आसियान शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- ‘हम शांतिप्रिय देश, एकता और अखंडता को देते हैं महत्व’

वियनतियाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्से संघर्ष और तनाव का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में भारत-आसियान की दोस्ती बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं। हम राष्ट्रों की एकता और अखंडता को महत्व देते हैं। हम अपने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आसियान देशों के साथ ऐतिहासिक संबंध 21वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को…

Read More

नवरात्रि में सब्जियों के बाद अब फलों के दाम असमान छूने लगे, जनता पर महंगाई की दोहरी मार

पंजाब नवरात्रि में सब्जियों के बाद अब फलों के दाम असमान छूने लगे हैं। केला, सेब सहित अन्य फलों के दाम में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है। शहर के फल विक्रेताओं का कहना है कि 1-2 दिन के अंदर कई फलों के दाम बढ़ गए हैं। नवरात्रि के बाद ही अब फलों के दाम में कमी आने की उम्मीद है। पिछले 15 दिन से सब्जियों के दाम बढ़ने से पहले ही लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया था, लेकिन अब फल महंगे होने से महंगाई की दोहरी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की।  मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद और श्री बसवराजु  एस. ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Read More

संपदा-2.0, ऑनलाइन दस्तावेज पंजीयन में डिजिटल क्रांति का माइलस्टोन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया डिजिटल इंडिया मिशन अब कल्पवृक्ष की तरह आमजन की हर जरूरत पूरी कर रहा है। जीरो बैलेंस खाता, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ई- रजिस्ट्री जैसे नवाचार ने सभी का जीवन सरल और सुगम बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में नवीन तकनीक पर आधारित "संपदा-2.0" का नवाचार ऑनलाइन दस्तावेज पंजीयन में डिजिटल क्रांति का माइलस्टोन बनेगा। इस नवाचार को पूरा देश फॉलो करेगा। पहले प्रदेश में दस्तावेज पंजीयन…

Read More

रेवाड़ी के अलावा अन्य शहरों के रास्ते चलने वाली जोड़ी ट्रेनों में त्यौहारी सीजन में 6 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच

रेवाड़ी हरियाणा में रेवाड़ी के अलावा अन्य शहरों के रास्ते चलने वाली जोड़ी ट्रेनों में त्योहार के सीजन को देखते हुए रेलवे की तरफ से अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। रेलवे के मुताबिक, अतिरिक्त यात्री यातायात के चलते अस्थाई तौर पर विभिन्न श्रेणी के 14 डिब्बों की बढोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14118/14117, भिवानी-प्रयागराज-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 10 से 31 अक्टूबर तक एवं प्रयागराज से 11 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन…

Read More

दशहरा के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

अनूपपुर दिनांक 11.10.2024 को श्री दुर्गाष्टमीं व नवमीं तथा दिनांक 12.10.2024 को विजयदशमीं के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा के दर्शन व दशहरा देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवागमन जिले के प्रमुख कस्बों व स्थानों पर होता है। जिससे अत्यधिक भीड़भाड की स्थिति निर्मित होती है। उक्त त्यौहारों के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा कोतमा अनुभाग के समस्त थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया…

Read More

हरियाणा में आज से आचार संहिता हटाई, हटेगी पाबंदी

नई दिल्ली हरियाणा में 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव हुए, जिसका रिजल्ट 8 तारीख को घोषित कर दिया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तारीखों के एलान के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। आज आचार संहिता को हटाने सभी नोटिफिकेशन चुनाव आयोग ने जारी कर दी है। क्या होती है आदर्श आचार संहिता? आदर्श आचार संहिता को राजनीतिक दलों की सहमति से तैयार किया गया है। सभी दलों ने आचार संहिता के सिद्धांतों, मानकों के अक्षरश: पालन करने की सहमति दी है। खास बात यह है कि आदर्श…

Read More

चुनाव समाप्त होने के बाद कैथल में बदमाशों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर गोली मारने का दूसरा मामला

कैथल विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद कैथल में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। 24 घंटे के अंदर बदमाशों द्वारा गोली मारने की घटनाओं से जिले का अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। वहीं दोनों वारदातों में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 24 घंटों के अंदर दूसरी घटना आई सामने   बता दें कि कल दोपहर भी तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी थी। 24 घंटों के अंदर गोली मारने की यह…

