भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडी हो गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में पर 9.6 डिग्री रहा। सबसे ठंडा पूर्वी हिस्से का मंडला शहर रहा। बर्फीली हवा की वजह से शहडोल, मंडला जैसे छोटे शहर शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी ठंडे हैं। यहां रात का टेम्प्रेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिन भी सर्द हैं। सर्दी और कोहरे की वजह से ट्रेनों में रेलवे ने फॉग…
Read MoreDay: November 29, 2024
पोर्नोग्राफी मामले में ED का ऐक्शन, शिल्पा शेट्टी के पति राज के ठिकानों पर रेड
मुंबई ईडी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर और ऑफिसों पर छापेमारी की है। मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और इसे बेचने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ED ने कपल के घर पर छापेमारी की है। ईडी की जांच 2021 के मुंबई पुलिस मामले पर आधारित है। राज कुंद्रा को इससे पहले जुलाई 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। राज कुंद्रा ने मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया…
Read Moreसंभल मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में आज नहीं होगी पेश, 8 जनवरी की मिली तारीख
संभल उत्तर प्रदेश के संभल में हलचल काफी गरम है। संभल कोर्ट में जामा मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर के अनुरोध पर सुनवाई को आगे टाल दिया गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 8 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। 19 नवंबर को संभल कोर्ट ने शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में कोर्ट कमिश्नर की अगुआई में जांच का आदेश दिया था। कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में वकीलों की टीम ने मस्जिद का सर्वे किया। 1875 में शाही जामा मस्जिद का निर्माण कराया गया…
Read Moreनवजोत सिद्धू की पत्नी के साथ 2 करोड़ की धोखाधड़ी, शोरूम के नाम पर PA और NRI ने हड़पे पैसे
नई दिल्ली कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी डॉ. नवजोत कौर (Navjot Kaur) के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नवजोत कौन ने अपने निजी सहायक (PA), एक एनआरआई और उनके सहयोगियों पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. यह मामला प्राइम लोकेशन पर स्थित शोरूम की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, डॉ. नवजोत कौर ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उनके निजी सहायक ने बताया कि एक एनआरआई अमृतसर के…
Read Moreबरेली में नई नवेली दुल्हन की बाथरूम में गीजर फटने से मौत
बरेली विवाह के पांच दिन बाद विवाहिता की मृत्यु हो गई। स्वजन के अनुसार नहाते वक्त बाथरुम में गैस गीजर फटने से मृत्यु हुई। पुलिस ने मौत का कारण जानने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुलंदशहर के गांव काले का नगला निवासी सूरजपाल की बेटी दामिनी का विवाह 22 नवंबर को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी जसवंत सिंह यादव के बेटे दीपक यादव के साथ हुआ था। ससुराल वालों के अनुसार, बुधवार की सुबह दामिनी नहाने के लिए बाथरूम गई थी, लेकिन एक घंटे बाद तक…
Read Moreभोपाल रेल मंडल की कोहरे से निपटने के लिए खास तैयारी
भोपाल ठंड की दस्तक के साथ कोहरा अपना असर दिखाता है, जिससे रेल की रफ्तार में बाधा खड़ी होती है। भोपाल रेल मंउल में बाधा रहित ट्रेन संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, ट्रैकमैन को पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। दरअसल, ट्रेन के परिचालन में कोहरा बाधा खड़ी करता है, कोहरे के दौरान दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे लोको पायलट के लिए सिग्नल और ट्रैक की स्थिति का सही तरीके से आकलन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में फॉग सेफ…
Read Moreहाईकोर्ट ने खारिज की बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की खरिज, जानें मामला
ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार जारी हिंसा के बीच वहां के उच्च न्यायालय ने गुरुवार को इस्कॉन पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है। देशद्रोह के मामले में बांग्लादेश इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से ही हिंदू समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान ही एक वकील की मौत हो गई, जिसके बाद बांग्लादेश में इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने मांगी थी रिपोर्ट वकीलों ने बुधवार को संगठन से संबंधित कुछ…
Read Moreआज खत्म होगी धीरेंद्र शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा,ओरछा आखिरी पड़ाव
ओरछा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवां और अंतिम दिन है. पदयात्रा आज अपने तय समय से 2 घंटे पहले सुबह करीब 7 बजे हजारों भक्तों के साथ ओरछाधाम की ओर प्रस्थान करेगी. जानकारी के अनुसार, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच ओरछा पहुंचेगी. यात्रा के ओरछा पहुंचने पर सबसे पहले साधु संत और अन्य अतिथियों के उद्बोधन होंगे. इसके बाद हजारों सनातन भक्त एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का…
