युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : भजनलाल

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि इसी कड़ी में वह अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। श्री शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से लेकर ग्राम…

Read More

मनपसंद एप पर सियासत, अजय चंद्राकर के बयान पर पीसीसी चीफ बैज का पलटवार

रायपुर छत्तीसगढ़ मदिरा प्रेमियों के लिए लॉच किए गए मनपसंद एप पर सियासत शुरू हो गई है. विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. बैज ने कहा है कि कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता से लेकर नेता मर्द हैं. बीजेपी में सिर्फ विजय बघेल जी मर्द हैं. यदि अजय चंद्राकर को शक है तो बंद कमरे में भूपेश बघेल से बातचीत कर लें, समझ आ जाएगा. वहीं नई उद्योग नीति को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने नई…

Read More

विपुल अमृतलाल शाह की हॉरर सीरीज भेद-भरम का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की हॉरर सीरीीज भेद-भरम का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। विपुल अमृतलाल शाह अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स और डीडी नेशनल के साथ नई और रोमांचक टीवी सीरीज़ भेद-भरम लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। यह शो हरकिशन मेहता के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। इस शो में यशपाल शर्मा, अतुल कुमार, गौरव चोपड़ा, ऐश्वर्या सखूजा, वैशाली ए. ठक्कर, विशाल मल्होत्रा, प्रणव मिश्रा, दिव्यांगना जैन, वाणीकी त्यागी और समीर धर्माधिकारी जैसे कलाकार शामिल हैं। मेकर्स ने एक कैप्शन…

Read More

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विकास को बढ़ावा देते हुए 1,000 करोड़ रुपये की फुटवियर निर्माण इकाई की आधारशिला रखी

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को अरियालुर जिले में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली एक फुटवियर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी। यह विनिर्माण इकाई जिले के जयमकोंदम में एसआईपीसीओटी औद्योगिक परिसर में स्थापित की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इससे लगभग 15,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। एक अन्य आधिकारिक समारोह में उन्होंने कुपोषित बच्चों और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की, जिससे 0-6 महीने के आयु वर्ग के 76,705…

Read More

दाल-सब्जियों का स्वाद लोगों के खाने से दूर हुआ , रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई; लोग परेशान

अल्मोड़ा. महंगाई का असर अब सीधा घर के बजट पर पड़ने लगा है। सितंबर से नवंबर के बीच दाल, सब्जियों सहित खाद्य पदार्थाें की कीमतों में लगातार उछाल आया है। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार का तो महंगाई की मार ने दम ही निकाल दिया है। बाजार में दालों के साथ पैकेट वाले सामानों की बिक्री भी कम होने लगी है। महंगाई का असर अब रोजमर्रा की चीजों में भी दिखाई दे रहा है। महंगाई ने पहले दीपावली पर्व को फीका किया। धीरे-धीरे इसका असर उसके दैनिक जीवन में भी दिखाई…

Read More

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम

 अनूपपुर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 16 नवम्बर 2024 को प्रातः 7:45 बजे मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक में दर्शन करेंगे। तत्पश्चात् प्रातः 8:30 बजे अमरकंटक से ग्राम जगतपुर करंजिया, जिला-डिण्डौरी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9 बजे ग्राम जगतपुर करंजिया पहुंचेंगे एवं मां नर्मदा मैकल परिक्रमा द्वारा आयोजित मैकल परिक्रमा पर्वतराज अमरकंटक की परिक्रमा कार्यक्रम एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 10 बजे ग्राम जगतपुर करंजिया से अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक पहुंचेंगे एवं अन्य…

Read More

मुख्यमंत्री सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निशाना साधा, कहा- वे मुर्गी चोरी जैसी घटनाओं की जांच करने में व्यस्त

