कमिश्नर कावरे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. दास को किया निलंबित

रायपुर  रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गरियाबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास को निलंबित कर दिया है। विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी के गरिमाविहीन व्यवहार एवं विलंबकारी कार्यनिति और अपने पद का सहजता से कार्य नही करने के कारण लगातार शिकायतें गरियाबंद कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के पास आ रही थी। जिसकी जांच पुष्टि करने पर आर. पी. दास विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी (प्राचार्य) के गरिमाविहीन व्यहार एवं विलंबकारी कार्य में दोष सिध्द होने के कारण जिला कलेक्टर गरियाबंद के प्रतिवेदन के आधार पर  आर.पी. दास विकासखंड शिक्षा…

Read More

छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

रायपुर सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश…

Read More

परंपरा के नाम पर पाड़ों की टक्कर करा पशुओं के साथ क्रूरता करने के आरोप में नौ लोगों पर प्रकरण दर्ज

बुरहानपुर परंपरा के नाम पर पाड़ों की टक्कर करा पशुओं के साथ क्रूरता करने के आरोप में शाहपुर थाना पुलिस ने मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित नौ लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है, हालांकि रविवार शाम तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। करीब 200 पाड़ों को किया गया था शामिल शनिवार दोपहर एक बजे से शाहपुर स्थित अमरावती नदी के तट पर पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मप्र और महाराष्ट्र के करीब दो सौ पाड़ों को शामिल कराया गया…

Read More

इंदौर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां ‘भाई’, ‘दादा’, ‘प्रेस’, और ‘पुलिस’ लिखे हुए दौड़ती आती है नजर

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां ‘भाई’, ‘दादा’, ‘प्रेस’, और ‘पुलिस’ लिखे हुए दौड़ती नजर आ रही हैं। जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या पुलिस राजनीतिक दबाव या फिर अपने विभागीय लोगों को छूट दे रही है। इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक तरफ शहर में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात सुधार के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने…

Read More

दतिया के मां रतनगढ़ माता मंदिर मेले में 30 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने किए दर्शन

भोपाल दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में स्थापित मां रतनगढ़ माता मंदिर मेले में 30 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने मां रतनगढ़ माता मंदिर एवं कुंअर बाबा मंदिर के दर्शन किए। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने श्रृद्धा-पूर्ण तरीके से दर्शन किये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रशासन की टीमों एवं अन्य विभागों ने पूर्ण रूप से अपनी-अपनी पूरी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह किया है। उल्लेखनीय है…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों के साथ मनाया दीपोत्सव, मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन समारोह

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार बंधुओं से निवास परिसर में भेंट कर उन्हें दीपावली पर्व की मंगलकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के संपादक, संवाददाता, रिपोर्टर आदि को दीपावली मिलन के लिए निवास पर आमंत्रित कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस बैण्ड के सभी सदस्यों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ…

Read More

आरबीआई की 90 वर्षगांठ पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

रायपुर भारतीय रिजर्व बैंक इस वर्ष अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करने के लिए बैंक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में, विभिन्न विषयों में अध्ययनरत स्नातक छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। स्नातक पूर्व छात्रों के लिए आनलाइन चरण 19-21 सितंबर 2024 को आयोजित किया गया था, जिसमें 3402 टीमों ने भाग लिया। राज्य स्तर का राउंड 5 नवंबर…

Read More

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, महिला ने किस करने का किया प्रयास

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां एक महिला ने अचानक सीएम नायडू को किस करने की कोशिश की। वीडियो की जानकारी यह वीडियो Gulte नाम के एक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक गुलदस्ता लेकर सीएम नायडू के पास आती है और उन्हें देती है। इसके बाद, वह अचानक उन्हें किस करने की कोशिश करती है। हालांकि,…

Read More

अब उज्जैन और बुरहानपुर में भी हो सकेगा अंग प्रत्यारोपण, ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन ने दी अनुमति

भोपाल मध्य प्रदेश में अब तक लोगों को अंग प्रत्यारोपण यानी ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, लेकिन अब छोटे जिलों में भी यह सुविधा शुरू होने जा रही है। इन जिलों में अंगदान के बाद प्रत्यारोपण हो सकेगा। उज्जैन और बुरहानपुर में जल्द ही किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए वहां के निजी अस्पतालों को स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) ने अनुमति जारी कर दी है। इससे पहले रीवा और जबलपुर के अस्पतालों…

