फगवाड़ा के निकट गुरुद्वारा टिकसा साहिब में लगी आग, भारी नुकसान का अनुमान

फगवाड़ा फगवाड़ा के निकट सपरोड़ गांव में स्थित गुरुद्वारा टिकसा साहिब की इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे इमारत और उसके आसपास के इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा। सुबह-सुबह लगी आग तेजी से फैल गई, जिससे परिसर के कई हिस्से जलकर खाक हो गए और काफी नुकसान हुआ। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में आग की लपटें तेजी से फैलती देखीं। आग में फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए, जिससे समुदाय सदमे और शोक में है। आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग…

Read More

तीन ईनामी सहित 19 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुकमा सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में मार गिराने और लोन वर्राटू अभियान में आत्मसमर्पण के बाद बाकी बचे नक्सलियों पर नकेल कसते हुए पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है. इस कड़ी में सुकमा जिले के भेज्जी और जगरगुण्डा क्षेत्र से तीन ईनामी नक्सलियों के साथ 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, भेज्जी थाना क्षेत्र से आम नागरिकों की हत्या की घटना में शामिल पांच नक्सली आरोपियों के साथ जगरगुण्डा क्षेत्र से विस्फोटक सामग्रियों के साथ 14 नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से तीन…

Read More

अपने ही राज्य के बीमार लोगों के साथ जुल्म करने की यह प्रवृत्ति मानवता की दृष्टि से किसी भी तराजू पर खरी नहीं उतरती: पीएम मोदी

नई दिल्ली देश में 70 साल या इससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को अब 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आयुष्मान योजना को विस्तार देते हुए यू-विन पोर्टल की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए राजधानी के बुजुर्गों से माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि वह उनकी मदद नहीं कर पाएंगे क्योंकि दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस योजना को लागू नहीं किया है। पीएम मोदी ने कहा…

Read More

‘व्हाइट हाउस’ में गर्व से मनाई गई दीपावली, बाइडेन बोले- मुझे अब तक के सबसे बड़े दिवाली समारोह की मेजबानी का सौभाग्य मिला

वाशिंगटन   अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय और आवास) में गर्व से दिवाली समारोह का आयोजन किया जिसमें देश भर के सांसदों, अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों समेत 600 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी शामिल हुए। बाइडेन ने ‘व्हाइट हाउस' के ‘ईस्ट रूम' में कहा, ‘‘राष्ट्रपति के तौर पर मुझे ‘व्हाइट हाउस' में अब तक के सबसे बड़े दिवाली समारोह की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है। मेरे लिए इसका बहुत महत्व है। सीनेटर, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के तौर पर दक्षिण…

Read More

दक्षिण चुनाव जीतते ही सुनील सोनी और मैं स्मार्ट सिटी से मांगेंगे पोल में खेल कैसे हुआ : पुरंदर

रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने सोमवार को गायत्री नगर में स्थित जगन्नाथ मंदिर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपने 9 माह के कार्यकाल का ब्यौरा रखते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में उत्तर विधानसभा में जितने विकास कार्य नहीं किए उससे कहीं ज्यादा उन्होंने 9 माह में करके दिखा दिया है। उन्होंने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार से 15 करोड़ रुपये की मांग की है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही…

Read More

जम्मू शहर के बाहरी इलाके में आग लगने से विस्थापित कश्मीरी पंडितों के 12 क्वार्टर जलकर खाक

जम्मू जम्मू शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार को आग लगने से विस्थापित कश्मीरी पंडितों के 12 क्वार्टर जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि आग कथित तौर पर पुरखू कैंप इलाके के एक पुराने क्वार्टर में लगी और तेजी से फैल गई। पीड़ित बोले- हम बेघर हो गए आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों और उपकरणों को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर का अधिकांश सामान और एक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गया। कैंप के निवासी नवीन पंडिता ने…

Read More

निमरत कौर को बेजुबानों से है बेशुमार प्यार, ग्रीन दिवाली मनाने की फैंस से लगाई गुहार

मुंबई, मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को ‘धनतेरस’ की शुभकामनाएं दी। एक खास अपील के साथ कहा, बेजुबान जानवरों की खातिर ‘पटाखा मुक्त दिवाली’ मनाएं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दो बेजुबान साथियों संग तस्वीर पोस्ट की। ये दो बिल्लियां हैं। निमरत ट्रेडिशनल वियर में बिल्लियों संग पोज दे रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अगर आप अपने प्यारे दोस्तों से करते हैं प्यार… तो इस दिवाली पटाखा से प्लीज करें इनकार। और इसी बात पर हमारी तरफ से आपको…

