मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल – रीवा में भी खुला निवेश प्रोत्साहन केन्द्र

रीवा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में निवेश प्रोत्साहन केन्द्र शुरू हो गया है। रीवा सहित पूरा विंध्य क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों और खनिज संपदा से समृद्ध है। यहां बाणसागर बांध की नहरों के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध है। उद्योगों की स्थापना के लिए यहां कम दर पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उद्योगों की स्थापना के लिए विंध्य क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को फलीभूत करने के लिए कलेक्ट्रेट रीवा में निवेश प्रोत्साहन केन्द्र शुरू किया गया है। आगामी 23 अक्टूबर को होने…

Read More

मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा को गंभीर खतरा : कमलनाथ

भोपाल मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्च्यिों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। उनका आरोप है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में पिछले दिनों हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य दिन-प्रतिदिन महिलाओं और बच्चियों के लिए असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। पिछले दो महीने में जिस तरह से बच्चियों और महिलाओं के…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम के गांव से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, घूमते-घूमते पहुंच गई थीं लोरमी

कबीरधाम. पंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं। ऐसे में गांव में हड़कंप मच गया। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। ये घूमते हुए मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र पहुंच गई थी। पंडरिया थाना प्रभारी टीआई नितिन तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे पंडरिया थाना में ग्रामीणों व परिजनों ने सूचना दर्ज कराई थी कि गांव के शासकीय स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति…

Read More

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों की उपस्थिति में किया जा रहा राशन का वितरण

कलेक्टर ने पारदर्शी व्यवस्था के दिए थे निर्देश अनूपपुर शासकीय खाद्यान्न वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के तहत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देश पर राशन की दुकान से हितग्राहियों तक राशन के  सहज, सुलभ व पारदर्शी वितरण की व्यवस्था के तहत राशन दुकानों से खाद्यान्न का वितरण ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति व निगरानी में सुनिश्चित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे जिसके पालन में अब जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में  राशन वितरण की पंचायत…

Read More

हिरासत में आरोपी ने की खुदकुशी, संदेह के घेरे में रेल्वें सुरक्षा बल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़ में चोरी के आरोपी ने थाने के भीतर खदकुशी कर ली, मृतक पर चोरी का आरोप था। आरपीएफ ने चोरी के जुर्म में गिरफ्तार कर उसे थाने में बंद किया था। चोरी के जुर्म में बंद युवक ने हवालात के बाथरुम में खुदकुशी कर ली। शख्स की मौत के बाद आरपीएफ थाने में हड़कंप मच गया। युवक ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं चल पाया है। थाने की ओर से भी अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। घटना गुरुवार रात की हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नदी में करंट लगाकर युवक मार रहा था मछली, चपेट में आने से हुई मौत

कबीरधाम. कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर में एक युवक की मौत बिजली की करंट से हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में बिजली के करंट से मछली मार रहा था। इसी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर को ग्राम नेऊर निवासी युवक मोहन अपने साथियों के साथ नदी में मछली मारने के लिए गया था। मछली मारने के लिए पास के 11 केवी लाइन से बिजली की तार को नदी में डाला था। इसी करंट की चपेट में…

Read More

इस दीवाली, स्वास्थ्य का जश्न मनाएं: यू.एस. ब्लूबेरीज़ भारतीय मिठाइयों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प

जैसे-जैसे दीवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को नज़दीक आ रहा है, उपभोक्ताओं के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। यह बदलाव पोषक तत्वों से भरपूर और सुविधाजनक खाद्य विकल्पों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। यू.एस. ब्लूबेरीज़ इस जरूरत को पूरा करने के लिए एकदम सही सामग्री बनकर उभरी हैं, जो बेक्ड सामान, डेयरी उत्पादों और पारंपरिक भारतीय मिठाइयों में पोषक तत्वों का संचार करती हैं। इनके शानदार स्वाद और स्वास्थ्य लाभ के कारण, ब्लूबेरीज़ त्योहारों को मनाने के लिए एक आदर्श विकल्प बन गई हैं। पारंपरिक भारतीय…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम को 5.74 करोड़ के कार्य की सौगात, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कवर्धा शहर को विकास की नई दिशा देते हुए बड़ी सौगात दी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पांच करोड़ 49 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। उन्होंने करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, विभिन्न वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। विभिन्न वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये, पाइप लाइन विस्तार के लिए एक करोड़…

