गंगटोक सिक्किम में पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है और राज्य के उत्तरी हिस्से का प्रवेशद्वार माने जाने वाले पुराने ‘रंग-रंग’ पुल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मंगन जिला मुख्यालय राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। संकलांग पुल के पिछले साल क्षतिग्रस्त होने के कारण जोंगू से होकर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। जिला प्रशासन सड़क संपर्क जल्द…
Read MoreDay: September 27, 2024
न्यायमूर्ति श्रीराम कल्पति राजेंद्रन ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
चेन्नई न्यायमूर्ति श्रीराम कल्पति राजेंद्रन ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां राजभवन में संक्षिप्त समारोह में राजेंद्रन को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति राजेंद्रन इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर सेवा दे चुके हैं। वह न्यायमूर्ति आर. महादेवन की जगह लेंगे जिन्हें पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति डी. कृष्ण कुमार को इस साल जुलाई में न्यायमूर्ति महादेवन की पदोन्नति के बाद मद्रास…
Read Moreसोमी अली ने सोनू निगम को बताया ‘सोशियोपैथ’ और ‘गिरगिट’
मुंबई, ‘यार गद्दार’ और ‘आंदोलन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सोमी अली ने सोनू निगम को ‘सोशियोपैथ’ यानि समाज विरोधी और ‘गिरगिट’ कहा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि गायक सोनू निगम ने उनको ठगा है। सोमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट टेक्स्ट के साथ ही लंबा वीडियो संदेश साझा किया है। इसमें उन्होंने सोनू निगम का जिक्र करते हुए ठगे जाने की बात कही है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “लोग ऐसे ही होते हैं और आपका फायदा उठाते हैं।…
Read Moreआरजी कर मामला: सीबीआई को जांच रिपोर्ट में बड़ी खामियां मिलीं
कोलकाता केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में जांच रिपोर्ट में गंभीर खामियां पाई हैं। सूत्रों ने बताया कि पहली चूक तब पकड़ी गई जब मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें पीड़िता के शव की जांच के लिए केवल 20 मिनट का समय मिला। यह समय मामले की गंभीरता को देखते हुए असामान्य रूप से कम है। कानूनी शब्दों में, जांच रिपोर्ट एक दस्तावेज है जो पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट द्वारा तब बनाया जाता है जब कोई व्यक्ति अचानक, अनजाने में या हिंसक तरीके से…
Read Moreगुजरात: बाढ़ के पानी में फंसी बस से 27 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
भावनगर (गुजरात) गुजरात के भावनगर जिले में बाढ़ के कारण मार्ग पर फंसी एक बस से तमिलनाडु और पुडुचेरी के 27 तीर्थयात्रियों सहित 29 लोगों को रात भर चले अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी आर. के. मेहता ने बताया कि कोलियाक गांव के पास एक छोटी नदी को पार करने के लिए बने पुल पर बस बृहस्पतिवार शाम को फंस गई थी, हालांकि आठ घंटे तक चले अभियान के बाद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मेहता…
Read Moreआज दुनियाभर के पर्यटकों को लुभा रहा यूपी : सीएम योगी
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपनी लुभा रहा है। बीते साल 46 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए। यूपी धार्मिक, आध्यात्मिक, हेरिटेज और ईको टूरिज्म का हब बन चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले साल मकर संक्रांति से 26 फरवरी तक प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 के दौरान 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएंगे। सीएम योगी शुक्रवार को अपने सरकारी…
Read Moreस्वीटी छाबड़ा का गाना ‘बनारस की पान’ गाना का टीजर रिलीज
मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा के गाना 'बनारस की पान' गाना का टीजर रिलीज हो गया है। स्वीटी छाबड़ा इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका वीडियो सांग यूट्यूब चैनल पर काफी वायरल हो रहा है। स्वीटी छाबड़ा के शानदार अदाकारी से भरपूर हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'बरसात का मौसम' मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। इस गाने को मिलियन की तादाद में यूट्यूब पर व्यूज में मिले हैं। इसके साथ ही स्वीटी छाबड़ा आने वाला वीडियो सांग 'बनारस की पान'…
Read Moreमृत तेंदुए के शावक का डीएफओ की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार किया गया
गरियाबंद अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत तेंदुए के शावक का डीएफओ की मौजूदगी में आज अंतिम संस्कार किया गया. डीएफओ ने कहा कि लगभग डेढ़ साल का सावक है. सिर में गंभीर चोट के निशान थे. बता दें कि गरियाबंद के छुरा फॉरेस्ट रेंज में आज गोनबेरा जंगल के तेंदुए का शावक सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला. शावक की मौत से वन अमला भी हरकत में आया. डीएफओ लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर डीएफओ ने कहा कि लगभग…
