी एवं लाडपुरा खास को जिम्मेदार पर्यटन की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। ये गांव भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 में विजेता रहे हैं। प्राणपुर चंदेरी में, लाडपुरा खास निवाड़ी और सावरवानी छिंदवाड़़ा जिले में हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के तीन ग्रामों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार मिलने पर बधाई और…

Read More

पुणे में किशोरी से बलात्कार के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया

पुणे पुणे के एक कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा से बलात्कार के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की उम्र 20 और 22 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की छात्रा से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। उसने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों ने अप्रैल से सितंबर के बीच पुणे में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव में आये उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से की वन-टू-वन चर्चा

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर रीज़नल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आए उद्योगपतियों और निवेशकों से प्रदेश में निवेश तथा औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के संबंध में वन टु वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी श्री ए.एन. श्रीराम ने बताया कि बीना रिफाइनरी के विस्तारीकरण के साथ यहाँ युवाओं के कौशल विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट की योजना है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के कार्यकारी संचालक श्री एस. के. दास ने बातचीत के क्रम में बताया कि हटा में प्राकृतिक…

Read More

तिरुपति लड्डू विवाद: आंध्र प्रदेश सरकार ने जांच के लिए नौ सदस्यीय एसआईटी नियुक्त की

अमरावती आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में चढ़ाए जाने वाले लड्डू में कथित रूप से पशु चर्बी मिलाए जाने के मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) नियुक्त किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हाल में आरोप लगाया था कि राज्य में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पूर्ववर्ती सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डुओं को बनाने के लिए घटिया सामग्री एवं पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया। उन आरोपों के…

Read More

ममता बनर्जी ने सरकार को सूचित किए बिना पानी छोड़ने के लिए डीवीसी की आलोचना की

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी सरकार को सूचित किये बिना दोबारा ज्यादा जल छोड़ने के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की एक बार फिर आलोचना की है। बनर्जी ने राज्य में लगातार हो रही बारिश और डीवीसी द्वारा अनियंत्रित रूप से पानी छोड़े जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, “आज भारी बारिश हुई और कल डीवीसी ने हमें सूचित किए बिना 25,000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार से संवाद किए बिना यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा,…

Read More

कोरोना काल से बंद ट्रेनों के रेलवे स्टापेज होंगे पुन: बहाल

बिलासपुर ज्ञात हो कि कोरोना काल से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद किया गया था, जिसके कारण आम नागरिकों, विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी सहित हजारों यात्रियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। केंद्रीय लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान संबंधित क्षेत्र में दौरा कर रहे श्री तोखन साहू जी से आमजनों ने प्रमुखता से इसकी पुन: बहाली की मांग की थी। जनता की इच्छानुसार केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रेलमंत्री श्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ट्रेन स्टॉपेज की पुन:…

Read More

भविष्य का बुन्देलखंड, विकसित बुन्देलखंड होगाः- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भविष्य का बुन्देलखंड, विकसित बुन्देलखंड होगा। प्रदेश में उद्योगों के विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा। छोटे से छोटे उद्यमी की सहायता के लिए भी राज्य सरकार पूर्ण सहायोग प्रदान करेगी। केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से बुन्देलखंड के ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता की वृद्धि होगी, जिससे बुन्देलखंड क्षेत्र का स्वरूप बदल जायेगा। सागर में एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इससे एविएशन क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेगी। प्रदेश के कई स्थानों पर विमानन की गतिविधियों के लिए केन्द्र सरकार का पूर्ण…

Read More

हरियाणा चुनाव में प्रचार का शोर जोरों पर, चुनाव में क्या है ‘DUNKI’ मुद्दा, राहुल गांधी युवाओं के बीच क्यों कर रहे इसकी चर्चा

नई दिल्ली हरियाणा चुनाव में प्रचार का शोर जोरों पर है। सत्तारूढ़ भाजपा से लेकर विपक्षी कांग्रेस के नेता हरियाणा के लोगों को अपनी तरफ खींचने के लिए एक से बढ़कर एक मुद्दे जनता के बीच लेकर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ‘खर्ची-पर्ची’ का मुद्दा उठाया है, वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया है। वह चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं जो बेरोजगार हैं या नौकरी के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर में चौथे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल कांफ्रेंस में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक अवसर और चुनौतियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने उद्यमियों से संवाद में नवीन निवेश प्रोत्साहन नीति अनुसार समय सीमा में सभी सुविधाएं व स्वीकृतियां उपलब्ध कराने के साथ ऑनलाइन प्रदत्त सुविधा और आसानी से जमीन आवंटन के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की भांति प्रदेश में भी नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को…

Read More

पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर होगी मध्यप्रदेश की अलग पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पर्यटकों को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में बहुत विकास किया है। मध्यप्रदेश की सबसे पहली विशेषता यह है कि हृदय स्थली के रूप में देश के मध्य में स्थित है और अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण ही यह मध्य प्रदेश कहलाता है। देश के मध्य में स्थित होने के कारण पर्यटकों के लिए देश के…

Read More

नोएडा: हवाई अड्डा से फिल्म सिटी तक ‘लाइट ट्रांजिट रेल’ संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी मिली

नोएडा उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से फिल्म सिटी तक लाइट ट्रांजिट रेल (एलआरटी) के संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और उसे केंद्रीय शहरी आवासन मंत्रालय को भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आने वाले लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए ‘नमो भारत’ और ‘मेट्रो लाइन’ के ट्रैक पर अब लाइट ट्रांजिट रेल (एलआरटी) भी दौड़ेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी से हवाई अड्डा तक पूर्व प्रस्तावित ‘पॉड टैक्सी’ की…

Read More

रियासी आतंकवादी हमला: जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में एनआईए की छापेमारी जारी

नयी दिल्ली/जम्मू राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जून में शिव खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए घातक आतंकवादी हमले की जांच के तहत शुक्रवार को राजौरी और रियासी जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए अधिकारी जम्मू-कश्मीर में सात स्थानों पर छापे मार रहे हैं। आतंकवादियों द्वारा नौ जून को श्रद्धालुओं की बस पर की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के बाहर के सात तीर्थयात्रियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल…

Read More

खिलाडियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ मिलेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में प्रचलित 8-10 महत्वपूर्ण खेलों को चिन्हांकित कर खिलाडियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएं। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पधार्ओं में मेडल जीते, हम इसी लक्ष्य के साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रहें हैं। हमें अपनी खेल प्रतिभाओं को विश्व पटल पर लेकर जाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा उपरांत अधिकारियों को निर्देशित…

Read More

बैरागढ़ फाटक रोड पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर का काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा, फरवरी 2025 तक शुरू होगा

संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ फाटक रोड पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर का काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। फरवरी 2025 से इसे ट्रेफिक के लिए खोल दिया जाएगा। सीटीओ छोर से संत हिरदाराम नगर स्टेशन आने के लिए थर्ड लेग बनेगी। इससे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। विधायक रामेश्वर शर्मा एवं डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने शुक्रवार को फ्लाइओवर एवं स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन किया। यहां रेलवे फाटक के पास रेलवे अपने हिस्से का काम कर रहा है। रामेश्वर ने यह काम जल्द पूरा करने…

Read More

मुख्यमंत्री ने दुर्ग के चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग स्थित चंड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक गजेंद्र यादव, आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जीतेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे।

Read More