रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोडऩे में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों की…
Read MoreDay: October 24, 2024
दिल्ली सरकार ने बस मार्शलों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उनकी चार महीने की नौकरी फिक्स की
नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने दीपावली से ठीक पहले बस मार्शलों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उनकी चार महीने की नौकरी फिक्स की है। अब ये बस मार्शल दिल्ली में प्रदूषण से लड़ते हुए दिखाई देंगे। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पिछले कई महीनों से बेरोजगार चल रहे बस मार्शलों को अब दिल्ली सरकार ने चार महीने के लिए नौकरी देने का फैसला किया है और यह नौकरी है दिल्ली में प्रदूषण से लड़ाई की है। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बस मार्शल अब दिल्ली…
Read Moreबस्तर ओलंपिक 2024 – विकासखंड स्तर पर एक नवंबर से, जिला स्तर पर 21 से और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से प्रारंभ
रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है। बस्तर ओलंपिक में विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक नवंबर से 20 नवंबर 2024, जिला स्तर पर 21 नवंबर से 25 नवंबर और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य होंगी। बस्तर ओलंपिक में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी,…
Read Moreमायावती की पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मायावती की पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। हालांकि, बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बसपा ने अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से अमित वर्मा, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से शाहनजर को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके…
Read MorePM मोदी ने जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारत-चीन संबंधों को वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारत-चीन संबंधों को क्षेत्रीय व वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेंगे। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद उत्पन्न होने के बाद दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर यह पहली संरचित बैठक थी। बैठक की तस्वीरें ‘एक्स' पर साझा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कजान ब्रिक्स शिखर…
Read Moreपोलियो उन्मूलन के लिए विष्णुदेव साय व श्याम बिहारी जायसवाल की सराहनीय भूमिका
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर छोटी उम्र में भी लोगों को अपना शिकार बना लेती है। यही वजह है कि इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को इस गंभीर बीमारी के बुरे परिणामों के बारे में बताने के साथ ही इससे निपटने के तरीकों के बारे में भी जानकारी देता है। भारत को भले ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन आज भी दुनियाभर में कई लोग…
Read Moreअपनी पार्टी के इस्तीफे के दबाव के बीच ही जस्टिन ट्रूडो ने एक बड़ा फैसला लिया, भारतीयों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं
कनाडा अपनी पार्टी के इस्तीफे के दबाव के बीच ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बड़ा फैसला लिया है। ट्रूडो ने हाल ही में विदेशी कामगारों की संख्या में कमी लाने की घोषणा की है, जिससे वहां रह रहे अप्रवासी भारतीयों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीयों के लिए यह निर्णय विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि कनाडा में काम पाने के लिए पहले से ही उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि कनाडा में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। ट्रूडो…
Read Moreशासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष रोजगार मेला का आयोजन
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी अग्रणी महाविद्यालय शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेद्रगढ़ में परियोजना निदेशक नितेश कुमार उपाध्याय जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में एवं प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय में जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें एस.आई.एस. ग्रुप इंटरप्राइजेश के भर्ती अधिकारी उपस्थित हुए जिले के उपस्थित बेरोजगारों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। जिनकी आयु 19 वर्ष से…
Read Moreयूपी में खाली 10 विधानसभा सीटों में 9 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है, भाजपा ने करहल में खेला बड़ा दाव
करहल यूपी में खाली 10 विधानसभा सीटों में 9 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। इस उपचुनाव में गठबंधन की ओर से सभी सीटों पर सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जा रहा है। वहीं, वृहस्पतिवार को भाजपा की तरफ से 7 उम्मीदवरों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें भाजपा ने करहल सीट पर बड़ा दाव खेला है। दरअसल, इस उपचुनाव को भाजपा ने भतीजे के सामने फूफा को खड़ा कर दिया है। दरअसल भाजपा ने करहल विधानसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को अपना…
Read Moreसुनील सोनी ने सीएम साय को नामांकन रैली में शामिल होने किया आमंत्रित
रायपुर रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर आज उनका आशीर्वाद लिया और शुक्रवार को नामांकन रैली का नेतृत्व करने आमंत्रित किया। इस दौरान सीएम साय ने सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और चुनावी तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण क्षेत्र भाजपा का अभेद्य गढ़ इसलिए है क्योंकि यहाँ की जनता का भाजपा से पारिवारिक नाता है। यह नाता ही इस चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ कर…
Read Moreदीपोत्सव के पूर्व नगरों में हो बेहतर साफ सफाई एवं स्वच्छता : कलेक्टर
अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के सभी नगरीय निकायों में दीपोत्सव के पूर्व बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता हो, सभी नगर पालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नगर पालिका अधिकारी नगरों के सौंदर्यीकरण में विशेष ध्यान दें। नगरों के मेन रोड, डिवाइडर, पर्यटन स्थल, पार्क एवं मंदिरों की सफाई एवं रंगरोगन इत्यादि भी कराए जांए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दे रहे थे। बैठक में कलेक्टर…
Read Moreऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर छत्तीसगढ़ में लगाया जाए पूर्णत: प्रतिबंध : पारवानी
रायपुर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम का ज्ञापन जिलाधीश डॉ. गौरव कुमार सिंह को सौंपा, जिसमें ज्ञापन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऑनलाईन शॉपिंग प्लेटफार्म से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन से निवेदन किया गया। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने आज जिलाधीश महोदय डॉ. गौरव कुमार सिंह जी से मुलाकात कर उन्हें अमेजॉन से मंगाये गये खतरनाक हथियार, बिल एवं अमेजॉन पर बेचे जा रहे हथियारों की जानकारी देते हुए सूची सहित…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बतया- आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने में देश में बना नंबर ‘वन’ यूपी
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े सात साल पहले सूबे की सत्ता संभालते ही बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए। इसके तहत योगी सरकार ने प्रदेश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए कई फैसले लिए। आज इसका असर पूरे प्रदेश में देखा जा सकता है। अब, प्रदेशवासियों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है। योगी सरकार की मॉनिटरिंग और उत्तम प्रदेश बनाने के दृढ़ संकल्प का…
Read Moreभाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराने के संकल्प के साथ मैदान में : बृजमोहन
रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर स्तित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने पर सिर्फ भाजपा के कार्यकतार्ओं में ही नहीं, अपितु जनता में भी एक विश्वास का वातावरण है, सुकून का वातावरण है। रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र की जनता-जनार्दन को लगता है कि श्री सोनी ही बृजमोहन द्वारा कराए गए कामों की रक्षा और दक्षिण विधानसभा को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित करेंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में…
Read Moreजोगी की पार्टी ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को समर्थन
रायपुर जनता कांग्रेस छत्तीसढ़ (जे) ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रेणु जोगी व प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आज पार्टी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत को सौंपा। पत्र में कहा गया है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने यह समर्थन नि:शर्त है। क्षेत्र के मतदाताओं को उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए वोट करने की अपील भी की है। समर्थन का यह पत्र उन्होंने राहुल गांधी और खडगे को भी भेजा…
Read More
