चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज उन्हें फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले चार दिनों से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। आज उनकी सेहत में सुधार देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल में हरपाल चीमा के अलावा अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी पहुंचे थे। इसके साथ ही…
Read MoreDay: September 29, 2024
नई स्कीम के तहत कोई युवा अपना उद्यम स्थापित करना चाहता है, तो हम उसे बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराएंगे: सीएम योगी
गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों के लिए एक नई स्कीम की जानकारी दी है, जिसके अंतर्गत युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम योगी ने कहा, "सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के रूप में एक नई स्कीम लाने जा रही है। नई स्कीम के तहत आज के परिपेक्ष्य में अगर कोई युवा अपना उद्यम स्थापित करना चाहता है, तो हम उसे बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराएंगे। यानी बिना ब्याज के वह लोन…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में किया श्रमदान
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। रायपुर-उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 17 सितम्बर…
Read Moreगुरु रंधावा की पहली पंजाबी फिल्म ‘शाहकोट’ का ट्रेलर जारी, 4 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
मुंबई, गुरु रंधावा संगीत की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम हैं। गायक और म्यूजिक कंपोजर के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। गायिकी में अपनी छाप छोडऩे के बाद रंधावा ने फिल्म कुछ खट्टा हो जाए (2024) के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा। पिछले लंबे समय से रंधावा अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘शाहकोट’ को लेकर चर्चा में हैं। अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गुरु रंधावा, जिनकी आवाज़ हमेशा दिल को छूने वाली…
Read Moreयोगी आदित्यानाथ के मंच पर नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी भी पहुंच गया, लव -जिहाद और गोकशी का अलापा राग
चंडीगढ़ हरियाणा में इन दिनों स्टार प्रचारकों का तांता लगा है। सूबे में प्रचार के लिए आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के मंच पर नूंह हिंसा का आरोप बिट्टू बजरंगी भी पहुंच गया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। बिट्टू मंच पर चढ़ा और लोगों से हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकर किया। बता दें कि बिट्टू ने फरीदाबाद NIT विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। हलांकि अब उसने भाजपा को समर्थन दे दिया है। वहीं…
Read Moreओडिशा में खेलो इंडिया के पांच और केंद्र खोले जाएंगे
बरहमपुर (ओडिशा). ओडिशा के पांच जिलों में केंद्र सरकार की योजना के तहत खेलों इंडिया केंद्र (केआईसी) खोले जायेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नये केआईसी तीन खेलों से जुड़े होंगे और ये केंद्र गंजम, गजपति, झारसुगुड़ा, नयागढ़ और देवगढ़ जिलों में खोले जाएंगे। खेलो इंडिया बास्केटबॉल केंद्र गंजम जिले के क्वीन ऑफ मिशन हाई स्कूल में खोला जाएगा। खेलो इंडिया खो-खो केंद्र क्रमशः गजपति और झारसुगुड़ा जिलों के एसवीटी हाई स्कूल और आरके स्कूल में खोले जाएंगे। फुटबॉल के लिए केंद्र क्रमशः देवघर और नयागढ़ जिलों में…
Read Moreबादशाहपुर में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा
हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को "झूठ बोलने की मशीन" करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के मंचों पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लग रहे हैं, लेकिन राहुल इस पर चुप हैं। अमित शाह ने सभा में कहा- "राहुल बाबा कहते हैं कि अग्निवीर योजना इसलिए लाई गई है क्योंकि सरकार उन्हें पेंशन वाली नौकरी नहीं देना चाहती। जबकि यह योजना हमारी सेना…
Read Moreमुख्यमंत्री साय आज दिल्ली पहुंचेंगे, कल केंद्रीय मंत्री गडकरी संग राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की करेंगे समीक्षा
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे कल 30 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Read Moreजननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने जनसेवा पत्र के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने “जनसेवा पत्र” के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। रविवार को सिरसा में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का घोषणा पत्र जनता के समक्ष रखा। दुष्यंत चौटाला ने घोषणा पत्र के जरिए न केवल जनता से वादे किए बल्कि पूर्व गठबंधन सरकार के दौरान जेजेपी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का भी हिसाब दिया। दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जेजेपी-एएसपी ने गरीब,…
Read Moreजननायक जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा, लड़ाई -झगड़े व फर्जी मतदान की जताई आशंका
चंडीगढ़ जननायक जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। जेजेपी ने पत्र के जरिए आयोग से उचाना विधानसभा क्षेत्र के कई संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वोटिंग के दिन सुरक्षा बढ़ाने और वीडियोग्राफी करवाने की मांग की है। जेजेपी ने बताया कि पांच अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा के लिए चुनाव हैं और इसे देखते हुए जेजेपी एक गंभीर विषय आयोग के संज्ञान में डाल रही है। जेजेपी ने बताया कि उचाना के गांव डूमरखां कलां, डूमरखां खुर्द, खरक भुरा, उचाना कलां, उचाना मंडी, घोघड़िया, संडील, उचाना खुर्द…
Read More‘देवरा पार्ट 1’ ने वल्र्डवाइड 172 करोड़ से खोला खाता, बनी देश की चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
मुंबई, जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा सामने आ गया है। ‘देवरा पार्ट 1’ के मेकर्स युवसुधा आर्ट्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहले दिन की कमाई शेयर कर दी है। ‘देवरा पार्ट 1’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है। साथ ही ‘देवरा पार्ट 1’ इस साल टॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। ‘देवरा पार्ट 1’ ने कल्कि 2898 एडी को भी पछाड़ दिया…
Read Moreउद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आम नागरिकों के साथ सुनी ’मन की बात’
रायपुर, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 114 वें एपिसोड को वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा मे आम नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी देश में छिपी हुई प्रतिभाओं, देश के विकास में योगदान देने वालों को आगे लाने के लिए बेहतर मंच साझा कर रहे हैं। ताकि ऐसे लोगों से देश की जनता प्रेरणा ले सकें और खुद अपने परिवार, समाज व देश के विकास में भूमिका…
Read Moreविधानसभा चुनावों से पहले JJP को लगा झटका, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने पद से दिया इस्तीफा
फतेहाबाद विधानसभा चुनावों से पहले जन नायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को इस्तीफा भेजा। बताया जा रहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दो दिन पहले जतिन के घर भी आए थे। जतिन खिलेरी ने इस्तीफे में लिखा कि अजय चौटाला जी आपसे निवेदन है कि मैं निजी कारणों से जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद पर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाहन करने में असमर्थ हूं। अत:…
Read Moreकैथल में सिग्नस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया, दिल के संबंधित टेस्ट करवाने पर मिलेगी 50% छूट
कैथल कैथल जिले के सिग्नस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार यानि आज विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जितेंद्र चौधरी ने स्टाफ सदस्यों के साथ केक काटकर की। जानकारी देते हुए डॉ.जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आजकल दिल से संबंधित बीमारियों के केस बढ़ गए हैं। हम अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण कई प्रकार के रोगों को आंमत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल की बीमारी सबसे गंभीर बीमारियों में आती है। हमें दिल की बीमारियों से सचेत रहने की आवश्यकता…
Read Moreसनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए युग की शुरुआत
कोलंबो. श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में कीवी टीम को 63 रनों से हराने के बाद दूसरे टेस्ट में एक पारी और 154 रनों की जीत हासिल की। इसके साथ ही श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 15 साल बार टेस्ट सीरीज में मात दी है। श्रीलंकाई टीम का यह प्रदर्शन पिछले कुछ समय से कमाल की निरंतरता दिखा रहा है। जब से श्रीलंका के पूर्व ओपनर और दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज सनथ…
Read More
