राशिफल रविवार 24 नवंबर 2024

मेष राशि आज का राशिफल मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है .यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है. संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. सरकारी योजनाओ का आपको पूरा लाभ मिलेगा. वृषभ राशि आज का राशिफल वृषभ राशि के…

Read More

बड़वानी में ससुराल जानें को लेकर विवाद के चलते युवक ने पत्नी और बच्चों पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों बेटों की मौत

बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी व दोनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने पर दोनों बच्चों की मौत हो गई वहीं पत्नी घायल हो गई। उसे घायल अवस्था में महाराष्ट्र के धूलिया जिले के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपित ने खुद को भी दरांती मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मायके आ गई थी महिला सेंधवा एसडीओपी कमल सिंह चौहान एवं वरला थाना प्रभारी सौरभ बाथम के…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया, सभी 6 सीटों पर दर्ज की जीत

बंगाल पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्लीन स्वीप किया है। टीएमसी ने सभी छह सीटों क्रमश: सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहरा है। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए। सभी छह सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। सिताई सीट पर टीएमसी उम्मीदवार संगीता रॉय ने भाजपा के दीपक कुमार को 130636 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। संगीता रॉय को कुल 165984 और भाजपा उम्मीदवार को…

Read More

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें अभूतपूर्व जीत दी, CM चेहरे पर कोई विवाद नहीं

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उनके दिए नारे 'एक हैं तो सुरक्षित हैं' के अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया। यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है। विपक्ष की ओर से धर्म के…

Read More

कांग्रेस मुख्यालय पर छाया सन्नाटा, इसकी वजह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी और उसके गठबंधन की करारी हार थी

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन, चार जून को कांग्रेस मुख्यालय स्थित पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के कमरे में नेताओं का जमघट लगा था और एक तरह से जश्न का माहौल था, लेकिन इसके करीब छह महीनों बाद 23 नवंबर को इस कमरे में वीरानी छाई हुई थी। यह वीरानी सिर्फ एक कमरे में नहीं थी, बल्कि लगभग समूचे मुख्यालय में थी और इसकी वजह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी और उसके गठबंधन की करारी हार थी। कोई वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय नहीं पहुंचा पिछले कुछ चुनावों से…

Read More

महाराष्ट्र में महायुति ने शानदार जीत दर्ज की, CM शिंदे ने कहा- ‘मेरे लिए CM का मतलब कॉमन मैन’

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में महायुति (BJP, शिवसेना-शिंदे गुट, और अन्य सहयोगी दलों) ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्य के मीडिया के सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी और जनता का धन्यवाद किया। महायुति के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए यह स्पष्ट किया कि यह जीत राज्य की जनता की जीत है और अब उनकी जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। सीएम शिंदे: "यह जनता की सरकार…

Read More

प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में शानदार जीत से राहुल गाँधी का तोडा रिकॉड

केरल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में शनिवार को अपनी जीत सुनिश्चित होने के बाद क्षेत्र की जनता, मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, पति रॉबर्ट वाद्रा तथा साथी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संसद में वायनाड के लोगों की आवाज बनने को उत्सुक हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रियंका गांधी वाद्रा शाम चार बजे तक 410931 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए थीं। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया,…

Read More

प्रचार के दौरान उन्होंने इतने भाषण दिए कि कई बार लगता था जैसे गले में अंदर खून बह रहा हो: CM सोरेन

रांची, झारखंड झारखंड विधानसभा चुनाव के जारी मतगणना के बीच एक बात स्पष्ट हो गई है कि राज्य में एकबार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से गठबंधन के प्रत्याशी फिलहाल 50 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। ऐसे में इस सफलता का श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुशल रणनीति को दिया जा रहा है। राज्य की चुनावी तस्वीर स्पष्ट होने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने पहला इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने…

Read More

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में जीत से सीएम भजनलाल शर्मा का बढ़ा सियासी कद, दांव पर था बहुत कुछ

जयपुर राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, लेकिन चुनाव परिणाम से उन्हें बड़ी राहत मिली है। 7 में से 5 सीटें बीजेपी ने जीत ली है। एक सीट कांग्रेस और एक सीट पर बाप को जीत हासिल हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव परिणाम से साफ जाहिर होता है कि जनता सीएम भजनलाल सराकर के कामकाज से खुश है। सरकार की नीतियों पर जनता ने मुहर लगा दी है। राजस्थान में भजनलाल सरकार के कार्यकाल का पहला साल दिसंबर…

Read More

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कई बड़े नेताओं के साथ मिलकर मीडिया से बात की, कहा, यह जीत एकता की है

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा गदगद है। सूबे के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कई बड़े नेताओं के साथ मिलकर मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि यह जीत एकता की है। हम सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और जनता ने महायुति को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने इस दौरान खुद को आधुनिक अभिमन्यु बताते हुए कहा कि हमने फेक नैरेटिव को तोड़ दिया है। फडणवीस ने कहा कि मैं आधुनिक युग का अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह को तोड़ना जानता हूं। डिप्टी सीएम ने कहा, 'महाराष्ट्र…

Read More

राऊ-खलघाट फोरलेन पर निजी स्कूल बस और ट्रक की आपस में टक्कर, महिला कंडक्टर की मौत

महू राऊ-खलघाट फोरलेन पर शनिवार को एक निजी स्कूल बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बस की महिला बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक में मारी टक्कर जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर को हुई। जेसन एकेडमी स्कूल की बस नंबर 6 राऊ-खलघाट फोर लेन से पीथमपुर की ओर जा रही थी। बस के आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक के ब्रेक मारने पर…

Read More

स्कूल में विद्यार्थियों से गाड़ी की सफाई करवाई, वीडियो वायरल होने का बाद जांच के दिए निर्देश

सहारनपुर (उप्र) सहारनपुर जिले के पुवारकां खंड विकास क्षेत्र में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कुमारी कोमल ने सदर के खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। बीएसए ने कहा कि जांच कराने के बाद ही इस मामले मे कोई कार्रवाई की जायेगी। एक प्राथमिक…

Read More

मोदी ने महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह विकास और सुशासन की जीत

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह विकास और सुशासन की जीत है। वहीं झारखंड में जीत पर पीएम ने हेमंत सोरेन और JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई दी है। पीएम ने महाराष्ट्र के नतीजों पर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंचे उठेंगे। एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के मेरे भाई-बहनों, खासकर राज्य के युवाओं और महिलाओं का हार्दिक…

Read More

मध्यप्रदेश के विभिन्न उत्पादों के प्रति उत्साह

भोपाल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।मेले में लोगों को भारत और दुनिया भर के उत्पादों की प्रदर्शनी देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने भी शनिवार को मध्यप्रदेश मण्डप का अवलोकन किया तथा एमएसएमई इकाईयों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पियों से मिलकर उनके उत्पादों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। देश के सबसे लोकप्रिय व्यापारिक आयोजनों में से एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला कम्पनियों, प्रदर्शकों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। नए अविष्कारों, शिल्प और वस्तुओं…

Read More

विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में दो गिरफ्तार

इंफाल इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि वह इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में 16 नवंबर को हुई आगजनी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त सूचनाओं…

Read More