मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाना चाहिए। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती…
Read MoreDay: November 22, 2024
गोपाल राय ने कहा- अरविंद केजरीवाल के काम के सामने भाजपा को अब झुकना पड़ रहा है
नई दिल्ली दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को बातचीत की। उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा “रेवड़ी पर चर्चा” सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है। पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की जब सरकार बनी तो एक नया अध्याय शुरू हुआ था। अब तक जितनी सरकारें बनती थी, तब सरकार के खजाने से सिर्फ नेताओं को सुविधा मिलती थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यह निर्णय लिया कि हम जनता को सुविधा देंगे। हमने लोगों को 24 घंटे बिजली,…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी सरकार का हिस्सा नहीं
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी सरकार का हिस्सा नहीं है। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उमर अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की, जब उनसे कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संबंधों के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार स्वतंत्र रूप से काम कर रही है और कांग्रेस का इसमें कोई सीधा दखल नहीं है। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "…पहले दिन से…
Read Moreभाजपा नेता विनोद तावड़े ने कांग्रेस को भेजा कानूनी नोटिस
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने चुनाव के दौरान पैसे बांटने के आरोपों में घिरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में तावड़े ने कहा है कि अगर आरोपों के सबूत नहीं दिए गए तो वह माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। नोटिस में क्या है? विनोद तावड़े ने अपने नोटिस में कहा कि वह 40 साल से राजनीति में हैं और…
Read Moreयूपी की योगी कैबिनेट ने महाकुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए खजाना खोल दिया, शराब होगी सस्ती, 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर
लखनऊ यूपी की योगी कैबिनेट ने महाकुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए खजाना खोल दिया है। शुक्रवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 23 को मंजूरी मिल गई है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री एके सिंह और सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी मीडिया से साझा की। बताया कि महाकुंभ के लिए देश के बड़े शहरों जैसे नई दिल्ली, गोवा, देहरादून, भोपाल, इंदौर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और पटना जैसे शहरों में रोड शो होगा। में रोडशो किया जाएगा।…
Read Moreकांग्रेस से चुनौती नहीं भाजपा और आप की लड़ाई है : चौधरी जुबैर अहमद
नई दिल्ली दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी। सीलमपुर विधानसभा से चौधरी जुबैर अहमद को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। हाल ही में वह कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। आप प्रत्याशी ने कहा कि सीलमपुर विधानसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास पर काम करेंगे। मेरा एकमात्र मुद्दा विकास है। इसे लेकर हम चुनाव में जा रहे हैं। इस सीट पर मौजूदा विधायक आप का ही है। चौधरी जुबैर अहमद ने कहा है कि 10 साल में विधानसभा में…
Read Moreदिल्ली में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
नई दिल्ली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात न्यूनतम…
Read More400 के.व्ही. वोल्टेज या उससे अधिक वोल्टेज की ट्रांसमिशन लाइनों के मेंटेनेन्स में होता है बेयर हेंड टेक्निक के हॉट सूट का इस्तेमाल
भोपाल महाकौशल विज्ञान मेले में एम.पी. ट्रांसको के स्टाल में प्रदर्शित एक्सट्रा हाईटेंशन लाइनों के मेंटेनेन्स में उपयोग में आने वाली बेयर हेंड टेक्निक के हॉट सूट पर कुछ भ्रांतियां हैं। इस संबंध में एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी यह स्पष्ट करती है कि बेयर हेंड टेक्निक के हॉट सूट का इस्तेमाल 400 के.व्ही. एवं उससे अधिक वोल्टेज लेवल की ट्रांसमिशन लाइनों के मेंटेनेन्स के लिये ही किया जाता है। एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी 400 के.व्ही. लाइनों के लाइव मेंटेनेन्स में एरियल इंसूलेटेड वर्क प्लेटफार्म के साथ इस हॉट सूट का…
