चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पैंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने राज्य के पेंशनधारकों को अक्टूबर महीने की पेंशन 30 अक्टूबर, 2024 को जारी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के वित्त विभाग द्वारा सभी पेंशन देने वाले बैंकों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को है, जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पैंशनरों को अक्टूबर 2024 की पेंशन तिथि 30 अक्टूबर…
Read MoreDay: October 25, 2024
अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी, 2 आई.पी.एस. अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया
पंजाब पंजाब सरकार की तरफ से अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है, जिसके तहत आज 2 आई.पी.एस. अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतः जिन दो आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आई.पी.एस. गौरव तूरा व अभिमन्यु राणा के नाम शामिल हैं। पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच एक IAS अधिकारी का ट्रांसफर होने की खबर मिली है। जारी हुए सूची के मुताबिक, तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर परमवीर सिंह की जगह पर उक्त IAS अधिकारी राहुल को जिले का नया DC लगाया…
Read Moreगोदाम में बीज है लेकिन सरकारी रेट नहीं, समय पर बिजाई नहीं हुई तो बाद में कम उपजाऊ होगा बीज: किसान
कैथल कैथल में किसानों को सरकारी सिस्टम का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, गेहूं के बीज का भंडार होने के बाद भी किसान को बीज नहीं मिल रहा, जिसका कारण है कि सरकार की तरफ से आज तक भी बीज का रेट तय नहीं किया गया, उधर गेहूं बिजाई का समय निकलता जा रहा है, गेहूं की बिजाई का सीजन जोरों पर होने के कारण किसानों को गेहूं के बीज की तुरंत आवश्यकता है, लेकिन किसान जब गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने वाली सरकारी दुकान पर जाते हैं तो उनको…
Read Moreमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 48 उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की आज पहली सूची जारी की जिसमें नाना पटोले, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहब थोराट, विजय वडेट्टीवार, विश्वजीत कदम सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को फिर साकोली से टिकट दिया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड़ दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रफुल्ल…
Read Moreलॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पैन इंडिया कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी, 7 शूटर्स गिरफ्तार
नई दिल्ली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पैन इंडिया कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार हुए हैं. सभी शूटर्स की गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गई है. पुलिस ने शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी शिकंजा कसा. एनआईए ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु…
Read Moreघाटी में अब्दुल्ला सरकार बनते ही बिगड़े हालात! 15 दिन में आतंकियों ने किया 19 का कत्ल
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर को 10 साल बाद चुनी हुई सरकार मिली है और उमर अब्दुल्ला अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद भी केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी हमले थमने की बजाय और बढ़ गए हैं। बीते 15 दिनों में ही अलग-अलग आतंकी हमलों में अब तक 19 लोग मारे जा चुके हैं। 24 अक्टूबर की शाम को कश्मीर के गुलमर्ग में फिर एक आतकी हमला हुआ, जिसमें दो आर्मी पोर्टर और दो जवान शहीद हो गए। यह हमला भी टूरिस्ट हॉटस्पॉट वाले इलाके में हुआ। यही नहीं यहां सेना की…
Read Moreसोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर फिर शुरू होगा सीआईडी
मुंबई, लोकप्रिय जासूसी सीरियल सीआईडी सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर फिर से शुरू होने जा रहा है। सोनी चैनल पर सीआईडी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। सीआईडी ऐसा सीरियल है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल होने का श्रेय प्राप्त है। इस सीरियल में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्य किरदार निभाये हैं। यह सीरियल 20 वर्षो तक लगातार प्रसारित किया गया। छह साल के बाद सीआईडी सोनी इंटरटेनमेंट टेलिवजन पर वापसी करने जा रहा है। मेकर्स की तरफ से सीआईडी की नई सीरीज…
Read Moreहरियाणा में करीब नौ हजार युवाओं ने चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां छोड़कर तृतीय श्रेणी की नौकरियां ज्वाइन की
