कोरबा जिले में एक बार फिर लोमड़ी का आतंक देखने को मिला है। इस बार विकासखंड पाली के ग्राम बतरा और पोड़ी में लोमड़ी ने 6 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिनमें बच्चे, महिला और वृद्ध शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, लोमड़ी के हमले से दोनों गांवों के ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि विभाग उत्पाती लोमड़ी को पकड़ नहीं पा रहा है। बता…
Read MoreDay: November 1, 2024
प्रदेश में धार्मिक स्थलों में खुलेंगे वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुजुर्गों संग मनाई दिवाली
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दीपावली के पावन पर्व पर राजधानी के शिवाजी नगर में स्थित सेवा भारती आनंद धाम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव का जश्न मनाया। सीएम ने बुजुर्गों को दीपावली की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बुजुर्गों के साथ फुलझड़ी भी जलाई और उन्हें मिष्ठान एवं उपहार भेंट कर दीप-पर्व की खुशियां बांटी। इस अवसर पर अनेक बच्चों के साथ-साथ अनेक समाजसेवी भी उपस्थित थे। इस दौरान बुजुर्गों ने सुरीले भजन भी गाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि…
Read More34 शब्दों के एक तार के बाद भोपाल बना भारत का हिस्सा, घुटने टेकने को मजबूर हुए नवाब
भोपाल भारत की आजादी के दौरान कई रियासत ऐसी थी, जिनका पाकिस्तानी प्रेम उफान मार रहा था और वे भारत में शामिल नहीं होना चाहती थी। हालांकि कुछ रियासतें स्वतंत्र रहने के पक्ष में थी। भोपाल भी इनमें से ही एक ऐसी रियासत थी, जो भारत में शामिल होने के पक्ष में नहीं थी। हालांकि तत्कालीन उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के हस्तक्षेप और भोपाल के लोगों के विरोध के बाद 1 जून 1949 को भोपाल का भारत में विलय हुआ। ऐसा चला था घटनाक्रम दरअसल, भोपाल के नवाब…
Read MoreNCPCR की मांग, मदरसों को राज्यों से मिलने वाला पैसा बंद हो, जाने कारण
नई दिल्ली राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मदरसों को मिलने वाली सरकारी फंडिंग बंद करने और मदरसा बोर्ड को बंद करने की सिफारिश की है। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को निर्देश जारी किया है। यह निर्देश 'धर्म के संरक्षक या अधिकारों के उत्पीड़क बच्चों के संवैधानिक अधिकार बनाम मदरसे' शीर्षक वाली रिपोर्ट से जुड़ा है। रिपोर्ट में मदरसों द्वारा बच्चों के शैक्षिक अधिकारों पर पड़ने वाले प्रभाव और उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर…
Read Moreकनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी फरार
मैनिटोबा. कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढिल्लों के ब्रिटिश कोलंबिया के वैनकूवर स्थित आवास के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने 30 अक्टूबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कनाडा के ही मैनिटोबा में रहने वाले अबजीत किंगरा के रूप में हुई है। उसपर कुछ वाहनों में आग लगाने का भी आरोप है। वहीं पुलिस का कहना…
Read Moreप्रमुख धार्मिक स्थलों में संचालित किए जाएंगे वृद्धाश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रमुख धार्मिक स्थलों में संचालित किए जाएंगे वृद्धाश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिन बुजुर्गों के बच्चे विदेश में हैं, उनके लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित करेंगे मुख्यमंत्री ने आनंद धाम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवाजी नगर भोपाल में सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित आनंद धाम आश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर एवं चित्रकूट में वृद्धजन के लिये वृद्धश्रम संचालित करने तथा उनमें वृद्धजन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश…
Read Moreछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक टोपीबाज गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 सदस्यों को गिरफ्तार
जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक टोपीबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जमीन विवाद के समाधान के लिए पूजा-पाठ कराने का बहाना बनाकर लोगों से पैसे वसूलने का कार्य करता था. बगीचा पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक युवक और उसके दोस्त से 2200 रुपये लूटने का काम किया. गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ विनोद कुमार चौहान (32), मानेष्वर मरकाम (52), इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी (31), प्रदीप राम (46) और किशन कुमार महंत (44) शामिल हैं. पुलिस ने…
Read Moreदिवाली के ठीक बाद देशवासियों को महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