Read Moreअमेठी में बिजली के करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
अमेठी अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान खेत में गये एक किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले में बृहस्पतिवार रात से जारी भारी बारिश के बीच आज सुबह मुंशीगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के किसान अजय कुमार (42) खेत में पानी देखने गए थे। इस बीच पैर फिसलने से वह गिर गए और एक मशीन के तार की चपेट में आकर गंभीर से घायल…
Read Moreचुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए ईसीआई टीम पहुंची महाराष्ट्र
मुंबई मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए महाराष्ट्र पहुंच गई है। दो दिवसीय दौरे के दौरान टीम राजनीतिक दलों और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक करेगी। गुरुवार रात टीम का स्वागत राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने किया। शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से राजनीतिक दलों, राज्य सरकार के अधिकारियों, प्रवर्तन एजेंसियों, जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा करेगी। सीईसी के साथ दो चुनाव आयुक्त गणेश कुमार…
Read Moreछत्तीसगढ़ में दिखेगी थाईलैंड के अरुण देव मंदिर की झलक, विराजित होगी 35 फीट की प्रतिमा
जांजगीर-चाम्पा प्रदेश में विगंहम दुर्गा पंडाल के लिए विख्यात नैला की श्री श्री दुर्गा उत्सव सेवा समिति इस बार भी कुछ नया करने की तैयारी में है. इस साल थाईलैंड के अरुण देव मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर बुर्ज खलीफा के तर्ज पर लाइट और साउंड इफेक्ट का प्रदर्शन किया जायगा. वहीं पंडाल के अंदर सोना-चांदी, हीरा-मोती से जड़ित माँ दुर्गा की 35 फीट ऊँची मूर्ति की स्थापना की जाएगी. जिला में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों से चल…
Read Moreजम्मू-कश्मीर: रियासी बस हमले से जुड़े मामले में सात स्थानों पर एनआईए की रेड
श्रीनगर रियासी बस हमले से संबंधित मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में सात अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाली। यह छापेमारी उन स्थलों पर की गई है जो हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) से जुड़े हैं। एनआईए की टीम ने शुक्रवार सुबह विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। जिस जगह पर एनआईए की ओर से छापेमारी की जा रही है, उसका संबंध हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स से है। ओवर-ग्राउंड वर्कर्स वह लोग होते हैं जो आतंकवादियों को मदद करते हैं, लेकिन सीधे…
Read Moreप्राइम वीडियो ने रियलिटी सीरीज़, द ट्राइब का ट्रेलर रिलीज़ किया
मुंबई, प्राइम वीडियो नेअपनी आगामी ओरिजिनल रियलिटी सीरीज "द ट्राइब" का रोमांचक ट्रेलर रिलीज़ किया। द ट्राइब नौ-एपिसोड की अनस्क्रिप्टेड सीरीज धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई है, जिसमें इंडस्ट्री के दिग्गज करण जौहर, अपूर्व मेहता, और अनीशा बेग एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स के रूप में शामिल हैं। "द ट्राइब" में पांच युवा, ग्लैमरस और समृद्ध कंटेंट क्रिएटर्स, अलाना पांडे, अलविया जाफ़री, सृष्टि पोरे, अर्याना गांधी, और अल्फिया जाफ़री, और डिजिटल इवेंजिलिस्ट और इन्वेस्टर हा हार्दिक जावेरी के सफ़र पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह सीरीज इन व्यक्तियों की शानदार…
Read Moreकैलाश मंदिर के बाहर बिक रही मिलावटी मिठाइयां, जांच कराए प्रशासन : महंत गौरव गिरी
आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी का आरोप है कि मंदिर के बाहर स्थित दुकानों में मिलावटी मिठाइयां बेची जा रही हैं जिससे श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है। नाराज महंत ने जिला प्रशासन से प्रसाद की जांच कराने की मांग की है। महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एक फैसला लिया है, जिसके अनुसार, मंदिरों के बाहर खान-पान को लेकर जांच की जाएगी। सरकार के आदेश से मंदिरों के पुजारियों और महंतों को…
Read Moreआर अश्विन ने एक जादुई गेंद फेंकी, जिस पर नजमुल शंटो आउट हुए, अनिल कुंबले का सालों पुराना रिकॉर्ड तोडा
नई दिल्ली बांग्लादेश ने 29 रनों तक दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान नजमुल शंटो और मोमिनुल हक ने मिलकर स्कोर 80 रनों तक पहुंचा दिया था। इन दोनों की साझेदारी खतरनाक होती दिख रही थी और भारतीय गेंदबाजों को इसे तोड़ने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ रही थी, तभी आर अश्विन ने एक जादुई गेंद फेंकी, जिस पर नजमुल शंटो आउट हो गए। मोमिनुल और शंटो के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। 29वां ओवर आर अश्विन कर रहे थे, पहली चार…
Read More
