छत्तीसगढ़-जशपुर में भीड़ में जा घुसा बाइक सवार, टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत और 5 घायल

जशपुर. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के झक्कड़पुर गांव में नाटक कार्यक्रम देखने पैदल जा रही भीड़ को बाइक ने ठोकर मार दी. इस हादसे में चार साल बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने एक बच्ची समेत दो महिलाओं को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया.

Read More

राजस्थान-जोधपुर में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, स्थापना दिवस पर जुटे दस हजार स्वयं सेवक

जोधपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर द्वारा पोलो ग्राउंड मैदान पर विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजर जनरल राणु सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसवेक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद रहे। जोधपुर के रातानाडा स्थिल पोलो ग्राउंड में यह आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सहित संघ के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अनुशासन की पालना करते…

Read More

राजस्थान में वेदर सर्कुलेशन सिस्टम ने बदला मौसम, 12 जिलों में बारिश की चेतावनी

जयपुर. पूर्वी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। जयपुर मौसम केंद्र ने आज 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लिए मेघगर्जन व तेज तूफान की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक मौसम में यह बदलाव बना रहेगा। पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से…

Read More

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में युवक, हुई मौत

उमरिया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्रतिमा को जल प्रवाहित करने के लिए गांव के ही तालाब में ले जाया गया था, इस दौरान यह हादसा हुआ। युवक का नाम छोटू पटेल है, जो सेजवाही का रहने वाला था। प्रतिमा को जल में विसर्जन करने के लिए गांव के लोग गए थे, उनके साथ छोटू भी था। तालाब में गड्ढा होने के कारण छोटू पटेल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक पूजा…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में शराब के धोखे में पी गए जहर, दो दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोरबा। पड़ोसी के घर में बोतल में शराब देखकर दो दोस्तों ने उसे पी लिया, लेकिन जैसे तबीयत खराब होने लगी, तब समझ आया कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह असल में जहर था. दोनों दोस्तों को गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगबुड़ा की है. 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले बचपन के मित्र हैं. दोनों पड़ोसी के घर गए…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार, कांग्रेस पार्षद समेत सात घायल

कोरबा। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ी एक बार फिर दुर्घटना का कारण बनी है. ताजा घटनाक्रम में ट्रेलर से कार के टकराने पर पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए. गनीमत रहा का कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक की जान बन गई, अन्यथा उसकी जान चली जाती. दरअसल, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे. कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा…

Read More

रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' ने पहले दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेट्टैयन' में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है।  अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है।दर्शकों से से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ही फिल्म वेट्टैयन की ओपनिंग भी दमदार रही…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस टुटेजा को कोर्ट से नहीं राहत, दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में हैं आरोपी

रायपुर. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में प्रदेश के पूर्व आईएएस ऑफिसर अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अन्य दो आरोपी के खिलाफ यूपी में दर्ज मुकदमे की कार्यवाही को रद्द करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने टुटेजा और अन्य की याचिका पर अपना फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मामले में धन शोधन का केस रद्द कर दिया है, तो यूपी में शुरू की गई आपराधिक कार्रवाई जारी रहेगी। टुटेजा और अन्य पर यूपी…

Read More

छत्तीसगढ़-मुंगेली में लगा आवास मेला, 10 हितग्राहियों को मिली घर की चाबी और 20 हजार को स्वीकृति पत्र

मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को चाबी सौंपी और 60 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा…

Read More

छत्तीसगढ़-बस्तर में किराये के मकान में मिले दो प्रेमी, प्रेमिका ने मना किया तो कर दी हत्या

बस्तर/तखतपुर। महिला के प्यार में बदहवास युवक ने अवैध संबंध बनाने के लिए मिलने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी. इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मकान को सील कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वार्ड की टीम का इंतजार किया जा रहा है. यह मामला तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा गांव का है. घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता…

Read More

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने किया इस्लामिक क्रांति का आह्वान, दूभर हो गया दशहरा मनाना!

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे भेदभाव के मामले रूके नहीं थे कि अब दुर्गा पूजा के दौरान भी हिंदुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 1 अक्टूबर से देश भर में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह से संबंधित 35 घटनाएं हुई हैं। इसमें 11 मामले दर्ज किए गए हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दुर्गा पूजा मंडप से कट्ट्ररपंथियों ने इस्लामिक क्रांति का आह्वान किया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, आईजीपी मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने कहा कि देश भर…

Read More

यश कुमार की फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार और अपर्णा मलिक स्टारर फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म नागराज और चण्डालिका का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है और निर्देशन राज किशोर प्रसाद (राजू) कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी यश कुमार और मनोज कुशवाहा ने लिखी है। फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद यश कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि इसमें…

Read More

चुनावी रैली में भड़के डोनाल्ड ट्रंप बोले अमेरिकियों की हत्या करने वालों के लिए हो सजा-ए-मौत

न्यूयॉर्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोलोराडो के ऑरोरा में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने प्रवासियों का खतरनाक अपराधी के तौर जिक्र किया। साथ ही, ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को मारने वाले प्रवासियों के लिए मौत की सजा होनी चाहिए। साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने आप्रवासन विरोधी काफी बयानबाजी की है, जिसकी मतदाताओं के बीच खूब चर्चा भी हो रही है। ट्रंप ने  जब यह बयान दिया, उस वक्त वह वेनेजुएला गैंग ट्रेन डी अरागुआ के सदस्यों…

Read More

अब 17 अक्टूबर को होगा हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी भी आएंगे

चंडीगढ़  हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 को नहीं 17 अक्टूबर को होगा। पंचकूला के सेक्टर 5 में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 17 अक्टूबर सुबह 10 बजे दशहरा ग्राउंड में हरियाणा कई नई सरकार शपथ ग्रहण समारोह होगा। पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता इस शपथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। 17 अक्टूबर को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने…

Read More

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं मनाती करवा चौथ, जाने इसके नियम

सनातन धर्म में करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दौरान वह सूर्योदय होने पर व्रत शुरू करती है। चंद्रोदय के साथ ही उनका व्रत समाप्त हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखनी वाली महिलाओं का वैवाहिक जीवन बहुत ही शानदार रहता है। उनको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस आर्टिकल में हम आपको करवा चौथ व्रत के नियमों के बारे में बताएंगे। इन नियमों…

Read More