चंडीगढ़ हरियाणा में करीब नौ हजार युवाओं ने चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां छोड़कर तृतीय श्रेणी की नौकरियां ज्वाइन की है। ये वे युवा हैं, जिन्होंने चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में रहते हुए स्वयं को अपग्रेड किया और अपनी योग्यता व मैरिट के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल करते हुए तृतीय श्रेणी की नौकरियां प्राप्त की हैं। तृतीय श्रेणी की नौकरियां ज्वाइन करने के लिए ही हरियाणा के विभिन्न विभागों व बोर्ड-निगमों में कार्यरत ग्रुप-डी यानी चतुर्थ श्रेणी के हजारों युवाओं ने नौकरी छोड़ी है। सरकारी सेवाओं में…
Read Moreअंबाला सिविल अस्पताल में MRI करने वालों में हुआ झगड़ा, आम जनता सुबह से MRI के लिए के काफी देर तक बैठे रहे
अंबाला अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में शुक्रवार को MRI करने वालों की आपसी लड़ाई के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपसी लड़ाई के बीच आम जनता इधर-उधर भटकती हुई नजर आई। आम जनता सुबह से सिविल अस्पताल में MRI के लिए के काफी देर तक बैठे रहे। आज सिविल अस्पताल में MRI करने वालों की आपसी लड़ाई के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टाफ ने आपस मे झगड़े के चलते MRI ही नहीं की। जिससे सारा काम ठप्प पड़ गया। बताया…
Read Moreवित्त वर्ष 2024-25 में अब तक मुद्रा लोन योजना के तहत 2,20,662 करोड़ रुपये का लोन दिया जा चुका है
नईदिल्ली दिवाली (Diwali) से पहले मोदी सरकार (Modi Government) अपने कारोबार को फैलाने और विस्तार देने की योजना बना रहे उद्यमियों को बड़ी सौगात दी है. अब उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के तहत पहले के मुकाबले डबल लोन मिल सकेगा. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुद्रा लोन (Mudra Loan) की लिमिट को मौजूदा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है. सरकार ने इस फैसले को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 23 जुलाई, 2024…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सिरसा का रहने वाले जीवन सिंह शहीद, पिता बोले- मुझे गर्व है
सिरसा जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सिरसा का रहने वाले जीवन सिंह शहीद हो गए। जीवन सिंह के शहीद होने की सूचना उनके परिवार को आज 25 अक्टूबर शुक्रवार को दे दी गई। जीवन सिंह का पार्थिव शरीर सिरसा के गांव रोहण लाया गया। आज शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जीवन सिंह के शहीद होने की सूचना के बाद से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि जीवन सिंह साल 2016 राजपूताना राइफल में भर्ती हुआ था।…
Read Moreद राजा साब ने अपने मोशन पोस्टर के लिए 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया
मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' के मोशन पोस्टर ने 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। द राजा साब के निर्माताओं ने हाल ही में फ़िल्म के मुख्य कलाकार प्रभास का एक बेहतरीन मोशन पोस्टर रिलीज किया। सिंहासन पर बैठे एक शाही राजा की पोशाक पहने, हाथ में सिगार लिए, प्रभास एक शक्तिशाली, आभा बिखेरते हैं।मोशन पोस्टर ने सिर्फ़ 24 घंटे में अविश्वसनीय 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज पार कर लिए। मारुति द्वारा निर्देशित…
Read Moreविधानसभा में एंट्री होते ही शुरु होगी लड़ाई: विनेश फोगाट
हरियाणा हरियाणा में BJP की नई सरकार बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र जारी है। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। कादियान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं पहली बार 40 विधायक इस बार विधानसभा पहुंचे हैं, इन्हीं में से एक विनेश फोगाट है। सदन में शपथ लेने के लिए पहुंची चर्चित महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट थोड़ा हटकर नजर आई। ऐसा लगा मानों वह विधानसभा…
Read Moreभोपाल नगर निगम ने प्री-प्रोसेसिंग प्लांट हजार्गो इंडस्ट्री से किया करार, भेजा खतरनाक कचरा, बनेगा ईंधन
भोपाल राजधानी में घरों से निकलने वाले खतरनाक कचरे ( हजार्ड वेस्ट) का साइंटिफिक डिस्पोजल करने के लिए पीथमपुर स्थित प्री-प्रोसेसिंग प्लांट हजार्गो इंडस्ट्री से करार किया गया है। इसके साथ ही भोपाल नगर निगम ऐसा करने वाला पहला नगर निगम है। गुरुवार को दो गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से घरेलू खतरनाक कचरे को पीथमपुर प्री-प्रोसेसिंग प्लांट पर भेजा गया है। आने वाले दिनों में अन्य गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से हजार्ड्स वेस्ट को पीथमपुर भेजा जाएगा। खतरनाक कचरे में ये शामिल नगर निगम द्वारा घर, दफ्तर और कारखानों से निकलने वाले…
Read Moreकाजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘नौ लाखा हरवा’ रिलीज
मुंबई, अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना 'नौ लाखा हरवा' रिलीज हो गया है। गोल्डी यादव की मधुर और सुरीली आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गाना 'नौ लाखा हरवा' लेकर अभिनेत्री काजल त्रिपाठी दर्शकों के बीच लेकर आईं हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने पति से बहुत प्यार करती है और उससे अपनी हर डिमांड पूरी करवा लेती है। ऐसे सिचुएशन में बड़ा ही…
Read More
