नई दिल्ली बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिल रही धमकियों की वजह से चर्चा में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर नई जानकारी सामने आई है। गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करना चाहता है और इसके लिए उसने लंबी प्लानिंग की है। दिल्ली में एक शूटआउट के बाद पकड़े गए शूटर्स ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है। उत्तरी दिल्ली के रानी बाग में 26 अक्टूबर को एक कारोबारी के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस…
Read MoreDay: October 30, 2024
रायपुर रेंज में 12 आरक्षकों को मिला प्रमोशन
रायपुर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा(भा.पु.से.) द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार पी.पी.कोर्स उतीर्ण करने के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पद्दोन्नत हुए 12 आरक्षकों को फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है । पदोन्नत कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने अवसर पर पदोन्नत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली…
Read Moreहम दीये और मोमबत्ती जलाकर त्योहार मनाएं ना कि पटाखे जलाएं: केजरीवाल
नई दिल्ली दिल्ली में दिवाली पर पटाखा बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसमें हिंदू-मुसलमान वाली कोई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और आतिशबाजी से जो प्रदूषण होता है उसका खामियाजा हमारे ही बच्चों को भुगतना होता है। उन्होंने यह जवाब आरएसएस प्रमुख की उस टिप्पणी को लेकर दिया जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदुओं के त्योहारों को लेकर ही क्यों प्रतिबंध लगाए जाते हैं। अरविंद केजरीवाल से बुधवार को एक…
Read Moreमप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी पेंशनर्स को त्यौहार के पूर्व किया पेंशन का भुगतान
भोपाल मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए कंपनी से सेवानिवृत्त हुए 15000 पेंशनर्स को उनकी पेंशन की राशि लगभग 55 करोड़ रुपये त्यौहार के पूर्व ही उनके बैंक खाते में अंतरित कर दी गई है। प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी के निर्देशानुसार पेंशनर्स को त्यौहार के पूर्व ही उनकी पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सामान्य दिनों में पेंशनर्स को प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाता है, लेकिन त्यौहार को देखते हुए 3 दिन पूर्व…
Read Moreहम सब मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण में सहयोग करे: मंत्री चौहान
हम सब मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण में सहयोग करे: मंत्री चौहान दीपोत्सव पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने दीपोत्सव पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के "लोकल फोर वोकल अभियान" के तहत मैं स्वयं अपने स्थानीय विक्रेताओं से दीप पर्व की खरीदारी करूंगा । उन्होंने अपील कि है कि आप सभी अपने नजदीक के छोटे फुटकर विक्रेताओं से वस्तुएं खरीदकर दीपपर्व मनाने में अपना सहयोग अवश्य करे।…
Read Moreरेणुकास्वामी हत्या के आरोपी कन्नड़ स्टार दर्शन को मिली बेल, हाई कोर्ट ने दी जमानत
नई दिल्ली अपने एक फैन के मर्डर की साजिश में शामिल होने के आरोपी, कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थुगुदीपा को जमानत मिल गई है. दर्शन को कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है. बता दें, दर्शन को जून में कर्नाटक पुलिस ने कई अन्य आरोपियों के साथ मर्डर के एक मामले में अरेस्ट किया था. दर्शन को पहले बेंगलुरु जेल में रखा गया था. लेकिन जेल में वी.आई.पी. ट्रीटमेंट मिलने के आरोप के बाद उन्हें बल्लारी जेल में ट्रान्सफर कर दिया गया था. दर्शन…
Read Moreछत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम
जगदलपुर। जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के सम्राट ढाबा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दिया, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि देवड़ा निवासी भदरू कोशले पिता लोकनाथ कोशले 29 वर्ष जो कि खेती किसानी का…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और मंगलकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और मंगलकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाले का संचार करे। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री महाकाल से सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियों के संचार के साथ-साथ सुखद जीवन की…
