गरबा कार्यक्रम में आए गायक दानिश का सर्व हिंदू संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए किया विरोध

  बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करुणा ग्रुप की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम में गायक मोहम्मद दानिश को आमंत्रित किए जाने का सर्व हिंदू संगठन ने विरोध किया। इन्होंने एसबीआर कॉलेज गेट पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। पुलिस की समझाइश के बाद संगठन के लोग वहां से हटे। इसके बाद गरबा का आयोजन देर रात तक चलता रहा। नवरात्र पर्व के अवसर पर करुणा ग्रुप की ओर से गरबा का आयोजन किया गया है। इसमें…

Read More

आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच हुई मामूली तकरार के दौरान गोली चलने से आप का सरपंच प्रत्याशी घायल

जलालाबाद पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत देर शाम जलालाबाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय गेट के बाहर आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच हुई मामूली तकरार के दौरान गोली चलने से आप का सरपंच प्रत्याशी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई है। घायल गांव मुहम्मदेवाला से सरपंची का उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ बताया जा रहा हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना…

Read More

पके हुए धान पर तेज आंधी और बारिश से किसानों के चेहरों पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खींची

दीनानगर एक तरफ जहां सरकारों द्वारा किसान वर्ग पर तरह-तरह के दबाव बनाए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान वर्ग पर कुदरत की मार भी पड़ती है। जैसे कि पिछली रात पके हुए धान पर तेज आंधी और बारिश से किसानों के चेहरों पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच गई हैं क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में धान की कटाई का काम जोर-शोर से शुरू हो जाना था लेकिन इस बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर बासमती…

Read More

एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, 2005 का रिकॉर्ड दोहराएगी पार्टी: प्रदेश अध्यक्ष उदय भान

पलवल हरियाणा विधानसभा चुनावों की वोटिंग सकुशल शनिवार को सम्पन्न हो गई। मतगणना 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को होगी। इसके पहले ही एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सन 2005 का रिकॉर्ड पार्टी दोहराएगी। अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में 67 सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बना रही। हरियाणा में पीएम मोदी और बीजेपी के बड़े नेताओं की रैली का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के झूठ से प्रदेश की जनता परेशान…

Read More

अब राज्य सरकार के सहकारी बैंक किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 80 प्रतिशत पर ऋण देंगे: CM भगवंत

जालंधर/चंडीगढ़ अब राज्य सरकार के सहकारी बैंक किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 80 प्रतिशत पर ऋण देंगे। किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे। टि्वटर पर पोस्ट सांझी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है… पराली के निपटारे के लिए किसानो को 50 से 80 फीसदी तक सबसिडी व मशीनरी देने के लिए सहकारी बैंक द्वारा पंजाब भर में  'फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना' शुरू की गई है…सभी किसानों से अनुरोध है…

Read More

शिमला की संजौली मस्जिद: कोर्ट के आदेश के बाद गिराई जाएंगी 3 मंजिल, कमेटी अपने खर्च पर तोड़ेगी

शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद में कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का आदेश दिया है. कोर्ट ने तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल तोड़ने के लिए कहा है. पिछले काफी समय से मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विवाद बना हुआ था, लेकिन अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी विवादों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. कोर्ट ने यह फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाए गए आवेदन…

Read More

3 साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस फिलहाल चालक की तलाश में जुटी हुई

पानीपत पानीपत में 3 साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के परिजन वे हादसे के बारे में पुलिस को बताया। परिजन की शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक बच्ची की पहचान 3 वर्षीय निशा…

Read More

हरियाणा के जींद में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती अचानक लापता, सरोवर में डूबी, हुई मौत, जमकर हुआ हंगामा

जींद हरियाणा के जींद में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती अचानक लापता हो गई। पार्लर संचालक ने युवती के नागक्षेत्र सरोवर में कूदने की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से युवती के शव को निकाला गया। परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की।   सफीदों उपमंडल के गांव सिंघपुरा से शनिवार सुबह नगर के मेन बाजार में ब्यूटी पार्लर पर गई लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों को ब्यूटी पार्लर के मालिक द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की नागक्षेत्र…

Read More

हरियाणा विधानसभा का चुनाव सकुशल सम्मनन्न होने के बाद अब EVM की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

भिवानी हरियाणा विधानसभा का चुनाव सकुशल सम्मनन्न हो गया है। चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल' में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की संभावनाएं हैं।  लेकिन अब सभी की निगाहें आठ अक्टूर को होने वाले मतगणना पर टिंकी हैं। इसी कड़ी में बात करें भिवानी विधान सभा की तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के स्टांग रूम में थ्री लेयर सुरक्षा में ईवीएम की मशीने रखी गई है।  भिवानी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को रिटर्निंग अधिकारी, उम्मीदवार, ऑब्र्जवर की उपस्थिति में…

Read More

माता के जागरण में शामिल होने गए सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये गहने किये साफ़

रोहतक रोहतक के सांपला में माता के जागरण में शामिल होने गए सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के गहने चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार घर लौटा तो घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने निरीक्षण कर सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में मोबाइल शॉप है। पांच अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे घर से…

Read More

हत्या का आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद हुआ फरार, चार महीने बाद खुली पुलिस की नींद

रायपुर केंदीय जेल रायपुर से पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी हत्या का आरोपी राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ वापस नहीं आया। हत्या के आरोपी का खुले में घूमने का इंटरनेट मीडिया में फोटो वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन ने हत्या के आरोपी के खिलाफ जेल में आमद दर्ज नहीं कराने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई। जेल प्रबंधन द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ नौ जुलाई को पैरोल पर रिहा हुआ था। 25 जुलाई को…

Read More

शिक्षकों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं: सीएम मोहन

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रवींद्र भवन में “शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में 3 महानुभावों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कुसुमलता केडिया, डॉ रामचंद्रन आर और प्रोफेसर के के अग्रवाल को शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। तीनों शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, एक लाख रुपए का चेक, सिल्वर प्लेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने कहा कि- हमारे देश में करोड़ों ऋषि मुनियों ने जन्म लिया और रिसर्च कर…

Read More

RSS चीफ मोहन भागवत का बयान, हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं, हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा

नई दिल्ली भारत को हिंदू राष्ट्र बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भाषाई, जातीय और क्षेत्रीय विवादों को मिटाकर हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। भागवत ने राजस्थान के बारां में ‘स्वयंसेवक एकत्रीकरण' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं, भले ही हिंदू शब्द बाद में आया। हिंदू सभी को गले लगाते हैं। वे निरंतर संवाद के माध्यम से समरसता के साथ रहते हैं।'' हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा…

Read More

दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में छापे मारे, कोकीन बरामद

नई दिल्ली दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी के मामले में जब तार पंजाब से जुड़े, तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में छापे मारे।इन छापों के दौरान पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की कोकीन और एक फॉर्च्यूनर कार जब्त की। यह कार्रवाई अमृतसर के नेपाल गांव में की गई थी, जहां से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई थी। स्पेशल सेल ने अमृतसर एयरपोर्ट से जितेंद्र उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ही 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गई। दुबई से संबंध दिल्ली…

Read More

जानी मास्टर का रद्द हुआ नेशनल अवॉर्ड, समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले मिली थी अंतरिम जमानत

मुंबई 'स्त्री 2' फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जानी मास्टर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जमानत अर्जी दायर की थी और इस पर कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की राहत भी दे दी थी। लेकिन अब अंतरिम जमानत मिलने के बाद कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड रद्द हो गया है। दरअसल, जानी मास्टर को धनुष की फिल्म त्रिरुचित्रांबलम के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स…

Read More