छिंदवाड़ा तामिया के बीईओ कार्यालय में पदस्थ क्लर्क सतीश तिवारी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। शिक्षक बलिराम भारती के पीएफ फंड से रुपये निकालने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई कर बाबू को रंगे हाथ पकड़ लिया। पीएफ फंड से पैसे निकालने के लिए बम्हनी के प्राथमिक शिक्षक बलिराम भारती लगातार चक्कर लगा रहे थे, उन्हें 8 लाख 85 हजार रुपये निकालने थे, जब रकम नहीं निकली तो बीईओ के क्लर्क ने रिश्वत की मांग की…
Read MoreDay: September 27, 2024
‘अल्प्राजोलम’ मादक द्रव्य के कारोबार के लिए एक कंपनी के सीईओ समेत छह लोग गिरफ्तार
नयी दिल्ली दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ‘अल्प्राजोलम’ नामक मादक पदार्थ के निर्माण और आपूर्ति करने के आरोप में एक हर्बल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह पदार्थ कथित तौर पर हरियाणा के हिसार में बायोकेस फूड्स एंड एक्सट्रैक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई में बनाया गया था, जिसके मालिक डॉ. नवीन अग्रवाल हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें ‘इंडियन अचीवर्स’ पुरस्कार मिल चुका है और पिछले साल उन्हें ‘सीईओ ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार भी…
Read Moreबृजमोहन अग्रवाल संसद की दो स्थाई समितियों में सदस्य मनोनीत
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की दो स्थाई समितियों में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। श्री अग्रवाल पहले ही लोकसभा की सबसे महत्वपूर्ण प्राक्कलन समिति के सदस्य बनाए जा चुके हैं। ऐसे में श्री अग्रवाल को सदन की तीन अहम कमेटियों में लिया जाना यह बताता है कि उनके अनुभव का लाभ लेना चाहते हैं। जारी आदेश के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल को कैमिकल्स एवं फर्टिलाइजर कमेटी तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल की स्थाई समिति में सदस्य मनोनित किया…
Read Moreमिलावटी दूध की मंडी बने भिंड के 50 से ज्यादा गांवों में रोजाना दो लाख लीटर मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा
भिंड मिलावटी दूध की मंडी बने भिंड के 50 से ज्यादा गांवों में रोजाना दो लाख लीटर मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा है, जो मिश्रित दूध के नाम पर जिले से बाहर भेजा जाता है। यह स्थिति तब है जब खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिलावट करने पर 11 लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई है। 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त किए हैं। वहीं 25 प्रतिष्ठान सील किए हैं। दूध और दूध से बने उत्पादों के 51 सैंपल फेल हुए हैं वहीं एक सैकड़ा से ज्यादा की जांच अभी…
Read Moreमध्य प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन होगा, MSP 4 हजार 892 रुपये/क्विंटल
भोपाल मध्य प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन होगा। इसके लिए किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। सर्वाधिक उपार्जन उज्जैन-इंदौर संभाग में होने की संभावना है। इन दोनों संभागों में 30 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोवनी हुई है। 54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की खेती प्रदेश में कुल 54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की खेती की गई है और 60 से 70 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। केंद्र सरकार ने 13.68 लाख मीट्रिक टन उपार्जन की अनुमति…
Read Moreउज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने एक बड़ा हादसा, मंदिर के पास दीवार गिरी, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत
उज्जैन उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने एक बड़ा हादसा हो गया, जहां गणेश मंदिर से सटी एक दीवार गिर गई है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते यह दीवार गिरी है। हादसे के चलते दो लोगों के मरने की भी खबर है। पुरानी दीवार ढहने से हादसा हुआ है। तेज बरसात के बीच अभी रेस्क्यू जारी है। कुछ अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते यह दीवार गिरी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा…
Read Moreप्रदेश में हर साल 1,38,483 टन प्लास्टिक वेस्ट निकलता है, अब कचरे से बिजली उत्पादन की योजना, बनेगी बिजली
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पांच शहरों में अब कचरे से बिजली बनाई जाएगी। दरअसल, जबलपुर और रीवा नगर निगम में कचरे से बिजली बनाने के बाद अब भोपाल, ग्वालियर, रतलाम, इंदौर, उज्जैन व सागर नगर निगम भी पावर संयंत्र लगाने की तैयारी कर रहा है। ये सभी शहर प्रतिदिन छह मेगावाट से लेकर 12 मेगावाट तक बिजली उत्पादन करने के लिए संयंत्र स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए अभी डीपीआर बन रही है। संयंत्रों में 50 माइक्रोन या उससे कम की पालीथिन व सूखे…
Read Moreसंजीवनी सोसायटी मामले में एसओजी ने अदालत में ‘यू टर्न’ लिया: गहलोत
जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले में अदालत द्वारा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने संबंधी याचिका का निपटारा किए जाने को लेकर विशेष कार्य समूह (एसओजी) पर निशाना साधा है। गहलोत ने 900 करोड़ रुपये से अधिक के संजीवनी क्रेडिट सोसायटी भ्रष्टाचार मामले में शेखावत को घेरा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के विशेष कार्य समूह (एसओजी) ने अदालत में ‘यू-टर्न’ ले लिया। राजस्थान उच्च न्यायालय ने बुधवार को इस मामले में केंद्रीय मंत्री शेखावत को बड़ी राहत…
Read Moreकर्नाटक के मुख्यमंत्री एम. सिद्धारमैया के खिलाफ मैसुरु में एफआईआर दर्ज, पूछताछ के लिए बुला सकती है लोकायुक्त पुलिस
नई दिल्ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री एम. सिद्धारमैया के खिलाफ मैसुरु लोकायुक्त ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ मैसुरु अर्बन डिवेलपमेंट अथॉर्रिटी के प्लॉट्स के आवंटन में घोटालों के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। अदालत की ओर से सिद्धारमैया के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश लोकायुक्त को दिया गया था। इसके बाद ही यह ऐक्शन लिया गया है। यह एफआईआर मैसुरु के लोकायुक्त एसपी उदेश के नेतृत्व में दर्ज की गई है। वहीं इसके लिए आदेश लोकायुक्त एडीजीपी मनीष खरबीकर की ओर से दिया गया था।…
Read Moreदीपावली-छठ के लिए चलेंगी 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन, 1 करोड़ यात्रियों को मिलेगी सुविधा
नई दिल्ली दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा, सौ से ज्यादा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से करीब एक करोड़ यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। वैष्णव ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे करीब…
Read Moreराज्य में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी मंजूरी
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शासकीय विभागों में रिक्त विभिन्न संवर्ग के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी से लेकर विज्ञापन जारी करने और परीक्षाओं के आयोजन के प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी है। इसी तारतम्य में पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। गौरतलब है कि गृह विभाग द्वारा सहायक उपनिरीक्षक (एम) की भर्ती के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने त्वरित कार्रवाई…
Read Moreकेन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल जिले के प्रवास पर
रायपुर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल 28 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे रायपुर एयर पोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेगे। सुबह 11.10 बजे पीटीएस हेलीपेड से वाहन द्वारा सड़क मार्ग से प्रस्थान कर सुबह 11.20 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ग्राम बरगा में परकोलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू), जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण करेंगे एवं फिकल स्लज मशीन का शुभारंभ करेंगे तथा…
Read Moreवार्ड भ्रमण कर सुबह साफ-सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण नहीं करने वाले अधिकारियों पर जताई उपमुख्यमंत्री साव ने नाराजगी
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य के सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को प्रदेश के नए उभरते शहरों की अपेक्षाओं और भावी जरूरतों के मुताबिक विकास कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों से अच्छा व्यवहार और लहजा रखने को कहा। उन्होंने लोगों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनकर…
Read Moreभोपाल : गांधी मेडिकल कॉलेज कैंपस में अतिक्रमण कर बन गए 12 से ज्यादा धार्मिक स्थल, डॉक्टरों में डर
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह उन्होंने यहां धड़ल्ले बन रहे धार्मिक स्थलों को बताया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से यहां धार्मिक स्थलों का निर्माण हो रहा है, वह चिंता का विषय है। यहां लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं। कभी लड़ाई तो कभी नशा करते हैं। पूरा माहौल कुछ इस तरह से बना दिया गया कि डॉक्टरों का काम करना मुश्किल हो चुका है। जूनियर डॉक्टरों ने इस संबंध…
Read Moreकेरल के मुख्यमंत्री विजयन ने निर्दलीय विधायक अनवर द्वारा लगाए गए आरोप खारिज किए
तिरुवनंतपुरम केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने निर्दलीय वामपंथी विधायक पी.वी. अनवर के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को बदनाम करने की कोशिशों के तहत ये आरोप लगाए हैं। विजयन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “वह अपने बयानों से अपने इरादे साफ कर चुके हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह एलडीएफ से दूरी बनाए रखेंगे और राज्य विधानसभा में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे।” विजयन ने कहा कि वह…
Read More
