खरगोन खरगोन का जिला सहकारी बैंक किसानों का समूह बीमा करने के बाद दावे के भुगतान के समय मुकर गया। उसने जिस बजाज एलियांज बीमा कंपनी से पॉलिसी ली थी, उसने भी किसानों को अपात्र बताकर राहत देने से इन्कार कर दिया। 26 किसानों ने 13 वर्ष तक कानूनी लड़ाई हासिल कर न्याय हासिल किया है। राज्य उपभोक्ता आयोग ने सहकारी बैंक और बीमा कंपनी दोनों को आदेश दिया है कि वे किसानों को बीमा राशि और वाद व्यय के तौर पर एक-एक लाख रुपये का भुगतान करें। यह है…
Read MoreDay: November 5, 2024
सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन
सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन नवीन मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापकों की भर्ती की आयु सीमा की गई 50 वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय, 254 नए उर्वरक विक्रय केंद्रो की स्थापना की स्वीकृति भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 में मुख्यमंत्री के आदेश दिनांक 13.09.2023 एवं इसके परिपालन में विभाग द्वारा जारी अधिसूचना 3 अक्टूबर, 2023 का अनुसमर्थन किया…
Read MorePunjab के मशहूर Marriage Palace में लगी भयानक आग
पंजाब पंजाब में एक मैरिज पैलेस में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें उठती दिखाई दी। यह आग गढ़शंकर के मैरिज पैलेस में लगी है जोक काफी मशहूर है। गढ़शंकर के इस पैलेस का नाम Grand Manor जहां आग लगने से पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। आग की उठती लपटें देख तुरन्त राहगीर पैलेस में पहुंचे और अंदर पड़े सामान को बचाने की कोशिश की गई। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही…
Read More‘उन्हें उल्टा लटकाकर घुमाऊंगा’, इंदौर के पथराव पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नाराजगी जताई. तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि शांति भंग करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा. BJP के वरिष्ठ नेता विजयवर्गीय ने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर वे मेरे हाथ लग गए तो मैं उन्हें उल्टा लटका दूंगा और पूरे शहर में घुमाऊंगा. इस शहर में कोई अशांति नहीं फैला सकता." इंदौर-1 से विधायक ने दावा किया, "इस मामले में प्रशासन बहुत सक्रियता से काम…
Read Moreखुरासानी इमली मध्य प्रदेश में संरक्षित की जाएगी औषधीय गुणों से भरपूर , हर जगह होगी खोज
इंदौर धार जिले के मांडव में खुरासानी इमली के दुर्लभ पेड़ों की तस्करी रोकने और ट्रांसलोकेट किए जाने की चुनौती के बीच अब वन विभाग ने हर पेड़-पौधे को रिकॉर्ड पर लेकर संरक्षित करने का फैसला किया है. हाल ही में मध्यप्रदेश के सभी वन मंडल के डीएफओ को निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने अपने जिलों में पाए जाने वाले इस पेड़ की जानकारी संकलित करके विभाग को सौंपी है. मांडव में खुरासानी इमली के पेड़ों की तस्करी के प्रयास गौरतलब है मई 2023 में धार जिले के मांडव में…
Read Moreसफलता का कौनों शॉर्टकट नहीं होय, पक्का इरादा से कौनों लक्ष्य प्राप्त कीन जा सकत है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल में बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट द्वारा भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बघेली भाषा में कहा कि “लोगन का सम्मानित करब विंध्य कै गौरवशाली परम्परा आय। सम्मान समाज मा या संदेश देत है कि समाज कै नज़र पारखी है। औरन का प्रेरित करत है मेहनत करै का, संघर्ष करिके सफल होंय का। सफलता का कौनों शॉर्टकट नहीं होय। दूरदृष्टि और पक्का इरादा से कौनों लक्ष्य प्राप्त कीन जा सकत है।” उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग और…
Read Moreहरियाणा: सांसों पर गहराया संकट, हिसार सबसे प्रदूषित; 4 जिलों में रेड जोन
हिसार दीपावली के बाद से लगातार प्रदेश की हवा खराब होती जा रही है। दीपावली पर हुई आतिशबाजी से निकला धुआं अब वातावरण में भयंकर रूप से घुल गया है और यह स्मॉग का कारण बन गया है। प्रदेश के कई शहरों पर स्मॉग की चादर छाईं हुई है। सोमवार को कुछ शहरों में स्मॉग का असर काफी देखने को मिला। 14 जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया है। यहीं नहीं चार जिले रेड जोन में चले गए हैं, जिनमें एक्यूआई 300 के पार है।…
Read Moreछत्तीसगढ़-दुर्ग में चाकूबाजी में 3 घायल, दोस्त ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला
