बलौदाबाजार में घर में सो रहे बुजुर्ग की निर्मम हत्या

बलौदाबाजार सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लांजा में बीती रात एक बुजुर्ग की घर में सोते वक्त हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, जब शत्रुहन जोशी (उम्र 65 वर्ष) अपने घर में सो रहा था, तब अज्ञात हमलावर घर में घुसे और हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों की माने तो आरोपी और…

Read More

अनुसूचित जाति आयोग में 47 हजार शिकायतें, चार साल में रहे जातीय शोषण और जमीन विवाद के सर्वाधिक मुद्दे

नई दिल्ली. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीते चार साल में उन्हें 47 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। इनमें जातीय अत्याचार, भूमि विवाद और सरकारी नौकरी से संबंधित विवाद ही मुख्य मुद्दे हैं। आरटीआई के जवाब में यह जानकारी मिली है। एनसीएससी के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020-21 में उन्हें 11,917 शिकायतें मिलीं। वहीं 2021-22 में 13,964, और 2022-23 में 12,402 और इस साल यानी 2024 में 9,550 शिकायतें मिल चुकी हैं। एनसीएससी के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने बताया कि आयोग को मिलने वाली सबसे आम…

Read More

राजस्थान-जोधपुर में भाई की मौत का बदला लेने युवक की करवाई हत्या, 54 साल से चल रहा जमीनी विवाद

जोधपुर. खेड़ी सालवा के रहने वाले एक परिवार के पारिवारिक रंजिश में अब तक 4 लोगों का मर्डर हो चुका है, सबसे पहले इस परिवार में एक बुजुर्ग की हत्या हुई थी, उसके बाद उसे बुजुर्ग के बेटों ने हत्या कर दी, फिर जो पहले बुजुर्ग था उनके पोतों ने अनिल लेगा की हत्या कर दी और अब अनिल लगा के परिवार ने सुभाष की हत्या कर दी। अब तक चार हत्याएं हो चुकी है, जिसमें से एक अनिल लेगा भी है। चारों आरोपियों में से एक अनिल लेगा का…

Read More

छत्तीसगढ़-जशपुर में फसल चरने दबंगों ने खेत में छोड़ दिए मवेशी, रोकने पर किसानों को किया लहूलुहान

जशपुर। जिले के बिजाघाट मुढ़ी गांव में खेत में तैयार फसल चराने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना के अनुसार, कुछ दबंगों ने एक किसान की फसल में मवेशियों को छोड़ दिया, जिससे किसान की फसल को भारी नुकसान हुआ। जब किसान ने मवेशियों को खेत से हटाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक किसान को दबंग लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। बता…

Read More

राजस्थान-बीकानेर में मौसमी बीमारियों का अटैक, अस्पताल में जमीन पर लिटाकर मरीजों को चढ़ानी पड़ रही ड्रिप

बीकानेर. बीकानेर संभाग का पीबीएम अस्पताल राम भरोसे ही चल रहा है। शहर में इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अस्पताल प्रशासनिक लापरवाही के चलते मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डेंगू, मलेरिया, और वायरल बुखार जैसे मौसमी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अस्पतालों में इनकी देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मरीजों को बेड के अभाव में फर्श पर लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है,…

Read More

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा

बलरामपुर। जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना वाड्रफनगर विकासखंड के महेवा गांव में हुई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. महेवा गांव में आज धूमधाम से दुर्गा माता की मूर्ति का विसर्जन गांव के ही तालाब में किया गया. वहीं तालाब में बहाए गए नारियल को पकड़ने के दौरान एक युवक शुभम सिंह (उम्र 20 वर्ष) की अचानक डूबने से…

Read More

राजस्थान-अलवर में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

अलवर. अलवर के बेहतुकला थाना अंतर्गत ग्राम नंगला केसरिया के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन बने सिंह ने बताया कि कल रात को मृतक हरेंद्र (22) साल पुत्र दशरथ गांव नगला केसरिया से जंगल की ओर बाइक से जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे हरेंद्र मौके पर गंभीर घायल हो गया, जिसे कठूमर सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टर…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में करंट से एक की मौत और दूसरा गंभीर, रावण दहन की तैयारियों के बीच हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस(WRS) कॉलोनी स्थित रावण मैदान में एक बड़ा हादसा हो गया. रावण दहन के लिए मंच निर्माण के दौरान एक कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे के बाद घायल व्यक्ति को आनन-फानन में एंबुलेंस से मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित रावण मैदान आज रावण दहन के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था.…

