भोपाल मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब तेज ठंडक दस्तक देने लगी है। राजधानी भोपाल में भी जहां दिन में धूप तेज हो रही है। वहीं शाम और सुबह ठंडा का एहसास हो रहा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक काम हो गया है। शुक्रवार को भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट…
Read MoreDay: November 16, 2024
उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों किया ढेर
कांकेर बस्तर में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी कामयाबी मिली है. उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट से रायपुर लाया गया है. सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. पुलिस के मुताबिक, उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी…
Read Moreइंदौर से चलने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग दिनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
इंदौर इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की 12 जोड़ी ट्रेनों में वेटिंग कम करने के लिए शुक्रवार से 30 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। शुक्रवार से 29 नवंबर तक इंदौर से चलने वाली इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस (20957) और 16 से 30 नवंबर तक नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस (20958) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाएंगे। लिस्ट में मालवा और कामाख्या एक्सप्रेस भी शामिल इसी प्रकार 9 और 26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर कोचुवेली एक्सप्रेस (20932)…
Read Moreछिंदवाड़ा : भाजपा ने पार्षदों समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया
छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा के पार्षदों समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा दफ्तर में चार पार्षदों ने अभद्रता की थी। इन चारों पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें भाजपा नेता संतोष राय, शिव मालवी और पार्षद किरण हरिओम सोनी और पूर्णिमा मालवी शामिल हैं। सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 8 अक्टूबर को नगर निगम अध्यक्ष सोनू…
Read Moreखाद की कालाबाजारी पर बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा की बड़ी कार्रवाई
भोपाल जिले में खाद कारोबारियों द्वारा डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है।इसकी शिकायतें किसानों द्वारा लगातार कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से की जा रही थी।इसको लेकर हाल ही में एडीएम प्रकाश नायक, एसडीएम आशुतोष शर्मा ने किसानों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत बैरसिया एसडीएम ने शुक्रवार को गौर कृषि सेवा केंद्र पर छापामार कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। यहां कृषि सेवा केंद्र संचालक द्वारा किसानों से एक बोरी डीएपी पर 500 रुपये और यूरिया…
Read Moreपीयूष बने भारत कॉमनवेल्थ ट्रेड काउंसिल के ट्रेड कमिश्नर
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) पर भारत कॉमनवेल्थ ट्रेड काउंसिल (Commonwealth Trade Council of India) के ट्रेड कमिश्नर (Trade Commissioner) के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि ट्रेड कमिश्नर के रूप में पीयूष तिवारी की नियुक्ति मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है. ब्रिटेन जैसे देश जिन्होंने कभी भारत पर राज किया था, आज हमारे पीछे खड़े हैं. भारत आज विश्व के अनेक देशों का मार्गदर्शक, सहयोगी और लोकप्रिय मित्र राष्ट्र है. वर्ष 2026 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी…
Read Moreकोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा चेक बाऊंस के प्रकरण में दो वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
अनूपपुर थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक अमित यादव, अब्दुल कलीम, कपिल सोलंकी के द्वारा विगत दो वर्षों से बैंक चेक बाऊंस के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी विजय कुमार श्रीवास्तव पिता बच्चालाल श्रीवास्तव उम्र करीब 55 साल निवासी वार्ड न. 10 शान्ति नगर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विजय कुमार श्रीवास्तव के विरूद्ध माननीय न्यायालय सुश्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 892/22 धारा 138 एन.आई.एक्ट में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया…
Read Moreमहिला मेजर के शोषण के आरोप वाले केस में HC ने हस्तक्षेप से पूरी तरह से इनकार किया
जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जबलपुर हाई कोर्ट (Jabalpur High Court) पीठ ने शोषण के आरोप लगाने वाली महिला मेजर की याचिका को खारिज कर दिया. महिला मेजर को कोर्ट से किसी तरह की राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और उसके नतीजे याचिकाकर्ता के खिलाफ हैं. ऐसे में अदालत इसमें कोई दखल नहीं देगी. महिला मेजर ने दायर की थी ये याचिका महिला मेजर ने अपनी याचिका में कहा था कि 2020 में उनकी…
