गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास चौंक पर किसानों ने धरना देकर चार घंटे के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया

गुरदासपुर गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास चौंक पर किसानों ने आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना देकर चार घंटे के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और मजदूर चौंक पर एकत्र हुए और केन्द्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने घोषणा की कि 29 अक्टूबर को जिलाधीश कार्यालय गुरदासपुर का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी समस्याएं नहीं सुलझीं, पूरी कीमत देकर धान की खरीदारी शुरू नहीं हुई, तो फिर किसान किसी बड़ी कार्रवाई करने के लिए…

Read More

कंगालतोंग इलाके में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित कंगालतोंग इलाके में शुक्रवार की सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर हो रही है, जिसमें कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम ने इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री मुरूगन

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री मुरूगन का अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया।  

Read More

जिम में आराम करती कैमरे में कैद हुईं आशा नेगी

मुंबई, टीवी जगत का जाना माना चेहरा हैं एक्ट्रेस आशा नेगी। फिटनेस को लेकर संजीदा एक्टर जिम में आराम फरमाती दिखीं। उनकी ये मजेदार पिक ट्रेनर ने शेयर की जिसे री शेयर कर आशा ने प्यारा सा कमेंट पोस्ट किया। टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके बेलौस अंदाज को दर्शाती तस्वीर शेयर की। इसमें वह जिम में वर्कआउट करती नहीं बल्कि आराम फरमाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा शुभ रात्रि। पोस्ट की गई तस्वीर से पता चलता है…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले फ्रांस के महावाणिज्य दूत श्री जीन मार्कसेरे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार शाम को फ्रांस के महावाणिज्य दूत श्री जीन मार्कसेरे ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास आकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मार्कसेरे से मध्यप्रदेश में व्यापार, वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में फ्रांस द्वारा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मार्कसेरे का अंगवस्त्रम् से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

Read More

अखिलेश यादव अपने सियासी गढ़ मैनपुरी में पहुंचे, लोग परिवार बात के खिलाफ थे आज रिश्तेदार वादी कैसे हो गए

मैनपुरी सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने सियासी गढ़ मैनपुरी में शुक्रवार को पहुंचे, जहां उन्होंने फूफा और भतीजे के आमने सामने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि जब बीजेपी को लगा कर वह चुनाव हार जाएंगे तो कोई न कोई तिगड़म करो कोई न कोई ऐसा संदेश दो जिसका समाजवादी पार्टी के लोग जवाब ही देते रहे। यह लोग तो परिवार बाद के खिलाफ वाले लोग थे जो लोग परिवार बात के खिलाफ थे आज रिश्तेदार वादी कैसे हो गए और मैं दावे के साथ कह रहा हूं करहल की…

Read More

सुगम ऐप: संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर प्रदेश में तकनीकी नवाचारों के निरंतर प्रयास से नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सुगम ऐप का शुभारंभ किया गया है। सुगम मोबाइल ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसके लिए एनजीडीआरएस (नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) प्रणाली…

Read More

साइबर ठगों ने उद्योगपति से कहा कि वे ‘डिजिटल अरेस्ट’ हो गए हैं, की 7 करोड़ रुपए की ठगी

नई दिल्ली कुछ दिनों पहले दिग्गज उद्योगपति एस पी ओसवाल के साथ 7 करोड़ रुपए की ठगी होने की खबर सामने आई थी। साइबर ठगों ने उद्योगपति से कहा कि वे ‘डिजिटल अरेस्ट’ हो गए हैं और अपनी बात साबित करने के लिए नकली वर्चुअल कोर्ट रूम भी बनाया। पैसे अपने बैंक में ट्रांसफर करवाने के लिए ठगों ने फर्जी सीबीआई और नकली चीफ जस्टिस के ऑर्डर तक पेश कर दिए। इसी तरह डिजिटल अरेस्ट की वजह से दिल्ली के एक 50 वर्षीय पत्रकार को 1.86 करोड़ रुपये गवांने पड़े।…