Read More

राजस्थान-टोंक में जलती बोलेरो के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने तोड़फोड़ और किया हंगामा

टोंक. टोंक में मालपुरा डिग्गी रोड पर हाड़ीकला गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक जलती हुई बोलेरो के साथ जलते हुए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलती हुई बोलेरो के पास झुलसी हुई अवस्था में मिले युवक को परिजन सआदत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी सआदत अस्पताल पहुंची। लेकिन इसी दौरान युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा कर दिया। हंगामा और तोड़फोड़ की घटना से…

Read More

राजस्थान-जोधपुर में ब्यूटीशियन अनीता को गुलामुद्दीन ने छह टुकड़ों में क्यों काटा? पति के ऑडियो से मामला उलझा

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए अनीता चौधरी हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार कर लिया है। आबिदा को भी हत्या में सह आरोपियों में शामिल किया गया है। पुलिस ने माना की हत्या और साक्ष्य मिटाने में गुलामुद्दीन की पत्नी अबिदा भी शामिल थी। हालांकि, अभी तक गुलामुद्दीन पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है। पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिससे वे जल्द गुलामुद्दीन को हिरासत में…

Read More

राजस्थान-चूरू में ABVP नेता की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या, दोस्तों संग कर रहा था पार्टी

चूरू. राजस्थान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चूरू में हथियारबंद बदमाशों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेता नरेंद्र  प्रजापत की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह के मुताबिक, मृतक नरेंद्र प्रजापत के चाचा पुलिस में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बता दें कि मामला किराए के विवाद से जुड़ा हुआ है। हत्यारों ने कुछ दिनों पहले ही गाड़ी के किराए को लेकर नरेंद्र के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दे…

Read More

राजस्थान-केकड़ी के मेले में गोपाल महाराज के बेवाण के नीचे से निकली लाल गाय, अच्छे जमाने का संकेत

केकड़ी. अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत केकड़ी के सांपला धाम पर प्रदेश का प्रसिद्ध गाय मेला शनिवार को धूमधाम से भरा। भगवान गोपाल महाराज की सवारी निकाली गई। इस दौरान शाम को भगवान के बेवाण के नीचे से लाल गाय निकली, जिससे आने वाले समय को अच्छा होने का संकेत मानकर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त हो गया। केकड़ी जिले के सांपला ग्राम में सुप्रसिद्ध गाय मेला शनिवार को सम्पन्न हुआ। मेले में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान गोपाल महाराज की भक्ति की। मंदिर के पंडित प्रहलाद चंद्र त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के…

Read More

राजस्थान-अलवर में बदमाशों ने मधुमक्खियों से भरे बॉक्स जलाए, पालक को लाखों का नुकसान

अलवर. अलवर के निकट भरतपुर मार्ग पर स्थित बगड़ राजपूत में किए जा रहे मधुमक्खी पालन के डिब्बों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह मधुमक्खी पालन गांव के पास गोचर भूमि पर किया जा रहा था। आग लगने से लाखों मधुमक्खियां जलकर नष्ट हो गई और करीब सौ डिब्बे जलकर राख हो गए। आग लगने से आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया। मधुमक्खी पालन करने वाला अपने गांव गया हुआ था।इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मधुमक्खी पालक को भारी नुकसान हुआ है।…

Read More

राजस्थान-बीकानेर में दो मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश, चिल्लाने पर भाग खड़ी हुईं महिलाएं

बीकानेर. बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो नाबालिग बच्चों को किडनैप करने का असफल प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यासों के चौक से बिन्नाणी चौक की ओर रिश्तेदार के यहां दीपावली रामा श्यामा करने जा रहे दो नाबालिगों को महिलाओं ने जबरन पकड़ लिया और साथ ले जाने लगी। बच्चों के चिल्लाने पर महिलाएं भाग खड़ी हुई। जानकारी मिली है कि लालाणी व्यास चौक निवासी केदारनाथ व्यास के पुत्र गिरिराज व विश्वम्भर व्यास के…

Read More