गोड्डा पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की झामुमो, कांग्रेस और राजद सरकार पर जोरदार जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने केंद्र की ओर से झारखंड के गरीबों के पक्के आवास के लिए भेजी राशि हड़प ली। हर घर नल से जल योजना का पैसा खा गए। यहां तक कि गरीबों की थाली से उनके लिए भेजा गया मुफ्त अनाज भी चुरा लिया। उन्होंने कहा कि पक्का मकान के लिए केंद्र से…
Read MoreDay: November 13, 2024
प्रदेश के 22 जिलों के 200 छात्रावास एवं स्कूलों की मरम्मत एवं रेन वॉटर रूफिंग के लिये प्रस्ताव
भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। जनजातियों के विकास के लिये केन्द्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 5 वर्ष की अवधि के लिये है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से वित्त वर्ष 2028-29 तक क्रियान्वित होगा। इसमें केन्द्र सरकार के 18 मंत्रालयों/विभागों की 25 प्रकार…
Read Moreयमुनानगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल में आज से गन्ना की पिराई शुरू की गई
यमुनानगर यमुनानगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल में आज से गन्ना की पिराई शुरू की गई है। शुगर मिल के चीफ एग्जीक्यूटिव, एसके सचदेवा ने इस अवसर पर बताया कि मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रतिदिन क्षमतानुसार गन्ने की अधिक से अधिक पिराई की जा सके। इस साल मिल द्वारा गन्ना पिराई का लक्ष्य 160 लाख क्विंटल रखा गया है जबकि गत सीजन में 146 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी। एसके सचदेवा ने बताया…
Read Moreदेहरादून में देर रात प्रशासन ने बीयर बार पर छापेमारी अभियान चलाया, डीएम ने रेकी के साथ लीड कर ऐसे चलाया ऑपरेशन
देहरादून देहरादून में देर रात प्रशासन ने बीयर बार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसे डीएम सविन बंसल ने खुद लीड किया। जिला प्रशासन ने बीयरबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बजे के बाद शराब परोसने और खुला होने पर कार्रवाई की गई। टीम ने रात में पौने दो बजे तक छापे मारे। डीएम ने रात 11 बजे टीमों को इस छापेमारी ऑपरेशन के बारे में बताया और इसके बाद टीमों को अलग- अलग टास्क दिया। रात्रि 1:30 बजे तक जिला प्रशासन की पांच टीमों द्वारा शहर में बार…
Read Moreपीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा से जच्चा-बच्चा का जीवन हुआ संरक्षित
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा अधोसंरचना और चिकित्सकीय उन्नत तकनीक की व्यवस्था के साथ मैन पॉवर उपलब्धता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 'पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा' आपातकाल में नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। आपात स्थिति में समय से उचित चिकित्सकीय सेवा की उपलब्धता से कई जिंदगियों का बचाव किया जा रहा है। छतरपुर के ग्राम खेरो…
Read Moreनकली पिस्तौल हाथ में लेकर डाली तस्वीरें, गिरफ्तार
बलौदाबाजार बलौदाबाजार के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले दीपक वर्मा को इंस्टाग्राम पर नकली पिस्तौल दिखाकर फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दीपक वर्मा ने लगभग दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर नकली पिस्तौल के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं। दीपक ने ये तस्वीरें लोगों को भयभीत करने और सोशल मीडिया पर अपनी एक विशेष छवि बनाने के उद्देश्य से डाली थीं। इस तरह के कृत्य से समाज में भ्रांति फैलाने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया…
Read Moreहरियाणा विधानसभा के सत्र की पहले दिन की कार्यवाही जारी, राज्यपाल बोले- 2 लाख नए युवाओं को नौकरी
हरियाणा हरियाणा विधानसभा के सत्र की पहले दिन की कार्यवाही जारी है। इसमें सबसे पहले गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण हुआ। इस दौरान गवर्नर ने ऐलान किया है कि CET पास अभ्यर्थियों को यदि नौकरी नहीं मिली तो 2 साल तक 9 हजार रुपए प्रति महीना मानदेय उसे सरकार देगी। इसके अलावा गवर्नर ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साफ हुआ कि लोगों को सरकार की नीतियां पसंद आईं। इस सेशन में भाजपा के 23 और कांग्रेस के 13 विधायक नए हैं। इन्हें विधायी कार्यों…
Read Moreग्राम गोछिया में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर स्थगित, अब 21 नवम्बर को होगा शिविर
कवर्धा सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोछिया में आज 13 नवंबर 2024 को आयोजिति जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर स्थगित हो गया है। अब यह शिविर 21 नवम्बर 2024 गुरुवार को होगा। शिविर में 25 गांव शामिल है,जिसमें ग्राम कुम्हारदनिया, कारेसरा, चारभांटा, गांगीबहरा, राजपुर, अचानकपुर, सिंघनपुरी, गोछिया, बगबई, सेमरिया, खैरझिटी, गोरखपुर कला, कुंआ, बंधी, सिघौरी, गैंदपुर, दानीघटोली, धरमगढ़, भाठकुण्डेरा, सुरजपुरा, कोहडि?ा, रामुपर ठाठापुर, ढोरली, हरदी, गोरखपुर खुर्द है।