Read More

खरगे, राहुल ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर जताया शोक

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित गुट के नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह वारदात महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। गौरतलब है कि हमलावरों ने कल देर रात श्री सिद्धिकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें दो हमलावरों को पकड़ लिया गया है। श्री खरगे…

Read More

अयहिका-सुतीर्था की जोड़ी एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

अस्ताना (कजाकिस्तान) भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने शनिवार को एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अयहिका और सुतीर्था एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला युगल टेबल टेनिस जोड़ी होंगी। 1952 में खेले गए उद्घाटन संस्करण में गूल नासिकवाला ने जापान की योशिको तनाका के साथ महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता था। टेबल टेनिस रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज मुखर्जी ने क्वार्टरफाइनल में रिपब्लिक ऑफ कोरिया की अस्थायी जोड़ी किम नायोंग और…

Read More

राजस्थान-श्रीगंगानगर में ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आया मासूम, खेलते समय कुचलने से हुई मौत

श्रीगंगानगर. जानकारी के अनुसार पदमपुर वार्ड नंबर 22 निवासी राजेंद्र सिंह के रिश्तेदार शनिवार को दशहरे की बधाई देने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर उनके घर पर आए थे। रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर राजेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़ा किया, लेकिन उसमें से चाबी निकालना भूल गए। इस दौरान राजेंद्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र रहम खेलता हुआ आया और ट्रैक्टर पर चढ़कर चाबी घुमा दी। इतने में ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और स्पीड पकड़ ली। परिजन रहम को बचाने के लिए दौड़े, तभी ट्रैक्टर गली के रैंप पर…

Read More

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने टीम में अपने रोल को लेकर स्पष्टता के लिए मैनेजमेंट की सराहना

नई दिल्ली भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज जीत दिलाने के बाद अपनी शानदार 111 रनों की पारी के लिए टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें पहले से ही उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टता दे दी थी। सैमसन ने 47 गेंदों पर 111 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। यह पारी उन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली और इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.17 था। इस शानदार शतक के साथ सैमसन पुरुषों के…

Read More

हमें सपाट पिचों पर बेहतर बल्लेबाजी करने के बारे में और सीखने की जरूरत : तौहीद हृदॉय

नई दिल्ली बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने कहा कि भारत के दौरे के बाद उनकी टीम को सपाट पिचों पर खेलने की अपनी क्षमता को सुधारने की जरूरत है। यह बयान तब आया जब तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने बांग्लादेश को 133 रनों से हराया। इस सीरीज में भारत और बांग्लादेश के बीच खेल और मानसिकता का अंतर साफ दिखा। हैदराबाद में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297/6 का स्कोर बनाया, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 164/7 रन…

Read More

छत्तीसगढ़-मुंगेली में अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस कांस्टेबल की मौत

मुंगेली/लोरमी। लोरमी में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पुलिस कांस्टेबल प्रशांत मसीह को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना चिल्फी पुलिस थाने के बोड़तरा गांव में हुई। ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे। हादसे से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए…

Read More

जोसेफ गॉर्डन-लेविट ने भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ की

मुंबई, हॉलीवुड स्टार जोसेफ गॉर्डन लेविट ने बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाडी की तारीफ करते हुये उसे सुंदर और अनोखी फिल्म बताया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी वर्ष 2022 में रिलीज हुयी थी, जिसमें आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म को दुनिया भर में दर्शकों से तारीफ मिली हैं।समीक्षकों ने भी इस फिल्म को पसंद किया है। हॉलीवुड स्टार जोसेफ गॉर्डन-लेविट ने भी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ की है, उन्होंने इसे अनोखी और ऐसा कुछ बताया है जो उन्हें…

Read More