Read More

एसएनसीयू के समर्पित प्रयास से दो गंभीर शिशुओं को मिला नवजीवन, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सराहना

भोपाल   उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रयासों से ही हम प्रदेश के नवजात शिशुओं और माताओं को बेहतर जीवन देने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने बड़वानी एसएनसीयू के समर्पित चिकित्सकों और स्वास्थ्य-कर्मियों की कड़ी मेहनत और सेवा भावना की सराहना की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम से अपील की है कि समर्पण और सेवा-भाव से कार्य करते…

Read More

Video देखें : वाह पीयूष..देश के ‘रतन’ को जब रायपुर के युवा उद्योगपति ने अलग अंदाज़ में दी श्रद्धांजलि..कर्मियों को टाटा से प्रेरणा लेकर ईमानदारी से काम करने का दिया संदेश

उर्वशी मिश्रा, रायपुर हमारे देश के दिग्गज बिजनेसमैन और एक बेहतरीन इंसान रतन टाटा की मृत्यु से हर कोई दुखी है। 09 अक्टूबर 2024 की रात 11 बजे रतन टाटा के निधन की खबर आते ही हर कोई अपने अपने अंदाज़ में उन्हें श्रद्धांजलि देने लगा है।   इस वीडियो को आप भी देखें- View this post on Instagram A post shared by Yogesh Mishra (@katgiwala_yogesh)   हर कोई कह रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में उनका योगदान सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। रायपुर के युवा उद्योगपति पीयूष मिश्रा…

Read More

फोर्टिफाइड चावल का नि:शुल्क वितरण दिसम्बर-2028 तक जारी रहेगा, खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने केन्द्र सरकार के निर्णय पर आभार व्यक्त किया

भोपाल   खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने केन्द्र सरकार के दिसंबर-2028 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) सहित सभी सरकारी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने के निर्णय की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि फोर्टिफाइड चावल वितरण का उद्देश्य एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करना है। प्रदेश में 5 करोड़ 45 लाख हितग्राहियों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण मंत्री श्री राजपूत ने कहा है…

Read More

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह बोले- CM हाउस सील होने पर मुख्यमंत्री आतिशी ही नहीं दिल्ली के लोगों का भी अपमान

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) और दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा है। आप सांसद संजय ने कहा कि भाजपा के नॉमिनेटेड LG दिल्ली की चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री का आवास खाली करवा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का अपमान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के कहने पर LG द्वारा सीएम आवास से मुख्यमंत्री अतिशी का सामान निकला गया। संजय सिंह ने कहा कि इस तरह से सामान…

Read More

बटाला से इंसानियत शर्मसार, 50 साल के व्यक्ति ने 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

बटाला बटाला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें 6 साल की प्रवासी बच्ची के साथ  50 वर्षीय दलजीत सिंह  ने बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह काम पर गया था उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जब वह घर वापिस आया तो उसकी पत्नी ने बताया…

Read More

हरियाणा विधानसभा में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ हारी

चंडीगढ़ हरियाणा में लोकसभा की ही तरह 2024 के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी आर्श्चय जनक रहे। देवीलाल की राजनीतिक विरासत के वारिस रहे ओमप्रकाश चौटाला के परिवार में 2019 में बिखराव हुआ तथा अजय की अगुवाई में दुष्यंत ने जननायक जनता पार्टी बना ली। दुष्यंत की अगुवाई में 2019 में अलग होने के बाद पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और 10 सीटें जीतकर दुष्यंत मनोहर सरकार में डिप्टी सीएम बने। मार्च में मनोहर की जगह नायब सैनी को प्रदेश की सत्ता सौंपने के साथ भाजपा ने दुष्यंत को भी गठबंधन…

Read More

देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर मुकेश अंबानी, अडाणी दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली  भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी लगातार पहले पायदान पर बने हुए हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी देश के 100 सबसे धनी उद्योगपतियों की सूची में दूसरे स्थान पर अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी का नाम है। फोर्ब्स की इस सूची की जो सबसे अहम बात है, वो ये कि देश के सौ सबसे धनी लोगों की संपत्ति पहली बार कुल मिलाकर एक ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गई है। फोर्ब्स की सूची के अनुसार मुकेश अंबानी कमाई…

Read More