ग्वालियर : रेलवे स्टेशन पर गिरे मजदूर के शरीर में घुसे 3 सरिये, डॉक्टरों ने बचा ली जान

ग्वालियर ग्वालियर में इंजीनियर-डॉक्टर ने मिलकर एक मजदूर की जान बचाई। मजदूर के सीने और पेट में घुसे सरिए निकालने के लिए ऑपरेशन ढाई घंटे तक चला। इंजीनियर ने स्ट्रेचर पर ही उसके शरीर में घुसे सरिए इलेक्ट्रिक कटर से काटे। इस दर्दनाक घटना के बाद भी बिना घबराए मजदूर की जीवटता और डॉक्टरों के हाथों के हुनर ने ऐसा कमाल दिखाया कि त्योहार के दिन उसे जीवनदान मिल गया। अस्पताल ले जाए गए मजदूर के शरीर में सरिये घुसे होने से उसे सीटी स्कैन कक्ष तक में नहीं ले…

Read More

अयोध्या में आज 500 साल बाद राम वाली दिवाली… 28 लाख दीयों से सजेंगे घाट, भगवान राम के चरित्र की सजेंगी झांकियां

अयोध्या  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि प्रभु श्रीराम के बाल अवतार राम लला 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या स्थित अपने मंदिर में पहली बार दिवाली मनाएंगे। इसलिए यह दिवाली इस बार खास है। धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से दो दिन बाद देशवासी दिवाली मनाएंगे और इस वर्ष यह दीपावली खास है। क्योंकि 500 साल के बाद राम लला अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजे हैं। इस भव्य मंदिर में यह पहली दिवाली होगी। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस खास एवं…

Read More

धनतेरस पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को पहनाईं चूड़ियां

लॉस एंजेलिस प्रियंका चोपड़ा काफी समय पहले ही लॉस एंजेलिस में जाकर बस गईं और वहीं की जिंदगी में रम गईं। प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में ही काम करना शुरू कर दिया। पर विदेशी सरजमीं पर भी वह अपने संस्कार और भारतीय त्योहारों को नहीं भूलीं। प्रियंका हर साल पति निक जोनस और ससुरालवालों के साथ धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी उनका ऐसा ही इरादा है। पर प्रियंका ने हाल ही बेटी मालती और पति निक के साथ धनतेरस का त्योहार मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, डर के साये में गुजरी ग्रामीणों की रात

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गांव में हाथी आने के बाद ग्रामीण युवक उसे भागने गया था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। मिली जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलियामुडा गांव में बीती रात नौ बजे एक हाथी गांव के करीब पहुंच गया…

Read More

अपनी पुश्तैनी किराने की दुकान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सामान बेचा

इंदौर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धनतेरस के मौके पर अपनी पुश्तैनी किराने की दुकान पर ग्राहकों को सामान बेचा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजयवर्गीय लोगों को किराने का सामान देते हुए नजर आ रहे हैं। बयान भी सामने आया मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'यह हमारी पुश्तैनी दुकान है। मेरे पिता ने दूध, चायपत्ती, चीनी और गुड़ से यह दुकान शुरू की थी। धीरे-धीरे ग्राहकों की मांग बढ़ती गई और अब हमारी दुकान मशहूर है। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि…

Read More

छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा नेत्र कांड पीड़ितों से मिले पीसीसी चीफ, मौके पर जांच करने जाएगी कांग्रेस

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार की शाम को रायपुर के मेकाहारा गये। वहां पर दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-हाल लिया। मरीजों के इलाज और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर्स ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में कुल 50 मरीजों का आपरेशन हुआ था। आगे बताया कि ज्यादातर मरीजों के आंख में इन्फेक्शन हुआ था। इसमें  16 मरीजों को इन्फेक्शन के इलाज के लिये मेकाहारा लाया गया। इनमें से 12 मरीजों का फिर से ऑपरेशन हो गया है।…

Read More

छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में युवक की हत्या, ग्रामीणों में दहशत

बीजापुर. बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर एक 35 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फुतकेल निवासी दिनेश पुजारी पिता मुतैया उम्र 35 की बीती रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा के अस्पताल में बिल भुगतान पर हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