Read More

मुख्यमंत्री से पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षणार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप लोगों से उम्मीद है कि जनता की बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षर्थियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में आपको मैदानी क्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करते हुए…

Read More

प्रदीप उपाध्याय के घर पहुंचा ब्राम्हण समाज, कार्रवाई के लिए परिवार के साथ खड़े हैं

रायपुर  बहुत ही व्यथित करने वाली घटना हुई पिछले दिनों जब कलेक्टोरेट में काम करने वाले शासकीय कर्मी प्रदीप उपाध्याय ने खुदकुशी कर ली। लेकिन सुसाइड नोट में जो कुछ उन्होने लिखा है, काफी गंभीर बात है। ब्राम्हण समाज के सभी संगठन के लोग  एकजुट हैं। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ला के साथ पदाधिकारीगण प्रदीप उपाध्याय के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। समाजजनों ने उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि ब्राम्हण समाज उनके हर कदम में साथ निभाने तैयार है। कड़ी कार्रवाई के…

Read More

अयोध्या के बंदरों के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ रुपये

अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिवाली पर खास तैयारी की जाती है। हजारों-लाखों तेल के दीये जलाए जाते हैं। हर तरफ रोशनी बिखरी होती है। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने वहां के बंदरों के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि दान की है। उन्होंने बंदरों को खिलाने के लिए ये राशि दान की है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि एक्टर ने भगवान राम का आशीर्वाद लेने और भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं में बहुत महत्वपूर्ण जानवरों की रक्षा के लिए ये कदम उठाया है। जानकारी…

Read More

बिजली आपूर्ति और सुधार कार्य के लिए तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे डेढ़ हजार से अधिक बिजली कर्मचारी

भोपाल. जगमग दीपावली के लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं व्यपारिक केन्द्रों के लिये रोशनी के हर संभव प्रयास किए हैं। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के कमिश्नरी जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई शिकायत निवारण केन्द्र खोले हैं। वहीं भोपाल शहर में शिकायत निवारण के लिए लगभग डेढ़ हजार कार्मिकों की 140 से अधिक टीमें चौबीसों घंटे शिकायत निवारण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैनात की गई हैं। यह टीमें एफओसी वाहन, सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक विद्युत…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक भव्य दिवाली समारोह का आयोजन किया, मनाई दिवाली

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक भव्य दिवाली समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने एक दीया जलाकर समारोह की शुरुआत की, जो इस पावन पर्व का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के 600 से अधिक अमेरिकी नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें सांसदों, वरिष्ठ अधिकारियों और समुदाय के विभिन्न सदस्यों की उपस्थिति रही। राष्ट्रपति बाइडेन का भाषण राष्ट्रपति बाइडेन ने समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है कि राष्ट्रपति के…

Read More

दिवाली के नजदीक आते ही आतंकियों द्वारा हमलों की धमकियों ने देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को सचेत कर दिया

नई दिल्ली दिवाली के नजदीक आते ही आतंकियों द्वारा हमलों की धमकियों ने देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को सचेत कर दिया है। खासकर अयोध्या का राम मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर, और तिरुपति का इस्कॉन मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। पुलिस को ईमेल और चिट्ठियों के माध्यम से इन मंदिरों पर हमले की चेतावनी मिली है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियाँ अयोध्या में दो दिन बाद दीपोत्सव मनाया जाएगा, जहां भगवान रामलला पहली बार अपने घर पर दिवाली मनाएंगे।…

Read More

बाघ अभयारण्यों के निकट रहने वाले कलाकारों ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

नई दिल्ली देश के कई बाघ अभयारण्यों के निकट रहने वाले कलाकारों के एक समूह ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में अपने प्रवास के दौरान इन कलाकारों द्वारा बनाई गई एक कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुर्मू ने कला की सराहना की और कहा कि मानव और प्रकृति के बीच ‘‘शाश्वत संबंध’’ उनकी कला में परिलक्षित होता है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुर्मू ने जनता से इन…

Read More

संकल्प पत्र के अनुसार ऊर्जा विभाग के अधीन 4300 भर्तियां करेगी पश्चिम क्षेत्र कंपनी

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संकल्प पत्र के तहत ऊर्जा विभाग भी करीब 4300 भर्ती करेगा। इसके लिए ऊर्जा विभाग ने मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर को भर्ती के लिए नोडल कंपनी नामित किया है। पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा सभी कंपनियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर 4300 शासकीय सेवाओं के पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि इन भर्तियों से सभी कंपनियों, विशेषकर वितरण कंपनियों में कार्मिकों की कमी काफी…

Read More