चित्तौड़गढ़. जिंदा रहने के लिए जीवन में शौक जरूरी है। जीने के लिए काम करता रहता हूं। पढ़ाई को मैंने शौक बनाया इसलिए अब लॉ की पढ़ाई कर रहा हूं। काम करते रहने से स्पीड बनी रहती है। जीवन में इससे अनुभव भी मिलता है। यह कहना है चितौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर निवासी सरपाल सिंह अरोड़ा (सिक्ख) का, जिन्होंने 81 साल की उम्र में एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश लिया है और अपने पौत्र और पौत्री की उम्र के बच्चों के साथ बैठकर रोजाना लॉ कॉलेज आकर पढ़ाई कर…
Read MoreDay: November 24, 2024
पुनीत गोयनका ने आगामी सालाना आम बैठक में इस पद पर पुनर्नियुक्ति से भी खुद को किया अलग
नई दिल्ली पिछले सप्ताह प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले जी एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनीत गोयनका ने आगामी सालाना आम बैठक (एजीएम) में इस पद पर पुनर्नियुक्ति से भी खुद को अलग कर लिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को गोयनका का त्यागपत्र साझा करते हुए कहा कि वह कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्ति के लिए अपनी सहमति वापस ले रहे हैं, जैसा कि आगामी वार्षिक आम बैठक के नोटिस में…
Read Moreमणिपुर में विधायकों के घर को नुकसान पहुंचाने वाले सात और लोगों पर सख्ती, पुलिस ने अब तक 41 आरोपी किए गिरफ्तार
इंफाल. मणिपुर में पिछले साल मई में भड़की हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में कई मंत्रियों और विधायकों के घर फूंक दिए गए, जिसके चलते यहां के लोग डर के साय में जी रहे हैं। हालांकि, पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उसने इंफाल घाटी में 16 नवंबर को विधायकों के आवासों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें, ये गिरफ्तारियां पिछले दो दिनों में की गई हैं। पुलिस ने बताया कि काकचिंग जिले…
Read Moreछत्तीसगढ़-सुकमा में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सुरक्षा जवानों की टीम, नक्सलियों के IED ब्लास्ट में जवान घायल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र में स्थित नए कैंप रायगुड़ा के पास में एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। रविवार को नक्सलियों ने तुमालपाड और रायगुडेम के बीच सड़क किनारे आईईडी ब्लास्ट किया। धमाके में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान का नाम पोड़ियाम विनोद है। घायल जवान डीआरजी आरक्षक के पद पर तैनात है। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जवान की स्थिति…
Read Moreबॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: पहले मुकाबले में ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया, यशस्वी-कोहली और बुमराह ने काटा गर्दा
नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। रविवार को मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर पहुंच गई। भारत ने 534 रनों का विशाल टारगेट रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने आज स्टंप्स तक दूसरी पारी में 4.5 ओवर में 12 रन जोड़कर 3 विकेट गंवा दिए। कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत गुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दो और मोहम्मद सिराज ने एक झटका दिया। नाथन मैकस्वीनी (0), पैट कमिंस (सी) और मार्नस लाबुशेन (3) पवेलियन लौट चुके हैं। उस्मान…
Read Moreमायावती की करारी हार के बाद बड़ा एलान, कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा
लखनऊ. यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए कोई सख्त निर्णय नहीं उठाता है तब तक बसपा किसी भी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि पहले बैलेट से फर्जी मतदान होते थे अब यह ईवीएम से भी होने लगा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उपचुनाव ही नहीं लड़ेंगे। बाकी चुनाव में भाग लेंगे।…
Read Moreराजस्थान-केकड़ी में ब्यावर-रावतभाटा के लोगों में बढ़ी खींचतान, नई बस सेवा शुरू करने की बजाय बदला रूट
केकड़ी. लंबे समय से ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होकर चलने वाली रोडवेज बस सेवा का शनिवार से रूट बदलकर वाया टांटोती कर दिया गया, इससे जहां टांटोती सहित नए रूट पर आने वाले गांवों के लोग खुश हो गए हैं, वहीं अब तक इस बस सेवा से लाभान्वित भिनाय सहित पुराने रूट पर आने वाले गांवों के लोगों में असंतोष व्याप्त हो गया है। ये दोनों ही इलाके केकड़ी जिले में आते हैं। केकड़ी जिले के टांटोटी क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से ब्यावर- केकड़ी रूट पर वाया…
Read Moreकेशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया, सपा के 2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं
लखनऊ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया कि सपा के 2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं है। राज्य की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सात और सपा दो सीट पर विजयी रही। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीसामऊ एवं करहल…
Read Moreपर्थ टेस्ट में भारत ने तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 12 रन
पर्थ युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी विराट कोहली के ‘बहु प्रतीक्षित’ शतक से ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य देने के बाद भारत ने मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 12 रन करके रविवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। जसप्रीत बुमराह (एक रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (सात रन पर एक विकेट) ने 4.2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीन झटके देकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। बुमराह ने पारी के पहले ही ओवर में नाथन मैकस्वीनी (00) को पगबाधा…
Read Moreआईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले ही दिन ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए, श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ में बाइक
नई दिल्ली आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले ही दिन इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन के दूसरे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर थे। आईपीएल 2024 के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद वे ऑक्शन में आए और वे आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर धनवर्षा और वे ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनको पंजाब…
Read Moreभाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी कांग्रेस पर नए हमले किए, कहा-चुनाव हारती है, तो वे इसके लिए EVM को दोषी
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर नए हमले किए, क्योंकि पार्टी ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 'अस्वीकार्य' हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की एक ही पहचान, लोकतंत्र और जनता का अपमान करो। पार्टी हमेशा जनता की अंतरात्मा पर सवाल उठाती है। जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वे इसके लिए चुनाव आयोग और ईवीएम को दोषी ठहराते हैं।" शहजाद पूनावाला ने कहा, "उनके अनुसार, झारखंड, जम्मू कश्मीर और वायनाड में यह लोकतंत्र की जीत थी। हालांकि, महाराष्ट्र में,…
Read Moreछत्तीसगढ़-बालोद में सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
बालोद। जिले में एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है, जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व शुक्रवार को कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह…
Read Moreदेश में मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने 7 राज्यों के लिए जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली इस समय देश में मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। जहां एक ओर उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने दो चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दो चक्रवाती तूफान आने का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस समय…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक, सरकार की पहली वर्षगांठ पर युवा, किसान एवं महिलाओं को मिलेंगी सौगातें
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिये युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की…
Read Moreमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में राज ठाकरे ने बचा ली उद्धव की लाज, MNS नहीं होती तो 10 सीट भी थी मुश्किल
महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भले ही राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने शानदार प्रदर्शन न किया हो, लेकिन इस पार्टी ने चुनाव परिणामों पर अहम असर डाला। मुंबई में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिला। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 20 सीटों पर जीत मिली, जिनमें से 10 सीटों पर जीत का अंतर MNS उम्मीदवारों द्वारा हासिल किए गए वोटों से कम था। इस कारण से उद्धव की शिवसेना को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाए रखने में मदद की। मुंबई की 10 सीटों में से…
Read More
