रायपुर. सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को…
Read MoreDay: November 2, 2024
भारत ने संयुक्त राष्ट्र संस्थानों में सुधारों पर दिया जोर
नई दिल्ली भारत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन समेत संयुक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं में सुधारों पर जोर देते हुए कहा है कि इससे वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने का साझा दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की 352 वीं शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र के सभी निकायों में भारत सुधारों का व्यापक समर्थन करता है। अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक 28 अक्टूबर से…
Read Moreछत्तीसगढ़-मुंगेली कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल जलाए दीये, वृद्धाश्रम और शहीद के परिवारों के बीच पुलिस अफसरों ने मनाई दिवाली
मुंगेली। प्रकाश का पर्व दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे भारतीय बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। क्या आम और क्या खास, हर वर्ग इस त्योहार को इस तरह मनाता है कि वह उसे यादगार बना सके। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवाली को अनोखे रूप से मनाते हुए न सिर्फ एक संदेश देने की कोशिश की है, बल्कि इसे जिस अंदाज में मनाया गया वह काफी प्रेरणादायक भी है। इस दिवाली जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराम पटेल ने अपने-अपने कार्यालय में पुलिस…
Read Moreमहाराष्ट्र में इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद, 49 सीटों पर सीधी टक्कर
महाराष्ट्र महाराष्ट्र में इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। चुनाव प्रचार में दोनों ही गुटों के नेता एक दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। वहीं इस चुनाव में खास बात यह है कि शिवसेना और एनसीपी में दो धड़े होने के बाद राज्य की राजनीति में पहली बार आपसी मुकाबला हो रहा है। शिवसेना (UBT) और शिंदे की शिवसेना दोनों ही इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। शिवसेना के दोनों धड़े 49 सीटों पर आमने-सामने हैं। इनमे…
Read Moreअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा- टीटीडी हिंदू धर्म का बोर्ड है और वक्फ मुसलमान धर्म का बोर्ड है
हैदराबाद एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बोर्ड और तिरुमाला बोर्ड को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहाकि एक तरफ तो टीटीडी बोर्ड में एक भी गैर हिंदू नहीं रखने की बात चल रही है। दूसरी तरफ मोदी सरकार बिल में वक्फ बोर्ड परिषद में दो गैर हिंदुओं को रखने का प्रावधान ला रही है। ओवैसी ने आगे कहाकि टीटीडी हिंदू धर्म का बोर्ड है और वक्फ मुसलमान धर्म का बोर्ड है। दोनों के नियमों में समानता क्यों नहीं हो सकती है। एआईएमआईएम सांसद ने आगे कहाकि अगर टीटीडी…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद की किराना दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान खाक
गरियाबंद। दिवाली के जश्न के बीच गरियाबंद जिले में किराना दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ. ताजा मामला छुरा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में हरि साहू की किराना दुकान में घटित हुआ. आगजनी के समय दुकानदार का परिवार पूजा कर रहा था. बताया जा रहा है कि जब एक ग्राहक को सामान दिया जा रहा था, उसी समय दुकान में रखे पेट्रोल के केन से पेट्रोल फैल गया. पेट्रोल के दीपक के संपर्क में आते…
Read Moreदिवाली की रात पटियाला सरहिंद रोड पर भयानक हादसा, लड़की की धड़ से अलग हो गई गर्दन
पटियाला दिवाली की रात पटियाला सरहिंद रोड पर भयानक हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चला रही 25 साल की लड़की की गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक लड़की का नाम श्वेता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक श्वेता सरहंद शहर में काम करती थी, जहां से वह काम से छुट्टी लेकर अपने एक सहकर्मी के साथ अपने घर पटियाला लौट रही थी, लेकिन रास्ते में केंद्र सरकार द्वारा पास किए प्रोजेक्ट के तहत काटे जा रहे एक पेड़ से गाड़ी टकरा गई…
Read More32 बोर पिस्तौल व कारतूसों सहित एक काबू, जांच में जुटी पुलिस
मोगा गलत तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने असले सहित एक युवक को काबू किया है। इस संबंध में सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार वरिन्द्र कुमार पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए देर सायं गांव भिंडरकलां के पास जा रहे थे तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने पर आरोपी गुरसिमरन सिंह उर्फ सिम्मू निवासी धर्मकोट को काबू करके उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल समेत मैगजीन तथा एक कारतूस बरामद…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का किया अनावरण
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। वन्य जीव संरक्षण को बस्तर ओलंपिक का मस्कट समर्पित है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ वंश की पूजा-अर्चना
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति…
Read Moreदिवाली के जश्न के बीच इस बार राजधानी दिल्ली में आग लगने की 700 से ज्यादा घटनाएं दर्ज
नई दिल्ली। दिवाली के जश्न के बीच इस बार राजधानी दिल्ली में आग लगने की 700 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। दमकल विभाग को आग लगने की घटनाओं की रिकॉर्ड 400 कॉल मिलीं, जो पिछले दिन की तुलना में 80 अधिक थीं। यह 24 घंटे के भीतर प्राप्त होने वाली सबसे ज्यादा कॉल हैं। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, उन्हें 31 अक्टूबर को 320 कॉल और 1 नवंबर को 400 कॉल मिलीं। डीएफएस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "कुछ लोगों ने…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर के नाकोड़ा ज्वेलर्स में लगी भीषण आग, दुकान जलकर खाक
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है.…
Read Moreउद्धव ने स्वार्थ के लिए कांग्रेस से किया गठबंधन, तभी टूटी शिवसेना- एकनाथ शिंदे
मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के बीच में उद्धव ठाकरे पर शिवसेना में फूट डालने का आरोप लगाया है। एएनआई को दिए एक खास इंटरव्यू में शिवसेना में हुए विभाजन पर बोलते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि मैं महाविकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा था, लेकिन जो सरकार बनी। वह बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों के खिलाफ थी। शिवसेना और बीजपी का गठबंधन ही आगे का सही रास्ता था। हालांकि उद्धव ठाकरे के निजी स्वार्थों के कारण कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ, जो बाला साहेब कभी…
Read MoreUPI फेस्टिव सीजन में बना मिसाल, 23.5 लाख करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजेक्शन
मुंबई भारत में यूपीआई का जिस तेजी से इस्तेमाल हो रहा है वो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है. इस समय देश में यूपीआई का यूज करना सबसे आसान पेमेंट सिस्टम में से एक है. यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के इस्तेमाल में लगातार बढ़त देखी जा रही है. अक्टूबर में देश में यूपीआई के जरिए 16.58 अरब लेनदेन हुए हैं. इसकी वैल्यू करीब 23.5 लाख करोड़ रुपये थी और शुक्रवार को एनपीसीआई ने यह जानकारी दी है. अप्रैल 2016 में यूपीआई शुरू होने के…
Read Moreजम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में शनिवार को रोड ओपनिंग की ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, “श्रीनगर शहर के रावलपोरा हाईवे इलाके में रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के हिस्से के रूप में तैनात एक सेना के जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। इस घटना की सभी संभावित पहलुओं की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं।” पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का…
Read More
