डॉ. सलीम राज को मिल रही धमकियों को गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्भाग्यपूर्ण

रायपुर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद अब उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज डॉ. सलीम राज को मिल रही धमकियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज को धमकी मिली है, क्योकि उन्होने स्वच्छता और शुद्धता बनाए रखने के लिए ऐसे मदरसों में जहां धार्मिक की जगह राजनीतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, उन्हें रोकने का प्रयास किया था। गृहमंत्री शर्मा ने कहा की उनकी सुरक्षा और…

Read More

एमवीए के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ईवीएम और वीवीपैट के मिलान की मांग करने का फैसला किया

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाले महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपैट) के मिलान की मांग करने का फैसला किया है। विपक्ष के एक नेता ने मुंबई में यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे सामने के बाद शिवसेना (यूबीटी) लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रही है। चुनाव हारने वाले कई उम्मीदवारों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत के दौरान ईवीएम पर…

Read More

महाराष्ट्र में फिलहाल सरकार गठन को लेकर रस्साकशी, नई सरकार के आगे बनते ही होगी चुनौती मराठा आरक्षण की

मुंबई महाराष्ट्र में फिलहाल सरकार गठन को लेकर रस्साकशी चल रही है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर दावेदारी का दौर जारी है। जल्दी ही नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला हो सकता है, लेकिन नई सरकार को सत्ता में आते ही एक चुनौती का सामना करना होगा। यह चुनौती है, मराठा आरक्षण की। चुनाव में मराठा आरक्षण आंदोलन का कोई खास असर नहीं दिखा और सत्ताधारी दलों को बड़ी जीत के साथ वापसी का मौका मिला है। इसके बाद भी मराठा आरक्षण की मांग…

Read More

राजस्थान-जयपुर में पैरालंपिक प्लेयर दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने पर डीईओ पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

जयपुर. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा, जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,करतारपुरा ,जयपुर में पदस्थापित हैं, को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण  कृष्णपाल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए हैं। पीड़ित अध्यापक अजय देवेंदा ने शिक्षा मंत्री को बताया कि अध्यापिका रेखा सोनी, जिसका स्कूल के बच्चों से हाथ-पैर दबवाने का वीडियो गत…

Read More

सुमित कौल ‘तेनाली रामा’ में गिरगिट की भूमिका में आएंगी नजर

मुंबई, टेलीविज़न एक्टर सुमित कौल तेनाली रामा में गिरगिट की भूमिका निभाते नज़र आने वाले हैं। सोनी सब का लोकप्रिय शो तेनाली रामा एक रोमांचक मोड़ के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी करने वाला है। इसमें एक नया किरदार गिरगिट पेश किया गया है, जिसे प्रतिभाशाली सुमित कौल निभा रहे हैं। गिरगिट सिर्फ एक और विरोधी नहीं है; वह एक जटिल किरदार है, जिसका भेस बदलने का हुनर और चालाक स्वभाव उसे प्रिय दरबारी तेनाली रामा के लिए एक बड़ी चुनौती बनाता है। गिरगिट की प्रतिभा मानव स्वभाव को पढ़ने…

Read More

बांग्लादेश में बढ़ा बवाल- हिंदू संत चिन्मय की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान वकील का कत्ल

नई दिल्ली बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या हो गई है। चट्टग्राम जिले के बार एसोसिएशन के सदस्य रहे 32 साल के सैफुल इस्लाम का कत्ल हो गया था। यह घटना उस वक्त हुई, जब जिला अदालत में पेशी के बाद चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ले जाया जा रहा था। इस दौरान करीब 2 हजार की संख्या में चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी के समर्थक मौजूद थे। इसके अलावा अन्य तमाम लोग भी मौजूद…

Read More

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक को बेहद पसंद करते हैं अमिताभ

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबसी) के मंच पर बताया है कि उन्हें टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक बेहद पसंद हैं। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाले, कौन बनेगा करोड़पति 16 में, दर्शक दिल्ली निवासी एसएसबी के सेवानिवृत्त जनरल अधिकारी प्रेमस्वरूप सिंह नेगी से मिलेंगे, जिन्होंने हमेशा केबीसी में आने का सपना देखा था। उत्साही टेनिस फैन और खिलाड़ी, प्रेमस्वरूप ने अमिताभ बच्चन के साथ इस खेल के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया, और कहा कि उन्हें एक बार…