दुर्ग। जिले में चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है. आपसी रंजिश और शराब के नशे में हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 48 घंटे में अलग-अलग जगह चाकूबाजी और कटरबाजी की घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना में शराब पीने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं दूसरी घटना में आपसी रंजीश के चलते कटरबाजी हुई और तीसरी घटना में युवक पर चार आरोपियन ने धारदार हथियार से…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को पकड़ा
रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर कुछ बदमाश एक आदतन अपराधी पर दो राउंड गोली फायर कर फरार हो गए थे। इस मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को रायपुर और दुर्ग की सीमा से गिरफ्तार किया है। दोनों शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में इन दो आरोपियों के साथ अन्य बदमाश भी शामिल थे,…
Read Moreतेज गति से वाहन चलाने वाले 3 कार चालकों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
तेज गति से वाहन चलाने वाले 3 कार चालकों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ओव्हर स्पीडिंग पर होगी इंटरसेप्टर की नजर भोपाल पुलिस अधीक्षक महोदय मोती उर रहमान द्वारा निर्देशित किया गया है, कि तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाए हाइवे एवं नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों पर इंटरसेप्टर व्हीकल लगाकर वाहनों की स्पीड पर नजर रखे, निर्धारित गति से अधिक गति पर जो भी वाहन चालक वाहन चलाए उस पर कार्यवाही करे। ओव्हर स्पीडिंग है, सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण पुलिस प्रशिक्षण एवं…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर से पूर्व विधायक के बेटे का गिरा मोबाइल, खाते से 3 लाख पार
रायपुर/ बिलासपुर. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान का शनिचरी बाजार में मोबाइल गिर गया था. किसी ने मोबाइल में स्टॉल फोन पे के माध्यम से 3 लाख रूपए पार कर दिए. सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान दीपावली के दिन किसी काम से शनिचरी बाजार गए थे. इस दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया. चेतन ने आसपास मोबाइल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. दीपावली की छुट्टी होने के…
Read Moreकांग्रेस ने कनाड़ा में हो रही हिंसा का किया विरोध, पीएम ट्रूडो का पोस्टर सड़क पर चिपकाए
इंदौर इंदौर में कांग्रेस ने कनाड़ा में रह रहे भारतीयों के साथ हो रही हिंसा का विरोध किया हैै। सेवादल कार्यकर्ता कनाड़ा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के पोस्टर सड़कों पर चिपकाए है और पोस्टर पर से दिनभर वाहन चलते रहे। पोस्टरों पर कनाड़ा पीएम मुर्दाबाद लिखा था। जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी व देवेंद्र सिंह यादव ने यह अनूठा प्रदर्शन कनाड़ा सरकार के खिलाफ किया। वे पोस्टर लेकर निकले और सड़कों पर चिपकाने लगे। उन्होंने कहा कि कनाडा मेें अब भारत विरोधी गतिविधियां हो…
Read Moreइंदौर में पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस, ‘अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है’
इंदौर इंदौर में धक्का लगने पर सनसनीखेज घटना हो गयी. नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. वारदात एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित अलका टॉकीज के सामने की है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद बदमाशों का सड़कों पर जुलूस निकाला गया. एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि घटना रविवार रात की है. नाबालिग अलका टॉकीज के सामने खड़ा था. फरियादी सोहेल अली…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में कार कंपनी के यार्ड में लगी आग, 13 गाड़ियां जलकर खाक
बिलासपुर। बिलासपुर में एक कार कंपनी के यार्ड में खड़ी एक्सीडेंटल कारों में अचानक आग लग गई. इस आगजनी की घटना में 13 पुरानी कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है. आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके.…
Read Moreमेकाहारा अस्पताल के ओटी में लगी आग, अस्पताल में मचा हड़कंप
रायपुर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आग लग गई। रायपुर के मेकाहारा में तीसरी मंजिल में आग लगी है। आग लगने के बाद मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। जहां एक मरीज का ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन किया जा रहा था। मरीज को खिड़की की जाली को काटकर बाहर निकाला गया है। सरकारी अस्पताल रायपुर मेकाहारा में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है कि अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज का ऑपरेशन किया जा रहा था। तभी अचानक से आग लग गई।…
Read More