Read More

मुख्यमंत्री की सभा में राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बड़ा बयान देकर फिर चर्चाओं में आया

दौसा मुख्यमंत्री की सभा में राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बड़ा बयान देकर फिर चर्चाओं में आ गए हैं । दरअसल, किरोड़ी ने 'पेपर लिखकर दोषी मगरमच्छों को चुनाव के बाद जेल की हवा खिलाने' का बयान दे दिया है, उसके बाद सियासी हल्कों में हलचने मचना लाजमी था । यहीं नहीं डॉ. मीणा आगे बोले कि कई थानेदार ट्रेनिंग सेंटरों से दीवार कूदकर घर भागने की फिराक में भी लगे हैं। गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को दौसा में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डॉ.…

Read More

नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी

सुकमा कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक बुधरा को धारदार हथियार से गला रेतकर मारने के बाद उसके शव को गांव के नजदीक फेंक दिया है। तो वहीं दूसरे ग्रामीण कोम्माराम गंगा को फांसी के फंदे से लटका दिया है। हालांकि मौके से किसी भी तरह का कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। पुलिस दोनो मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला कोंटा के मेहता पंचायत…

Read More

इजरायल फिलहाल लेबनान और गाजा में हमले कर रहा है, एक गलती पर 1000 मिसाइलें दागेगा ईरान

इजरायल इजरायल फिलहाल लेबनान और गाजा में हमले कर रहा है। हमास ने तो सीजफायर को लेकर भी सहमति जता दी है, लेकिन एक बड़ी जंग शायद मुहाने पर खड़ी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान प्लान कर रहा है कि यदि इजरायल ने उस पर 1 अक्टूबर को किए गए अटैक के जवाब में हमला किया तो क्या ऐक्शन लिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के ही 4 अधिकारियों का कहना है कि अयातुल्लाह खामेनेई ने सेना को तैयारी करने को कहा है। उन्होंने सेना से कहा…

Read More

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौते को लेकर अपनी बात रखी

नई दिल्ली केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय संघ समझौते में डेयरी उद्योग को जोड़ने की मांग पर जोर देता रहेगा तो यह समझौता नहीं हो पाएगा। अपनी बात पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों के बीच में मुक्त व्यापार समझौता वार्ता में तेजी आए लेकिन यह आपसी संवेदनशीलता और समझने की क्षमता के बिना नहीं…

Read More

‘रुमाल’ से शुरू हुई थी पंकज त्रिपाठी की लव स्टोरी, पत्नी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई, पंकज त्रिपाठी हिंदी सिने जगत का बड़ा नाम हैं। हर जॉनर की फिल्में की हैं। सीधे साधे त्रिपाठी रोमांटिक भी खूब हैं। अक्सर अपने प्यार की कहानी कई मंचों पर साझा करते आए हैं। इस बार उनकी पत्नी मृदुला ने अपने उन दिनों के प्यार की कहानी बताई है। फिल्म निर्माता अतुल तैशेते के साथ बातचीत में अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने बताया कि उन्होंने पहली बार स्टार को एक तस्वीर में देखा था और उनकी प्रेम कहानी 1993 में शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने साल…

Read More

खालिस्तानी तत्वों को शरण देने और उनके बचाव में भारत से लड़ने के चलते कनाडा के साथ रिश्ते बिगड़ गए

नई दिल्ली खालिस्तानी तत्वों को शरण देने और उनके बचाव में भारत से लड़ने के चलते कनाडा के साथ रिश्ते बिगड़ गए हैं। इसी के चलते भारत ने कनाडा से मुख्य राजनयिक संजय कुमार वर्मा समेत 6 लोगों को वापस बुला लिया है। भारत वापस लौटे संजय कुमार वर्मा ने कनाडा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार पर आरोप लगाया कि वह वोटबैंक के लिए खालिस्तानी तत्वों को शरण दे रही है। यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि उन्हें…

Read More