Read Moreबैगा, गुनिया और सिरहा जनजातियों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि की घोषणा
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने जनजातीय गांवों के लिए एक नई योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है, जिससे धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए अखरा निर्माण का रास्ता खुलेगा। साथ ही, बैगा, गुनिया और सिरहा जनजातीय समुदाय के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी, जिसके तहत हर वर्ष पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कालेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय समुदाय के समग्र…
Read Moreराजस्थान-अलवर में ग्रेप 3 लागू होने से 150 खदानें बंद, वाटर गन से किया पानी का छिड़काव
अलवर. एनसीआर रीजन में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) 3 लागू होने के बाद अलवर पर भी इसका भारी असर पड़ा है। अलवर में विभिन्न विभागों में चल रहे करीब 97 करोड़ के निर्माण कार्य एकाएक रुक गए। वहीं 40 स्टोन क्रशर भी नहीं चले। अब इन्हें खुलने का इंतजार है। ग्रेप 3 में सभी तरह के स्टोन क्रशर, खनन और निर्माण संबंधित गतिविधियां बन्द है। विभागों ने आदेशों की पालना के लिए निरीक्षण भी किया। खनिज अभियन्ता मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को करीब दस खानों की जांच…
Read MoreISS में आ गईं दरारें, 50 जगह लीकेज; सुनीता विलियम्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
वाशिंगटन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) को लेकर NASA भी टेंशन में आ गया है। आईएसएस में पिछले पांच साल से हल्का लीकेज जारी था। हालांकि अब पता चला है कि कम से कम 50 जगहों पर लीकेज की समस्या है। इसके अलावा आईएसएस में दरारें भी आ रही हैं। नाआस की एक जांच रिपोर्ट लीक हो गई जिसमें पता चला कि आईएसएस पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही सुनीता विलियम्स समेत यहां के अंतरिक्षयात्रियों की भी जान पर बनी हुई है। रूस ने पृथ्वी की कक्षा में घूमते लैब…
Read Moreराजस्थान-केकड़ी में टीम का गठन, रोहतक में होगी 68वीं राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता
केकड़ी. 68वीं 17 वर्ष छात्र-छात्रा राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता को लेकर राजस्थान की टीम के खिलाड़ियों को यहां केकड़ी के पटेल मैदान पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता 22 से 27 नवंबर तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित होगी। यह प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय पायलेट विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित किया गया है। शिविराधिपति एवं प्रधानाचार्य अशोक जेतवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रों की टीम को हनवन्त सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एवं छात्राओं की टीम को पिंकी कुमारी…
Read More20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, स्कूल, कॉलेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे
नई दिल्ली भारत के विभिन्न राज्यों में 20 नवंबर को चुनाव के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड में यह अवकाश लागू रहेगा, ताकि नागरिक अपने मतदान अधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकें। इस दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उपचुनाव इस दिन झारखंड में 38 विधानसभा सीटों, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों, उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4, केरल और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र…
Read Moreलंबे इंतजार के बाद, उत्तर भारत में सर्दी का मौसम आखिरकार दस्तक दे चुका है, उत्तर भारत में ठिठुरन का सामना
नई दिल्ली लंबे इंतजार के बाद, उत्तर भारत में सर्दी का मौसम आखिरकार दस्तक दे चुका है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में गुरुवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो रही है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और कई राज्यों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली और…
Read Moreराजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहलाने वाली आपराधिक वारदात को अंजाम दिया, छेड़छाड़ के विरोध पर कत्ल
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहलाने वाली आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है। नंदनगरी में 28 साल के मनीष की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। मनीष के चाचा ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदला लेने के लिए उसकी जान ले ली। हत्या के आरोप में पुलिस ने सलमान खान और अरबाज खान नाम के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नंदनगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी मुर्गा मार्केट में वारदात को…
Read More