कोरबा. कोरबा न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में मंगलवार की देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल में बकाया बिल का भुगतान को लेकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले कटघोरा थाना अंतर्गत रजकम्मा मुख्य मार्ग पर कार और बाइक में भिड़ंत होने के बाद कार सवार एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, बाइक सवार घायल था। जिसका कोरबा के न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इलाज जारी था। बिल भुगतान को लेकर परिजनों…

Read More

भारत को बदनाम करने कनाडा ने लीक किए ‘सेंसेटिव’ डॉक्यूमेंट, कबूलनामे से ट्रूडो की फजीहत

नईदिल्ली कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत के खिलाफ खुफिया और संवेदनशील जानकारी अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को लीक करने की बात कुबूल कर ली है. द ग्लोब की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रूडो के राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया विभाग की सलाहकार नताली ड्रोविन ने संसदीय समिति को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का एक शीर्ष अधिकारी कनाडा में निज्जर पर हमले की साजिश में शामिल था. ड्रोविन ने कहा कि उन्हें ये गोपनीय जानकारी लीक करने के लिए प्रधानमंत्री की मंजूरी की अनुमति…

Read More

लगातार दूसरे दिन सलमान खान को जान से मारने की धमकी, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। खबर है कि धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की है। एक दिन पहले ही पुलिस ने NCP यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी और सलमान को धमकी देने वाले शख्स को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया था।  धमकी देने वाले ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा है। इसमें 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मुंबई के वर्ली…

Read More

शेख हसीना के ढाका मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, अंतरिम सरकार करेगी समीक्षा

शेख हसीना के ढाका मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, अंतरिम सरकार करेगी समीक्षा हसीना के कार्यकाल के दौरान शुरू किए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, अंतरिम सरकार की समीक्षा की घोषणा ढाका में यातायात नियंत्रित करने शुरू किए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर अनुमानित लागत पर प्रश्नचिह्न लगाया गया, अब समीक्षा ढाका  बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान राजधानी ढाका में यातायात नियंत्रित करने के लिए शुरू किए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर सवाल उठे हैं। हसीना सरकार के पतन के बाद अस्तित्व में आई अंतरिम…

Read More

लखनऊ में धनतेरस पर टूटा रेकॉर्ड, 36130000000 की खरीदारी… गाड़ी से लेकर जूलरी और कपड़े-बर्तन तक बरसीं लक्ष्मी

 लखनऊ धनतेरस के दिन लखनऊ शहर में मंगलवार को दोपहर तक सुस्त पड़े बाजार में शाम होते-होते रौनक लौट आई। महंगाई के बाद भी बाजार पर खूब धनवर्षा हुई। मंगलवार को शुभ मुहूर्त लगते ही ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए बाजार पहुंची। 80 हजार/10 ग्राम पार होने के बावजूद सोने की बिक्री पर असर नहीं पड़ा। बल्कि सर्राफा कारोबार में 30 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, रियल स्टेट और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खूब बिके। त्योहार भले महीने के आखिर में पड़ा हो पर सैलरी एक…

Read More

31 अक्टूबर को दिवाली पर पूजा के लिए दो घंटे का समय

31 अक्टूबर को दिवाली पर पूजा के लिए दो घंटे का समय दीपों का पर्व दिवाली इस बार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। कई जगह इस त्योहार 1 नवंबर को भी मनाए जाने की बात कही जा रही है। अधिकत पंचांगों में 31 अक्टूबर की ही दिवाली है। आपको बता दें कि दिवाली के दिन सभी धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और भगवान राम के अयोध्या आने की खुशी में घी के दिए जलाते हैं। दिवाली की तैयारी के लिए महीने भर से लोग…

Read More

डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के खिलाफ गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी गठित

नईदिल्ली पिछले कई दिनों से आ रही डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए, सरकार ने इससे निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है. डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाई लेवल कमेटी गठित की है. MHA इंटरनल सिक्योरिटी के सेक्रेटरी इस कमेटी को मॉनीटर कर रहे हैं, इसके लिए स्पेशल कैंपेन चलाया जाएगा. MHA के I4C विंग ने सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया है. सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर तत्काल एक्शन के निर्देश…

Read More

कांग्रेस ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ का आयोजन करने जा रही, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर होगी

नई दिल्ली  दिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली के लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए अगले महीने 'दिल्ली न्याय यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर होगी। 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होकर यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी और 4 दिसंबर को समाप्त होगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल…

Read More