Read More

पंचकूला में एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें स्कूल के बच्चे सवार थे, 15 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंचकूला पंचकूला के मोरनी के नजदीक टिक्कर ताल के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें स्कूल के बच्चे सवार थे. जानकारी के अनुसार, ड्राइवर द्वारा तेज गति से बस चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकालना शुरू कर दिया. हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि बस टिक्कर ताल रोड पर थल गांव के पास पलट गई और खाई में जा गिरी. घूमने के लिए जा रहे थे…

Read More

बहराइच:मूर्ति विसर्जन विवाद के बाद आरोपियों सहित 23 अन्य के घर नोटिस चस्पा

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महराजगंज बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग ने घटना में शामिल आरोपियों सहित 23 लोगों के मकानों पर शाम को नोटिस चस्पा किए हैं। इस नोटिसों में सड़क पर अतिक्रमण कर, किए गए निर्माण को तीन दिनों के भीतर स्वयं तोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस घटना के बाद से, महराजगंज बाजार में दहशत का माहौल है। लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य साधन से निकालने में लगे…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखे कुछ महिलाओं और अधिकारियों के नाम

रायपुर. रायपुर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, युवक घर में अकेला ही रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम प्रतीक सैम्युल है, जो कि पेशे से कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था। उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के…

Read More

भारत के बाहर रह रहे देशवासियों की सेवा करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः राष्ट्रपति मुर्मु

लिलोंग्वे  तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के बाहर रह रहे अपने देशवासियों का कल्याण करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी सरकार भारतीयों की चिंता को दूर करने और उनकी सुरक्षा, कल्याण और उन्नति सुनिश्चित करने के लिए विश्व में अपने सहयोगियों के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत आपसी विश्वास, समानता, और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों पर आधारित अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है।…

Read More

राजस्थान-जयपुर से 15 लाख रूपए ले भागा नौकर, पुलिस ने बिहार-झारखण्ड के नक्सली इलाके से पकड़ा

जयपुर. राजधानी की सोडाला थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख की चोरी के मामले में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार बॉर्डर से दबोचा है। आरोपी ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख रुपए की चोरी की थी और फिर फरार हो गया। आरोपी नक्सली इलाके में फरारी काट रहा था। पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 14 लाख 20 हजार रुपए रिकवर कर लिए हैं। बता दें कि पुलिस ने…

Read More

बिजूरी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग

बिजूरी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग  7 स्कूलों के 20 वाहन चालकों को किया गया चेक, एक चालक शराब के नशे में पाया गया बिजुरी  ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिजुरी शहर मे स्थित  प्राइवेट स्कूल के स्कूली वाहन चालकों को चेक करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें सनराइज पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ मिशन स्कूल, जय मां शारदा हाई स्कूल, नव ज्योति मिशन स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजुरी, दिल्ली वार्ड पब्लिक स्कूल (महेंद्रगढ़),  सहित कुल 07 स्कूल के 20 स्कूली वाहन चालकों को  ब्रइथ एनालाइजर…

Read More

बुधनी विधानसभा सीट पर टिकट का अंतिम फैसला शिवराज सिंह चौहान की सहमति के बाद ही होगा!

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार शिवराज सिंह चौहान फिर से चर्चा में हैं। शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की राजनीति को छोड़कर केंद्र की राजनीति में एक्टिव हैं। मोदी कैबिनेट में वह कृषि और ग्रामीण पंचायत जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि इन सबसे बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर से उन्हें सियासी चेहरा बनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के…

Read More