Read Moreभाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना
सागर मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई है। विधायक के भतीजे पर मारपीट का आरोप है। घटना की सूचना मिलने पर विधायक बेटी को साथ लेकर शिकायत दर्ज करवाने एसडीओपी ऑफिस पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घर में घुसकर मारपीट विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया के साथ गुरुवार को मारपीट की गई। प्रियंका ने…
Read More‘ लैंड माफिया है वक्फ बोर्ड ‘, नाजिया इलाही के बोल पर फूटा मुस्लिम समाज का गुस्सा
खंडवा खंडवा में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील नाजिया इलाही ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे मुस्लिम समाज के लोग आगबबूला हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड को लैंड माफिया कह दिया है। साथ ही कह दिया है कि जिन्ना को मानने वाले लोग पाकिस्तान का टिकट कटवा लें। इसी बात को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी है। यह है मामला दरअसल, एमपी के खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ और वीर शहीदों की याद में एक मशाल मार्च निकाला गया था। मशाल मार्च में बड़े-बड़े हिंदू नेताओं को बुलाया गया…
Read Moreदेश में पहली बार है जब पीएम की सुरक्षा में कोई महिला SPG कमांडो तैनात
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कथित तौर पर शामिल एक महिला एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कमांडो की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने ऑनलाइन बहस को जन्म दे दिया है। जहां कुछ लोगों ने दावा किया कि यह पहली बार है जब किसी महिला कमांडो को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में देखा गया है। वहीं, अन्य ने बताया कि यह महिला कमांडो पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में भी देखी जा चुकी हैं। तस्वीर शेयर कर रहे भाजपा सांसद…
Read Moreएयर इंडिया इंदौर-बेंगलुरु फ्लाइट का अपना समय बदलेगा, दोपहर की बजाय शाम को उड़ान भरेगी
भोपाल इंदौर एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के समय में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, यह फ्लाइट शुरू होने के बाद से लगातार अपने शेड्यूल से देरी से उड़ान भर रही है। फ्लाइट के रोजाना लेट होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए एयरलाइन ने समय बदलने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अब इस फ्लाइट का संचालन दोपहर के बजाय शाम को किया जाएगा। ट्रेवल एजेंट्स के मुताबिक, इंदौर से शारजाह के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान का…
Read Moreपुरुषार्थ और परमार्थ का संगम है जर्मनी, इससे जुड़कर उद्योग के नये मार्ग होंगे प्रशस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पुरुषार्थ और परमार्थ का संगम है जर्मनी, इससे जुड़कर उद्योग के नये मार्ग होंगे प्रशस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध करायेंगे हर सुविधा प्रक्रियात्मक कठिनाइयां नहीं आने देंगे निवेशक हमारे लिये मेहमान नहीं, हमारा परिवार हैं मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिये उपलब्ध है स्वर्णिम अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस : 2025 के लिए किया जर्मनी के निवेशकों को आमंत्रित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत और जर्मनी के आपसी संबंध हमेशा से बेहतर रहे हैं। पुरुषार्थ और परमार्थ से परिपूर्ण जर्मनी…
Read Moreकांग्रेस तो अक्तूबर में ही हार गई थी, EVM तो बस बहाना; पार्टी के सर्वे से हुआ खुलासा
मुंबई महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी में ही इसको लेकर मतभेद की स्थिति है। महाराष्ट्र की हार इसलिए भी करारी थी क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने शानदार प्रदर्शन किया था। चुनाव से पहले कांग्रेस के द्वारा कराए गए गए आंतरिक सर्वे में ही हार के संकेत मिल गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में हुए एक सर्वे में 103 सीटों को कवर किया…
Read Moreरायपुर : जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर मुख्यमंत्री ने जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व और विकास विषय पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित जनजातीय समाज का इतिहास धरती पर मनुष्य के पहले पदचाप के साथ जुड़ा हुआ है। जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है। भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में ही वनवास बिताया, यहीं पर उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाए। जनजातीय अस्मिता का प्रश्न भारत की सनातन परंपरा की अस्मिता से जुड़ा हुआ प्रश्न है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व…
Read More