नई दिल्ली दिवाली के ठीक बाद देशवासियों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज (शुक्रवार, 1 नवंबर) को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। नई कीमतों के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब दिल्ली में इसका मूल्य 1802 रुपये हो गया है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो आम जनता के लिए राहत की बात है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से शादी-ब्याह पर असर त्योहारी…
Read Moreलाइट्स लगाई थी दिवाली पर सजावट को, दिल्ली में करंट से मासूम की मौत; मकान मालिक पर केस
नई दिल्ली. दिल्ली में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके कारण एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। भलस्वा इलाके में दिवाली के लिए लगाई गई लाइट्स के संपर्क में आने से पांच साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित सागर तीन बच्चों में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ राधा विहार, मुकुंदपुर में रहता था। घटना मंगलवार को घटित हुई। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस नेबताया कि बच्चे की मां ने दावा किया कि उनके घर के मकान मालिक…
Read Moreकरण जौहर प्रॉडक्शन कंपनी की अडार पूनावाला से हुई 1,000 करोड़ की डील
मुंबई वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अडार पूनावाला अब फिल्म कारोबार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। वह करण जौहर की फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन और धर्मेटिक एंटरटेनमेंट में 1000 करोड़ रुपये में 50% हिस्सेदारी खरीद रहे हैं। यह डील 2000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पूनावाला सेरेन प्रोडक्शंस के जरिए अपनी निजी क्षमता में यह निवेश कर रहे हैं। धर्मा 50 फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखेगा। करण जौहर कंपनी के एग्जीक्यूटिव…
Read Moreबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में10 हाथियों की मौत, MP से दिल्ली तक हड़कंप
भोपाल मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की रहस्यमयी मौत से हर कोई हैरान है। एक के बाद एक हो रही मौतों ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। वहीं शासन ने भी इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। लेकिन आखिर यह हत्या है या हादसा, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस राज से पर्दा उठाने के लिए मध्य प्रदेश के साथ दिल्ली की SIT जांच कर रही है और बांधवगढ़ नेशनल टाइगर रिजर्व में डेरा डाला है। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में करेंगे खेल परिसर का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में करेंगे खेल परिसर का लोकार्पण 11.43 करोड़ लागत राशि के बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण 1 नवंबर को भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नवंबर को दोपहर 12 बजे उज्जैन में राजमाता विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण करेंगे। खेल परिसर की लागत राशि 11.43 करोड़ रुपए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल करेंगे। सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि…
Read Moreसरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री ने वल्लभ भवन परिसर में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है। सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों के विलय का महत्वपूर्ण कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव , गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वल्लभ भवन परिसर स्थित उद्यान में सरदार पटेल…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ मंत्री, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ मंत्री, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से की भेंट आर्च बिशप डॉ. दुरईराज और इस्कॉन के प्रबंधक अच्युत कृष्ण दास ने की भेंट मुख्यमंत्री निवास में हुई दीपावली के पर्व पर भेंट भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट करने पहुँचे मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी और जन-सामान्य को मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,…
Read Moreबिजली सखी योजना से हो रही हर महीने 50000 रुपये तक कमाई, समझिए पूरा गणित
इलाहबाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक छोटा सा गांव है सिलाऔता और इसी गांव में रहती हैं राजश्री शुक्ला। राजश्री ने पिछले कुछ वर्षों के भीतर ही अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। इतना ही नहीं, उनकी कामयाबी को देखकर गांव की दूसरी महिलाएं भी उनके रास्ते पर चल पड़ी हैं। इस बदलाव की वजह है बिजली सखी योजना, जिसके जरिए राजश्री आर्थिक तौर पर सशक्त होकर हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा तक की कमाई कर रही हैं। उत्तर प्रदेश…
Read More
