भोपाल शहर के करोंद इलाके की रतन कालोनी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा उत्सव पंडाल में काम कर रहे चार लोग हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक माइक का वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। पहले एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया,…
Read MoreDay: October 12, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर की गौ-शाला में किया गौ-पूजन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खरगौन जिले के महेश्वर में माँ भागवत रेवा गौ-शाला पहुँचकर गौ-पूजन कर गौ-माता को गुड़ के लड्डू और गौ-ग्रास खिलाया। इक्कीस वर्ष पुरानी इस गौ-शाला में वर्तमान में 126 गौ-वंश हैं। इसका संचालन क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा समिति बनाकर किया जाता है। गौ-शाला संचालक समिति के विशाल गीते और दिलीप पाटीदार ने बताया कि गौ-शाला में प्रतिवर्ष नागर जी महाराज द्वारा भागवत कथा वाचन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुधारू गायों से प्राप्त दुध का विक्रय कर गौ-शाला को स्वावलंबी बनाने का…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में पायलट बोले, ‘हरियाणा चुनाव का यहां कोई असर नहीं’
अजमेर. सचिन पायलट ने अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में उम्मीद से विपरीत परिणाम आए हैं। पिछले दस साल से हरियाणा सरकार से नाराज थे लोग। पायलट ने कहा कि हरियाणा में 9 साल बाद मुख्यमंत्री मनोहर लालजी खट्टर को भाजपा के केंद्र नेतृत्व ने हटाया। अगर 9 साल का कार्यकाल हरियाणा सरकार का बहुत अच्छा था तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की जरूरत नहीं थी। पायलट ने कहा कि वहां पर सरकार में असंतोष था, इसलिए…
Read Moreनेता प्रतिपक्ष पर खाद्य मंत्री बघेल का पलटवार कहा- कांग्रेस सरकार में हुआ 1200 करोड़ का धान घोटाला
रायपुर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के 1000 करोड़ रुपए के धान घोटाले के आरोप पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने उल्टे कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल के दौरान 1200 करोड़ से अधिक के धान घोटाले का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष से जवाब मांगा है. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत को पहले कांग्रेस कार्यकाल में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए, फिर हमारी सरकार की चिंता करें. उन्होंने घोटाले की…
Read Moreड्रेनेज घोटाला : घपला करने के लिए एक अधिकारी ने खुद की पोस्टिंग निचली पोस्ट पर कर ली
इंदौर घपला करने के लिए एक अधिकारी ने खुद की पोस्टिंग निचली पोस्ट पर कर ली। इसका ऑर्डर भी खुद ही निकाला। यह पूरा खेल इंदौर नगर निगम में हुए 150 करोड़ रुपए के ड्रेनेज घोटाले से जुड़ा है। करप्शन के इस केस में ऑडिट डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर अनिल गर्ग। 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जी बिल जारी करने से पहले इन्होंने इनकी जांच नहीं की। इन पर 45 किमी की सड़कें और 500 चैंबर के बिल एक ही दिन में जारी करने के आरोप हैं। तीनों ने…
Read Moreविवियन डीसेना की पत्नी नौरन अली ने बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर दी प्रतिक्रिया
'बिग बॉस 18' अभी शुरू ही हुआ है कि विवियन डीसेना के समकक्ष सहयोगी और शो के 13वें सीजन के विनर रहे सिद्धार्थ से की जाने लगी हैं। सलमान ने भी शो के प्रीमियर पर विवियन डीसेना को 'बिग बॉस 18' का फाइनलिस्ट बताया था। तुलना की बात करें तो एक्टर्स की पत्नी नूरन अली को रास नहीं आई है। उन्होंने विवियन डीसेना और सिद्धार्थ शुक्ला की तुलना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल ही में 'बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट राजीव अदतिया ने एक पोस्ट में लिखा था कि विवियन…
Read Moreराजस्थान में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल से मिले ट्रेनी SI, जांच कमेटी की समीक्षा के बाद मची हलचल
जयपुर. SI भर्ती प्रकरणों की मंत्रियों की कमेटी की समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है और अब जल्द इसे निरस्त करने या न करने को लेकर भजनलाल सरकार निर्णय कर लेगी। उधर भर्ती परीक्षा रद्द होने के डर से ट्रेनी SI और उनके परिवारजन बीजेपी नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आवास पहुंच गए। बोले बाबा हमारी लाज बचा लो, हमने कोई गलती नहीं की। हमारे परिवार का बुरा हाल है। घर वाले बाहर नहीं निकल पा रहे। खाना पीना मुश्किल हो गया है। ट्रेनी बोले भर्ती परीक्षा…