Read Moreछत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में शराबी महिला ने खाया जहर, घर में पसरा मातम
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पालो मरकाम 45 वर्ष शराब की आदि थी। घर में पति व बच्चों के द्वारा बार-बार उसे शराब पीने से मना भी करते थे। मंगलवार को घर के सभी लोग खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे। उसी समय महिला ने घर मे रखे जहर…
Read Moreअनुपम खेर ने फिल्म विजय 69 के जरिये अपनी मां दुलारी को दिया ट्रिब्यूट
मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म विजय 69 के जरिये अपनी मां दुलारी को ट्रिब्यूट दिया है। नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की विजय 69 का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अपने बहुमुखी अभिनय के लिए प्रसिद्ध अनुपम खेर ने बताया कि उनका नया प्रोजेक्ट विजय 69 उनके लिए बहुत खास है, जो उनकी मां दुलारी को समर्पित है। यह फिल्म एक 69 वर्षीय व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है जो जीवन में असंभव को संभव बनाने…
Read Moreमध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर दीपोत्सव की शुभ बेला में मनाया जा रहा है मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के समारोह को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के…
Read Moreछत्तीसगढ़-बीजापुर के कावड़गांव और मुतवेन्डी में भी बजेगी मोबाइल की घण्टी, दीपावली पर लगा टावर
बीजापुर. बीजापुर जिले के संवेदनशील कांवड़गांव और मुतवेंडी में दीपावली के अवसर पर संचार सेवा विस्तार करते हुए मोबाईल टॉवर स्थापित कर दिया गया हैं। अब इन गांवों में भी मोबाईल की घण्टी बजनी शुरू हो जाएगी। बीजापुर जिले के संवेदनशील कांवड़गांव व मुतवेंडी गांव में दीपावली के अवसर पर संचार सुविधा का विस्तार करते हुए जिओ का मोबाइल टॉवर प्रारंभ किया गया है। इस पहल से अब इन गांवों के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव होगा। पुलिस व प्रशासन द्वारा उठाये गए इस महत्वपूर्ण कदम से…
Read Moreबीएमएचआरसी को और बेहतर बनाएंगे, सभी आवश्यक मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी : आलोक शर्मा
भोपाल 'मैं भी भोपाल मेमोरियल अस्पताल का एक सदस्य हूं। यह अस्पताल बीते 25 वर्षों से मरीजों को बहुत अच्छी तरीके से सेवाएं दे रहा है। हम सब मिलकर इस अस्पताल को और बेहतर बनाएंगे। यहां जिन भी मशीनों और उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। मुझे मरीजों की आवश्यकता और बीएमएचआरसी की बेहतरी के लिए जो भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे, उन्हें स्वीकृत करूंगा।' यह कहना है कि भोपाल से लोकसभा सांसद श्री आलोक शर्मा का। वे बीएमएचआरसी में मंगलवार को आयोजित हुए चिकित्सक सम्मान समारोह के…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोंडागांव में 1.05 लाख रुपये कीमत के पांच-पांच सौ के नकली नोट पकड़े, आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव. फरसगांव थाना पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500-500 रुपये के कुल 210 नकली नोट बरामद किए गए। इसकी कुल राशि 1.05 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त अपराध में प्रयुक्त एक नीले रंग की बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। 28 अक्तूबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग के पीठ पर टांगे गए बैग में नकली नोट लेकर माकड़ी की ओर से फरसगांव आ रहा है। सूचना…
Read Moreछत्तीसगढ़-बलरामपुर में कबाड़ खरीदी बंद, त्योहारी सीजन में दर्जनों मजदूरों पर गहराया संकट
बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज विगत 10 दिनों से दीपावली के समय में कबाड़ खरीदी बंद होने से नगर के अधिकांश घरों में साफ-सफाई के बाद कबाड़ कोने में पड़ा हुआ है। यदि कबाड़ की खरीदी होती तो उसे सभी बेच देते, लेकिन कबाड़ की खरीदी नहीं होने से परेशानी बहुत बढ़ गई है। सभी लोग बेसब्री से कबाड़ खरीदी होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि घर का बिना उपयोग का सामान है कबाड़ में बिक सके। गौरतलब है कि सूरजपुर में कबाड़ व्यवसायी के द्वारा की गई घटना के बाद…
Read More
