दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के थुलथुली गांव के पास स्थित जंगल व पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में 25-25 लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली कमलेश व बारसूर एरिया कमेटी की प्रभारी नीति सहित कई बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई…
Read MoreDay: October 5, 2024
राजस्थान-अजमेर की आइस फैक्ट्री में मिली युवक की जली लाश, चार्जर से कनेक्टेड मोबाइल भी जला
अजमेर. जिले के गेगल थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बर्फ फैक्ट्री में आज सुबह एक युवक जली हुई लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। युवक की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बॉडी एक पलंग के ऊपर पूरी तरीके से जल चुकी थी।…
Read More2024-25 की पहली कोलकाता डर्बी में भिड़ेंगे मोहन बागान और मोहम्मडन एससी
कोलकाता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन की पहली कोलकाता डर्बी आज शाम खेली जाएगी, जब मोहन बागान सुपर जायंट और मोहम्मडन एससी साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे। इन दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेलकर चार-चार अंक बटोरे हैं। इस मैच के बाद आईएसएल मैचवीक 4 का अंत हो जाएगा और लीग अंतरराष्ट्रीय ब्रेक पर चली जाएगी। ये दोनों टीमें आईएसएल में पहली बार भिड़ेंगी। मैरिनर्स ने लीग में जिन टीमों का पहली बार सामना किया है, उनके खिलाफ अपने 11 मैचों में सात जीते हैं और दो…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश के 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566 करोड़ 77 लाख…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोंडागांव में 15 डिसमिल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई
कोंडागांव. कोंडागांव में राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 डिसमिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार मनोज रावटे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें ज्योतिस्मिता साहू, निवासी माकड़ी, द्वारा मोटेल के पास शासकीय आबादी मद की भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। तहसीलदार रावटे ने जानकारी दी कि इस भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी कई बार बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से ज्योतिस्मिता साहू को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार सूचित किया गया था,…
Read Moreराज्योत्सव व राज्य अलंकरण समारोह-2024 के लिए दिशा-निर्देश जारी, 4 नवंबर से मनाया जाएगा राज्योत्सव
रायपुर राज्योत्सव के अवसर पर दीवाली होने के चलते इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने चार से छह नवंबर तक तीन दिन राज्योत्सव का मुख्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। नवा रायपुर में मेला स्थल पर राज्य स्तरीय राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन एक साथ आयोजित होगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी.ने बताया कि राज्य स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल में चार नवंबर 2024 को होगा। जिसका…
Read Moreप्रो कबड्डी लीग ने 11वें संस्करण के कार्यक्रम में किये कुछ मामूली बदलाव
नई दिल्ली आगामी प्रो कबड्डी लीग सीजन 11, जो 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, कार्यक्रम में कुछ मामूली बदलाव किए हैं। मैचों के कार्यक्रम या तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल कुछ तारीखों के पहले और दूसरे मैच के बीच अदला-बदली की गई है। पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलुगू टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले पहले मैच के साथ शुरू होगा। इस मैच में घरेलू टीम तेलुगू टाइटन्स और उसके स्टार रेडर पवन सेहरावत का मुकाबला बेंगलुरु बुल्स…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
अजमेर. जिले के ब्यावर सदर थाने के सामने चलते ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बमुश्किल चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड के चलते ब्यावर सदर थाने के सामने चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन…
Read Moreदक्षिण अफ्रीका ने एक और बड़ी जीत से आयरलैंड से वनडे श्रृंखला जीती
अबू धाबी युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के करियर के पहले शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 174 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। आयरलैंड ने इससे पहले टी20 श्रृंखला बराबर की थी लेकिन वनडे में उसकी एक नहीं चली। अपना छठा वनडे मैच खेल रहे 24 वर्षीय स्टब्स ने 81 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उनकी इस शानदार पारी…
Read Moreछत्तीसगढ़-राजनादगांव के डॉक्टर प्रदीप बेक बने मेकाज के डीन, टीकू सिन्हा बने हॉस्पिटल अधीक्षक
राजनादगांव. राजनादगांव में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप बेक को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि मेकाज में कुछ वर्षों तक अधीक्षक के पद में पदस्थ रहे डॉक्टर टीकू सिन्हा को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जगदलपुर का प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय से मेकाज डीन को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी, उस पर छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव ने विराम लगा दिया। इस स्थानांतरण में राजनादगांव में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप बेक को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन का कार्यभार सौंपा गया है,…
Read Moreहमें यह मैच भूलना होगा, अब हमारे लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण है: जेमिमा रोड्रिग्स
दुबई भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि टीम को महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि अब उसके लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को शुक्रवार को कीवी टीम से 58 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपने अगले मैच में रविवार को पाकिस्तान का सामना करेगी। रोड्रिग्स ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हमें यह मैच भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि यह…
Read Moreनवरात्र के दौरान जाम की स्थिति से निपटने और लोगों की सुरक्षा के लिए 500 पुलिस जवान देंगे पहरा
बिलासपुर दुर्गा पंडालों की मनमोहक और सुंदर झांकियों को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, जिससे शहर की सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनती है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने विशेष योजना तैयार की है।पुलिस ने अपील की है कि लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी करने की बजाय पार्किंग में लगाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने। प्रदेश में मशहूर है बिलासपुर का दुर्गा और दशहरा उत्सव बिलासपुर का दुर्गा और दशहरा उत्सव जिले के साथ ही…
Read Moreडिवाइन ने रन आउट के विवादास्पद फैसले पर कहा, इससे भारत की लय गड़बड़ाई
दुबई न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को लगता है कि महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर से जुड़े रन आउट के विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय टीम की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 58 रन से हार गई थी। वह इस दौरान रन आउट से जुड़े विवाद में भी फंस गई थी। डिवाइन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,,‘‘यह वास्तव में दिलचस्प मामला था जिससे मुझे लगता है कि भारत की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। मुझे लगता है…
Read Moreछत्तीसगढ़-नारायणपुर के ऐश्वर्य चंद्राकर बने एएसपी, 18 डीएसपी को मिला एएसपी के पद पर प्रमोशन
जगदलपुर. राज्य सरकार ने डीएसपी से एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है। डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) व सहायक सेनानी के पद से एडिश्नल एसपी व उप सेनानी के पद पर प्रमोशन आदेश जारी करते हुए नयी जगह पोस्टिंग दी है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 18 डीएसपी को एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ 18 डीएसपी व सहायक सेनानियों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत पुलिस अफसरों…
Read Moreबारबाडोस 2026 में, गयाना 2025 में सीपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा
त्रिनिदाद कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) ने पुष्टि की है कि बारबाडोस का प्रतिष्ठित केंसिंग्टन ओवल 2026 में पहली बार सीपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि गयाना का प्रोविडेंस स्टेडियम 2025 के फाइनल के लिए स्थल के रूप में काम करेगा, जो प्रतिष्ठित मैच की मेजबानी करने वाला लगातार चौथा वर्ष है। यह घोषणा गत सीपीएल चैंपियन गयाना अमेज़न वारियर्स द्वारा 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने से कुछ समय पहले की गई। गयाना के अध्यक्ष मोहम्मद इरफ़ान अली ने टीम की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और 2025…
Read More