Read Moreपर्यटकों की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता-राज्य मंत्री श्री लोधी
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप 2047 का विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करें। विज़न डॉक्यूमेंट में पर्यटन गतिविधियों की विस्तार और निर्माण की योजना बनाएं, जिससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ साथ सभी पर्यटकों को उच्च श्रेणी का पर्यटन अनुभव भी मिले। यह निर्देश पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने पर्यटन राज्य विकास निगम में समीक्षा बैठक के दौरान दिए। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि पर्यटकों की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिका है। पर्यटकों…
Read Moreकाशी में गंगा महोत्सव : पंडित साजन के शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
वाराणसी वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का भव्य आगाज़ हुआ, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने घाट को भक्तिमय बना दिया। पहले दिन डॉ. यास्मीन सिंह के कथक नृत्य और पंडित साजन मिश्र के शास्त्रीय गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा पूजन और आरती के साथ इस महोत्सव का उद्घाटन हुआ, जिसमें काशी के गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्सी घाट पर गंगा पूजन के साथ भव्य गंगा महोत्सव की शुरुआत शुभ मुहूर्त में हुई। इस आयोजन में भक्तिमय माहौल के बीच कई प्रसिद्ध…
Read Moreगेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये, गत वर्ष से 150 रूपये अधिक
भोपाल भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिये गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रूपये घोषित किया गया है। यह गत वर्ष से 150 रूपये अधिक है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने किसान भाईयों से आग्रह किया है कि अधिकाधिक क्षेत्र में गेहूं की बुवाई करें और बढ़ी हुई एमएसपी से अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करें। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिये अब किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये विभाग द्वारा तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है।…
Read Moreआनंद विहार और न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशनों में विद्युत आपूर्ति हुई आरंभ
नई दिल्ली दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से आगे दिल्ली की दिशा में नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन किया जा रहा है। साथ ही, आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों को परिचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। इन स्टेशनों मे बिजली आपूर्ति के लिए स्टेशनों में स्थापित सहायक (ऑग्जिलियरी) सब-सटेशनों (एएसएस) को 33 केवी की क्षमता पर चार्ज कर दिया गया है। जिससे स्टेशन की विद्युत प्रणाली, एएफ़सी सिस्टम और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। इन स्टेशनों में विद्युत आपूर्ति…
Read Moreस्कूल शिक्षा की पहुँच प्रदेश के हर बच्चे तक हो, राज्य सरकार रखेगी ध्यान: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह
भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार का प्रयास है कि स्कूल शिक्षा की पहुँच प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक हो। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विकसित भारत @2047 के ड्राफ्ट पर प्रभावी क्रियान्वयन करना होगा। मंत्री श्री सिंह ने बुधवार को मंत्रालय में हुई बैठक में अधिकारियों से ड्रॉफ्ट पर चर्चा की। बैठक में सचिव, स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, आयुक्त, लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता भी मौजूद थीं। स्कूली शिक्षा में डिजिटल टेक्नॉलॉजी बैठक में बताया गया कि विजन-2047 के ड्राफ्ट…
Read Moreहरियाणा में दो लाख लोगों का होगा स्थाई पता और ठिकाना, सैनी सरकार देगी 100-100 गज के प्लाट
चंडीगढ़ हरियाणा में 2 लाख लोगों का अपने घर का सपना जल्द साकार होने वाला है। हरियाणा सरकार इस योजना का खाका तैयार कर रही है। योजना के तहत जमीन से वंचित योग्य प्रार्थियों को गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इस संबंध में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के धरातल पर क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा और वे अपना घर बनाकर सुरक्षित व…
Read Moreराजस्थान सरकार सभी जिलों में शुरु करेगी पंच-गौरव कार्यक्रम
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर भजनलाल सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश के सभी जिलों में पंच-मुखी विकास को बढ़ावा देने के लिए पंच-गौरव को प्रोत्साहन देने का नवीन कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से फोकस करते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रत्येक जिले के लिए इन श्रेणियों में चिह्नित इन पांच तत्वों को जिले…
Read More