Read Moreमहाराष्ट्र: परिणामों से पहले बारामती में लगे पोस्टर, अजित पवार को बताया ‘भावी मुख्यमंत्री’
मुंबई महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों ने बहुमत का दावा किया है। इस बीच बारामती में कुछ पोस्टर्स लगे हैं जिसमें लिखा है प्रदेश के अगले सीएम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजित पवार होंगे। पोस्टर ऐसे समय में लगाया गया है, जब राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है और अजित पवार की मुख्यमंत्री पद की संभावनाओं को लेकर चर्चा हो रही है। इन पोस्टरों के जरिए यह संकेत दिया जा रहा है कि अजित पवार को पार्टी और समर्थकों की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार…
Read Moreसंत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में FADA वर्कशॉप, ऑटोमोटिव प्रोफेशनल्स नवीन तकनीक की लेंगे जानकारी
भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क और फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) द्वारा "कन्वर्सेशन टू एक्सीलरेशन" थीम पर वर्कशॉप का आयोजन 23 नवंबर, शनिवार को किया जा रहा है। यह वर्कशॉप ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रोफेशनल्स को उन्नत कौशल, नवीन विचारों और व्यावसायिक विकास रणनीतियों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। वर्कशॉप में उद्योग विशेषज्ञ, डीलर्स, और ऑटोमोटिव सेक्टर से जुड़े अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो कौशल विकास और नवाचारो की जानकारी देंगे। वर्कशॉप "कन्वर्सेशन टू एक्सीलरेशन" संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह…
Read Moreएग्जिट पोल के रुझानों को शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि जिस ने भी सर्वे किया है वो अपने पास रखे
मुंबई एग्जिट पोल के रुझानों को शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि जिस ने भी सर्वे किया है वो अपने पास रखे। यह सब फेक एग्जिट पोल है। इसे पैसे देकर करवाया जाता है। महाविकास अघाड़ी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सारे एग्जिट पोल गलत दिखा रहे है, एमवीए जीत रहा है और हम सरकार बनाने जा रहे है। नतीजे कल सुबह तक आ जाएंगे। हमें विश्वास है कि हम बहुमत हासिल करेंगे। 160-165 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ हमने चुनाव लड़ा है।…
Read Moreहाथियों के प्रबंधन का अध्ययन दल पहुँचा अन्नामलाई टाइगर रिजर्व
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिज़र्व के नेतृत्व में अधिकारियों की 18 सदस्यीय टीम तमिलनाडु में मानव हाथी संघर्ष प्रबंधन अध्ययन दौरे पर तीसरे दिन टीम ने अन्नामलाई टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया, अन्नामलाई के डीएफओ ने वालपराई क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष के प्रबंधन और इसे कम करने के तरीकों पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। अन्नामलाई के डीएफओ ने बताया कि पहाड़ी इलाकों और चाय बागानों की बहुलता वाले क्षेत्र में अनूठी चुनौतियां है, जिसमें संघर्ष की प्रकृति अन्य क्षेत्रों से भिन्न है।…
Read More‘वसुधैव कुटुंबकम’ भारत का शाश्वत संदेश : सीएम योगी
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने इसे भारत का शाश्वत संदेश बताते हुए कहा कि हमने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दी है। सीएम योगी ने यह बात शुक्रवार को एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 25वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान अपने संबोधन में कही।…
Read Moreशस्त्र लायसेंस निरस्ती के चलते उपभोक्ता ने जमा कराई 2 लाख 48 हजार रूपए से अधिक की बकाया राशि
भोपाल दतिया जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शस्त्र लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम आये हैं। इंदरगढ जिला दतिया निवासी बिजली उपभोक्ता श्री बहादुर सिंह ने दतिया न्यायाधीश की कार्रवाई के कारण 2 लाख 48 हजार से अधिक की बकाया राशि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में जमा कर दी है। यह राशि लंबे समय से उपभोक्ता द्वारा अदा नहीं की जा रही थी। महाप्रबंधक दतिया ने बताया कि उपभोक्ता श्री बहादुर सिंह के नाम विद्युत बिल की राशि 2 लाख 48 हजार 690 रुपए काफी समय से लंबित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। रामसेतु मार्ग अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट अंतर्गत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क…
Read More