Read More

श्रीलीला ने पुष्पा 2 के सेट पर किसिक गाने के स्टेप्स सीख उसी दिन किया था शूट

मुंबई, अभिनेत्री श्रीलीला ने फ़िल्म पुष्पा 2 के सेट पर किसिक गाने के स्टेप्स सीख उसी दिन किया उसे शूट किया था। श्रीलीला ने पुष्पा 2: द रूल के मच अवेटड गाने किसिक में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से स्क्रीन पर धूम मचा दी है। साल के सबसे मच अवेटेड ट्रैक में से एक यह गाना आखिरकार रिलीज़ हो गया है और फैंस को यह बेहद पसंद आ रहा है। इस मशहूर गाने में कई बेहतरीन अभिनेत्री परफॉर्म करना चाहती थीं, लेकिन मेकर्स ने एक नई और यंग टैलेंट श्रीलीला…

Read More

संभल बवाल में पत्‍थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है,सख्‍त कार्रवाई करेगी योगी सरकार

संभल यूपी के संभल बवाल में पत्‍थरबाजी करने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है। योगी सरकार इनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने जा रही है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इसे लेकर एक उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्‍द ही इनके पोस्‍टर सार्वजन‍िक स्‍थानों पर लगाए जाएंगे। उपद्रवियों से बवाल के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। उनसे नुकसान की वसूली होगी। योगी सरकार पहले ही उपद्रवियों अपराधियों के खिलाफ क्षतिपूर्ति संबंधी अध्यादेश जारी कर चुकी है। फरार उपद्रवियों…

Read More

राजस्थान-जयपुर में ‘सशक्त युवा-विकसित भारत’ की थीम पर होगा मिनी जम्बूरी, गोविन्दपुरा रोपाड़ा में 9 जनवरी से आयोजन

जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय, जयपुर द्वारा आगामी 9 जनवरी से 13 जनवरी, 2024 तक जयपुर के गोनेर रोड स्थित गोविन्दपुरा रोपाडा़ में मिनी जम्बूरी (जिला स्तरीय प्रतियोगिता रैली) का आयोजन किया जाएगा। सशक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला- जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दूदू एवं कोटपूतली-बहरोड़ के 3 हजार से अधिक स्काउट गाइड भाग लेंगे। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने रैली के आयोजन के संबंध में बैठक ली एवं आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर…

Read More

महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा, एकनाथ शिंदे को डिप्टी CM बनने से साफ इनकार

मुंबई महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। खबर है कि शिवसेना ने साफ कर दिया है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे। खबरें थीं कि भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र फडणवीस को राज्य के शीर्ष पद पर तैनात करना चाहती है, लेकिन शिवसेना से चर्चाएं जारी हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और सीएम बने थे। शिवसेना ने साफ कर दिया है कि शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी…

Read More

राजस्थान-जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने दिए निर्देश, जनसुनवाई के प्रकरणों को समयबद्ध निपटाएं

जयपुर। जिला कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। साथ ही जिला कलक्टर ने अधिकारियों को कुर्रेजात, सीमाज्ञान, नामांतरण, पत्थरगढ़ी एवं भू-रूपांतरण सहित समस्त प्रकार के लंबित राजस्व वादों में भी कमी लाने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करने एवं खोले गए रास्तों पर जल्द से जल्द ग्रेवल…

Read More

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री चौहान से जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने की सौजन्य भेंट

भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। मंत्री डॉ. शाह ने पीएम जन-मन योजना में मध्यप्रदेश के 21 जिलों में कमजोर एवं पिछड़े जनजातीय समूह (पीवीटीजी) परिवारों के लिये 33 हजार 138 अतिरिक्त पीएम आवास मंजूर करने के लिये केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री चौहान का ह्रदय से आभार जताया। मंत्री डॉ. शाह ने…

Read More

बिना क्लीनर ऐप के खाली करें स्मार्टफोन का स्टोरेज, जानें तरीका

स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर फोन के स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वे फोन में मौजूद फालतू फोटोज और विडियोज को डिलीट कर स्पेस बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह समस्या फिर से सामने आ जाती है। वहीं, कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो थर्ड पार्टी स्टोरेज क्लीनर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले तक इन ऐप्स का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं थी, लेकिन हाल में आई एक रिपोर्ट में इन्हें खतरनाक बता दिया…

Read More

बीजेपी का बड़ा फैसला आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं को जिला व मंडल अध्यक्ष नहीं बनाएगी

भोपाल  मध्य प्रदेश में संगठन चुनाव के तहत दिसंबर में भाजपा के मंडल और जिला अध्यक्ष बना दिए जाएंगे। चुनाव दो चरणों में होंगे। इसकी तैयारी के लिए बुधवार शाम प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पार्टी संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व की तय गाइडलाइन के तहत कार्ययोजना बनाई है। जिन पर आर्थिक और आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, ऐसे नेताओं को जिला और मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। ऐसे नेता संगठन चुनाव में ही हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आयुसीमा तय वहीं, मंडल और जिला अध्यक्ष के लिए क्रमश: 40 और…

Read More