Read Moreधमतरी में दशहरा से पहले बदमाशों ने जला दिया 40 फीट रावण, फिर से बनाया जा रहा नया पुतला
धमतरी नगर पंचायत भखारा का दशहरा वर्षों से विवादों में रहा है. पिछले वर्षों मे दशहरा के बाद भी रावण दहन नहीं हो पाया था. वहीं इस साल दशहरा के पूर्व रात्रि असामाजिक तत्वों ने रावण का तैयार पुतला को जला दिया. भखारा के मैदान में 40 फीट का रावण तैयार किया गया था, जिसका दहन आज होना था, लेकिन जिसे देर रात असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. इसकी वजह से शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी शिकायत आयोजन समिति और अधिकारी ने थाने में…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन
महेश्वर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या बाई के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
Read Moreपुलिसकर्मियों के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ा, पुलिस को धमकाने का आरोप; दिग्विजय के भतीजे पर FIR
गुना पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य विक्रम सिंह महिला सीओ और टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद बहस भी करता है और पुलिस अधिकारियों से कहता है कि बेटा मामला अब गरम हो गया है. पुलिस ने इस मामले में आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने और गाली-गलौज…
Read Moreमंत्रोपचार व विधि-विधान से सम्पन्न हुआ पुलिस लाईन में शस्त्रपूजन कार्यक्रम
भोपाल विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन, नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है। इसी तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत शस्त्र पूजन कार्यक्रम पुलिस लाइन नेहरू नगर में…
Read Moreछत्तीसगढ़-बेमेतरा में मंडी अध्ययक्ष बताकर किसानों से खरीदी फसल, 21 लाख रुपए ठगकर गायब
बेमेतरा. नवागढ़ थाना पुलिस ने किसानों के साथ करीब 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को राजनांदगांव जिले के मंडी अध्यक्ष बताता था और बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किसानों के साथ 21 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपी को तीन माह बाद गिरफ्तार किया है। ये किसानों से फसल की खरीदी करता था व उनके राशि को नहीं देता था। इस मामले में पीड़ित किसान मनीष साहू (23) पुत्र गोपाल साहू निवासी ग्राम नेवसा थाना…
Read Moreअमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बधाई दी
नई दिल्ली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सदस्यों को बधाई दी और कहा कि अपनी स्थापना के बाद से यह संगठन भारतीय संस्कृति की रक्षा और युवाओं में देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय काम कर रहा है। संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजया दशमी के दिन नागपुर में की थी। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों…
Read Moreछत्तीसगढ़-बालोद में हत्यारा गिरफ्तार, पत्नी को बेड पर लिटाकर साड़ी से हाथ-पैर बांधे और गमछे से गला घोंटा
बालोद. पुरुर थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में अपनी पत्नी कि हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने गमछे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को थाना पुरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया। जहां उसने बताया…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बेटे के साथ शाही पोशाक में की पूजा अर्चना
ग्वालियर देशभर में आज दशहरा पर्व की धूम है। इसी बीच ग्वालियर में भी सिंधिया परिवार का राजसी दशहरा अपने आप में निराला होता है। दशहरे के मौके पर सिंधिया परिवार रियासत कालीन राजसी वेशभूषा में निकलता है। सिंधिया राजवंश के महाराज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दशहरा पर गोरखी स्थिति देवघर में रियासतकालीन शस्त्र पूजन के लिए पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया और युवराज महान आर्यमन सिंधिया राजसी वेशभूषा पहनकर देवघर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक देवघर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सिंधिया रियासतकालीन शस्त्र और निशान का पूजन…
Read More
