मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें तथा बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबारी कार्यों में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। कर्क…
Read MoreDay: November 8, 2024
मतदाता जागरूकता पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक
रायपुर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली महंत महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिटी कोतवाली, नगर निगम, महिला थाना से गांधी चौक मैदान में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के साथ हुई नाटक के माध्यम से किसी भी प्रकार के लोभ व फजऱ्ी वादे से दूर रहने की शिक्षाप्रद अभिव्यक्ति दी गई । महाविद्यालय के समीप स्थित चावड़ी में यह आयोजन किया गया भारी संख्या में मजदूरों एवं राहगीरों द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया…
Read Moreशिक्षा पर 2 लाख लोन, शादी में 21 हजार भेंट, अब सर्व समाज के लिए सत्यनारायण सेवाश्रम
रायपुर सेवा को समर्पित पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन का सम्मान करने के लिए शुक्रवार को नवा रायपुर में लोक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस भव्य समारोह में शिरकत करने देशभर से ब्राह्मण समाज की नामी हस्तियां रायपुर पहुंच रहीं हैं। गुरुवार को विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा भी इसी सिलसिले में रायपुर पहुंचे। प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम…
Read Moreनिर्वाचन आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
रायपुर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय आंगन बाड़ी कार्यकतार्ओं के द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के मतदाता पर्ची में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी के नाम से मतदाता पर्ची को संलग्न कर वितरण किये जाने की शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से किया। शिकायत में कहा गया है कि वर्तमान समय में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता पर्ची जो मतदाताओं को दिया जाना है उक्त मतदाता पर्ची शासकीय आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के माध्यम से रायपुर दक्षिण विधानसभा…
Read Moreलोधी अदिति कश्यप को अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी सम्मान मिलने पर हर्षित है समाज
रायपुर हर्षित है छत्तीसगढ़ का लोधी समाज जब अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित राज्यकीय सम्मान से बहन लोधी श्रीमती अदिति कश्यप को राज्योत्सव के समापन दिवस पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,राज्यपाल श्री रमेन डेका,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव व अन्य उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी लोधी श्रीमती अदिति कश्यप को शुभकामनाएं दी है। इस सम्मान के लिए श्रीमती अदिति कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के…
Read Moreसौम्या चौरसिया अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार,10 दिन की मिली रिमांड
रायपुर पिछले 21 महीने से कोल घोटाले में जेल में बंद पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को एसीबी ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। इस बार आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने सौम्या को आज विशेष न्यायालय में पेश किया। जहां से सौम्या को 10 दिन की रिमांड पर ब्यूरो को सौंप दिया गया। बीते जुलाई में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर सौम्या और उनके परिजनों के नाम की 50 से अधिक अचल संपत्तियां अटैच की थी। सौम्या की चार…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर में देंगे सौगातें
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, गैस रीफिल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 करोड़ 10 लाख हितग्राहियों के खातें में 1961 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। इसमें 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये, 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी। नेहरु स्टेडियम में 5 हजार से…
Read Moreहृदयम एमपी पहल प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म के इको सिस्टम को विकसित करने का प्रयास-प्रमुख सचिव श्री शुक्ला
भोपाल प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि "हृदयम एमपी" पहल प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म के इको सिस्टम को विकसित करने का प्रयास करेगी। यह एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित होगा जिस पर पर्यटन और वेलनेस और मेडिकल वैल्यू टूरिज्म के सभी स्टेक होल्डर्स समन्वित रूप से कार्य करेंगे। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में "हृदयम एमपी" पहल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मेडिकल और वेलनेस चिकित्सा पद्धति के सभी संसाधनों को…
Read Moreविधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास हिला हुआ
भोपाल मध्य प्रदेश में 13 नवंबर को होने वाले बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा का प्रदेश नेतृत्व ही कमान संभाल रहा है लेकिन कांग्रेस में इसका ठीक उल्टा हो रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास हिला हुआ है।आलाकमान भी उन पर पूरा भरोसा नहीं कर पा रहा इसलिए उपचुनाव में प्रचार के लिए बाहरी नेताओं को बुलाया गया है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विजयपुर में सभाएं की तो भरतपुर की…
Read Moreछत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के दीपावली मिलन में सामाजिक एकता पर जोर
रायपुर वैसे तो विप्र सांस्कृतिक भवन में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन समारोह हर साल होता है पर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के बीच हुए मिलन समारोह पर सबकी नजर थी, क्योकि जहां वोट का जुगाड़ दिखता हो तो वहां कांग्रेस व भाजपा नेताओं का पहुंचना आम बात है जैसे कि शहर में आयोजित अन्य दीपावली मिलन समारोह में हो रहा है। यहां की खास बात ये रही कि अधिकांश कांग्रेस नेता मौजूद रहे, भाजपा नेताओं में सिवाय पार्षद मृत्युंजय दुबे के अन्य नहीं दिखे। ये अलग बात कि बाद…
Read Moreउगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन
रायपुर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया। पारण के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ के घाटों पर तड़के से छठ व्रतियां पहुंचने लगीं थीं। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। राजधानी के विभिन्न घाटों में सुबह से परिवार सहित लोग पूजन के लिए पहुंचे हुए थे। बता दें कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि नहाय खाय से लेकर सप्तमी तिथि उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक…
Read Moreतीन थानों की पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र स्थित एक कसाई खाने में छापा मार कर 400 किलो गोवंश का मांस जब्त किया
बुरहानपुर तीन थानों की पुलिस ने शुक्रवार सुबह शहर के आजाद नगर क्षेत्र स्थित एक कसाई खाने में छापा मार कर 400 किलो गोवंश का मांस जब्त किया है। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में तड़के गणपति थाना, लालबाग और कोतवाली के करीब 25 अधिकारियों व जवानों ने कसाई खाने दबिश दी। छापे की खबर पहले ही गोवंशी का वध करने वालों की लग गई थी, जिसके चलते वे फरार हो गए थे। यह कसाई खाना अफजल कुरैशी का बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से काटे गए दो…
Read Moreउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मोरना में विधानसभा उपचुनाव में मीरापुर सीट के अपने पक्ष के उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। यह सपा का नया ब्रांड है। यह बेटी-बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा 2012 से 2107 के बीच में एक नारा चलता था। एक बार मैं मुजफ्फरनगर आया था, तब एक नौजवान भीड़ से कह रहा…
Read Moreलड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल की सीबीआई जांच का आग्रह करने वाली जनहित याचिका को किया खारिज
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल की सीबीआई जांच का आग्रह करने वाली जनहित याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन ‘ग्लोबल पीस इनिशिएटिव’ के अध्यक्ष केए पॉल की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी। बेंच ने कहा, 'आपके निवेदन के अनुसार हमें सभी मंदिरों, गुरुद्वारों आदि के लिए अलग व्यवस्था बनानी होगी। हम यह निर्देश नहीं दे सकते कि किसी विशेष धर्म के लिए एक…
Read Moreबाबा सिद्दी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ने किया खुलासा, कहा-सिद्दीकी को मारने का ‘प्लान B’ भी तैयार था
नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दी की हत्या मामले में गिरफ्तार 23 साल के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी हत्या के लिए प्लान बी भी तैयार किया गया था। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कारवेनगर पुण के रहने वाले गौरव विलास को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह इस मामले से जुड़ा 16वां आरोपी है। जानकारी के मुताबिक वह वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर और गिरफ्तार आरोपी राम कनौजियाके संपर्क में था। पुछाताछ के…
Read More