बसपा महाराष्ट्र-झारखंड और यूपी में नहीं करेगी गठबंधन: बसपा प्रमुख मायावती

लखनऊ चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ किया है कि उनकी पार्टी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते…

Read More

चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा की उम्मीदवारी घोषित कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल से लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के लिए सदस्यों को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्री को उम्मीदवार घोषित किया गया है तो वहीं केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट से राहुल ममकूटाथिल और चेलक्करा (SC) से राम्या…

Read More

सुरपुरा क्षेत्र के क्यारीपुरा में भंडारे का बासी भोजन खाने से 50 लोग बीमार, एक महिला की मौत

भिंड सुरपुरा क्षेत्र के क्यारीपुरा में भंडारे का बासी भोजन खाने से 50 लोग बीमार हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने पर इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों की हालत गंभीर है। एक महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। नवदुर्गा उत्सव के समापन पर क्यारीपुरा में दशहरे के दिन भंडारा का आयोजन किया गया था। बचा भोजन सुबह गांव में बांट दिया गया। इस भोजन को खाने के बाद लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। रात के समय एक के बाद एक…

Read More

राशिद अल्वी ने कहा- देश में जब तक ईवीएम से चुनाव होगा तब तक भाजपा को हराना मुश्किल

नई दिल्ली झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडेय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं को एक दिन पहले ही चुनाव के इस ऐलान की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद पांडेय ने चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली भी कहा। इस पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मनोज पांडेय के बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने ईवीएम से चुनाव पर निशाना साधा और साथ ही केरल विधानसभा द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के वापस लेने के अनुरोध का समर्थन किया। उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में चुनेंगे हरियाणा का मुख्यमंत्री

भोपाल मध्य प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की राजनीति में एक अनूठा संयोग सामने आया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के बाद राज्य में भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चयन के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आए थे। 11 दिसंबर 2023 को उन्होंने ही भावी मुख्यमंत्री के रूप में डॉ मोहन यादव के नाम की पर्ची खोली थी। अब ऐसी ही परिस्थिति हरियाणा में बन गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरियाणा भाजपा विधायक दल की 16…

Read More

पंचायती चुनावों के दौरान मोगा में दो गुटों में खूनी झड़प हुई, चली ताबड़तोड़ गोलियां

मोगा पंचायती चुनावों के बीच मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज हुए पंचायती चुनावों के दौरान मोगा में दो गुटों में खूनी झड़प हुई है, जिसमें गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार मोगा के गांव मसीतां में दो गुटों में झड़प होने की सूचना है, जिसमें गोलियां चली हैं। वहीं गोलियों की आवाज सुनते ही वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इसी तरह के मोगा के अन्य गांव कोटला मेहर सिंह में भी लोगों में झड़प होने की…

Read More

भोपाल पुलिस ने 91 डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल और मोटरव्हीकल एक्ट में एफआइआर दर्ज

भोपाल भोपाल पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी गाईड लाइन और दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वाले 91 डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सभी थानों को सर्वोच्च न्यायालय की गाईड लाइन के अनुसार डीजे संचालन के लिए निर्देश दिए थे। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन एवं मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार शहर के सभी डीजे संचालकों की कमिश्नर कार्यालय सभागार एवं थानों में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक…

Read More

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी, लंबी लिंक सड़कें बनाने का दिया निर्देश

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए आज अधिकारियों को 2436.49 करोड़ रुपये की लागत से 13400 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कें बनाने का निर्देश दिया। आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लिंक सड़कें वस्तुओं और सेवाओं की निर्विघ्न आपूर्ति के अलावा लोगों की आवाजाही के लिए भी बहुत सहायक हैं। उन्होंने कहा कि ये संपर्क सड़कें राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देती हैं और ग्रामीण निवासियों के लिए बहुत…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, खराब आबोहवा के बाद ग्रैप लागू

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां का एक्यूआई 300 से ज्यादा है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एनसीआर में ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया है। ऐसे में आईए जानते हैं कि ग्रैप के कितने चरण होते हैं और किस चरण में किन-किन चीजों पर पाबंदी होती है। एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहने पर ग्रैप का पहला चरण…

Read More

दंपती ने एक हजार व्यापारियों से ठगे पांच करोड़, ठग दंपती ने दिया था अधिक ब्याज का लालच, जनसुनवाई में लगाई गुहार

भोपाल कोलार क्षेत्र में जालसाज दंपती ने एक हजार से अधिक व्यापारियों से पांच करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। ठग दंपती ने व्यापारियों को अधिक ब्याज का लालच देकर दैनिक वसूली शुरू की थी।जब रुपये वापस करने का समय आया तो दोनों गायब हो गए। पीड़ित व्यापारी मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है। कलेक्टर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि वह मामले में पुलिस आयुक्त से बातचीत कर उचित कार्रवाई करवाएंगे।वहीं जनसुनवाई में विभिन्न समस्याएं लेकर 84 आवेदक पहुंचे, जिनको…

Read More

हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी, लगातार हरियाणा में शीतलहर का दौर जारी

हिसार हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। लगातार हरियाणा में शीतलहर का दौर जारी है। आपको बता दें, अब हरियाणा का मौसम तेजी से बदल रहा है। बिना बारिश के भी न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते सुबह सवेरे और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है।   बता दें, बीते सोमवार हरियाणा में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं आर बात करें न्यूनतम तापमान की तो वो हरियाणा में 16.4 डिग्री…

Read More

हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 22 जिलों में सफर करने वाले लोगों को मिलेगा भोजन व पानी

चंडीगढ़(धरणी) हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जाने वाले लोगों को फुल खाना मिलेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 22 जिलों से 17 अक्तूबर को बसों में आवागमन करने वाले लोगों को मिले पैक्ड भोजन,पानी मिले। गौर रहे कि हरियाणा में 17 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से एनडीए अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करेगी। यही कारण है कि बीजेपी के इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत…

Read More

प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए 23 अक्टूबर तक प्रवेश होंगे

भोपाल प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीटेक में प्रवेश के लिए सिर्फ 317 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इससे ज्यादा डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पंजीयन हुए हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 540 पंजीयन हुए हैं। लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 501 पंजीयन हुए हैं। आईटीआई से डिप्लोमा पाठ्यक्रम करने के लिए 325 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए रिवाइज्ड…

Read More

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल को स्पेशल डीजी बनाया गया है

भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल को स्पेशल डीजी बनाया गया है। राज्य शासन ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। स्पेशल डीजी बनाए जाने के बाद भी वे पहले की तरह तकनीकी सेवाएं का काम ही संभालेंगे। स्पेशल डीजी (प्रबंध) रहे आलोक रंजन के एनसीआरबी में प्रतिनियुक्ति पर जाने से उनकी जगह मुद्गल को पदोन्नत किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक स्तर के आठ अधिकारियों के तबादले राज्य शासन ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के आठ अधिकारियों का तबादला भी कर दिया…

Read More

भर्ती प्रक्रिया की औपचारिकताओं की पूर्ति में न हो विलंब: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमन्त्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूर्ण की जाये। संबंधित विभागीय अधिकारी चयन संस्थानों से नियमित संपर्क में रहें। औपचारिकताओं की पूर्ति में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन मंडल द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में की जाने वाली चयन प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। आयुक्त लोक स्वास्थ्य…

Read More