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि वे ‘‘मुर्गी चोरी” जैसी घटनाओं की जांच करने में व्यस्त हैं जबकि उत्तर प्रदेश में हुए पेपर लीक के मामलों को भाजपा के इशारे पर वे छू भी नहीं रही है। सोरेन ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है वहां हुए पेपर लीक के मामलों में भाजपा का ही हाथ हैं और पार्टी इससे मिले धन का इस्तेमाल अपने चुनाव-प्रचार अभियान के लिए कर…

Read More

जिले में 16 नवंबर से आयोजित होगा जल संवाद कार्यक्रम

सिंगरौली खनन परियोजनाओं से प्रभावित सिंगरौली जिले के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन अंतर्गत जल संरक्षण एवं प्रबंधन  एक अनिवार्य आवश्यकता है। चूंकि वर्षा जल हर समय उपलब्ध नहीं रहता इसलिए जल की कमी को पूरा करने के लिए जल के संरक्षण के साथ जल की हानि,  उपयोग या अपव्यय में वास्तविक रूप से कमी लाने के साथ-साथ जल की गुणवत्ता को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए आमजन जागरूकता भी महत्वपूर्ण पहलू है। इसी के मद्देनजर जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिला मुख्यालय में स्थापित जल शक्ति केंद्र एवं मनरेगा…

Read More

भगवान बिरसा मुण्डा के जन्म दिवस पर जिले में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

सिंगरौली जिलें भर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती  को धूमधाम  से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के गरिमामय उपस्थित में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर एवं भगवान…

Read More

NCRTC ने हाल ही में एक नई प्रतियोगिता की घोषणा की, जिसमे रील बनाकर जीतें 1.5 लाख रुपये का इनाम

नई दिल्ली अगर आप रील्स बनाने के शौकीन हैं और वीडियो शूटिंग में माहिर हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने हाल ही में एक नई प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म मेकर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता का नाम है "नमो भारत शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता"। इसमें हिस्सा लेकर आप 1.5 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिता में कौन भाग ले सकता है? इस प्रतियोगिता में भाग लेने…

Read More

एसईसीएल में बड़ा हादसा: ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

कोरबा  एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई. इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हादसे की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी गई. वहीं सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत…

Read More

प्रदूषण की मार से लाहौर बेहाल, AQI 1900 के पार, मरीजों से भरे अस्पताल…

लाहौर पाकिस्तान का ऐतिहासिक शहर इन दिनों एक बड़ी परेशानी से गुजर रहा है. लाहौर में वायु प्रदूषण चरम सीमा पर पहुंच गया है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) हाल ही में 1900 तक पहुंच गया है. लाहौर में रिकॉर्ड स्तर के वायु प्रदूषण ने गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर दिया है, जिससे अस्पतालों और प्राइवेट क्लिनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर लोगों ने मास्क नहीं पहना और प्रशासनिक आदेशों का पालन नहीं किया, तो पूरे शहर में लॉकडाउन की स्थिति बन…

Read More

भिलाई में खेल – खेल में दोस्त ने दोस्त को कटर मारकर किया घायल, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद के बाद एक ने कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला. पुलिस के अनुसार पुलिस अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है. गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था. इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां…

Read More

सभी जिला प्रभारियों के डीजीपी ने कसे पेच, दिए बैरियर व सीसीटीवी की निगरानी बढ़ाने के निर्देश

देहरादून. अल्मोड़ा जिले में ओवरलोड के कारण बस हादसा व देहरादून में ओवरस्पीड इनोवा कार हादसे को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बैरियर चेकिंग व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण शराब पीकर नशे में वाहन चलाना, वाहन चालकों की ओर से अन्य वाहनों से प्रतिस्पर्धा करना, वाहन चालकों की ओर से मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना…

Read More

महासमुंद में चीतल और तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले 5 आरोपी रंगे हाथ धाराएं

महासमुंद महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीतल की खाल और तेंदुए की खाल के टुकड़े के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी चुरकी और दो मरार कसीबाहरा के रहने वाले हैं। ये तस्कर खाल बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि उदंती वन्यजीव अभयारण्य के उपसंचालक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चितल की खाल को बेचने की…

Read More