नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है, जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया है, जबकि नोएडा और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। शनिवार को लगातार छठा दिन है, जब दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक आनंद विहार में शनिवार सुबह 8…
Read MoreDay: November 30, 2024
महाराष्ट्र में BJP नेता का दावा- 5 दिसंबर को बन सकती है नई सरकार, CM की रेस में फडणवीस सबसे आगे
मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए सात दिन हो चुके हैं। महायुति गठबंधन ने चुनाव में जोरदार जीत हासिल की है। लेकिन नई सरकार के गठन की तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है। पहले कहा जा रहा था कि 26 नवंबर तक नई सरकार बन जाएगी। फिर कुछ नेताओं ने दो दिसंबर की तारीख बताई। अब भाजपा के एक नेता ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को नई सरकार बनेगी। इस नेता ने यह भी कहाकि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने के उम्मीदवारों…
Read Moreअवैध धान के परिवहन एवं भंडारण करने वाले के विरुद्ध छापामार कार्रवाई
जांजगीर चांपा धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है. कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मंडी विभाग के संयुक्त दल ने अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण करने वाले के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की और 30 क्विंटल धान और 10 क्विंटल चावल जब्त किया. फूड ऑफिसर कौशल साहू ने बताया कि वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर ग्राम पंचायत केरा के व्यापारी मनीष ट्रेडर्स के संचालक मनीष केशरवानी के गोदाम से 76 बोरी धान वजन 30.40 क्विंटल जब्त कर मंडी…
Read Moreतत्काल और सटीक इलाज मिलेगा हादसों में घायलों को, आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए ट्रामा नेटवर्क तैयार
देहरादून. प्राकृतिक आपदा व सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायलों को तत्काल सटीक इलाज मिल सके, इसके लिए ट्रामा नेटवर्क बनाया जा रहा है। इस नेटवर्क में प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही बड़े अस्पतालों को सुविधाओं के आधार पर जोड़ा जाएगा। इसके तहत किसी घायल को सीधे उसी अस्पताल रेफर किया जाएगा, जहां उसकी जरूरत के हिसाब से उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ क्षेत्रों में बड़े अस्पताल नहीं हैं। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पतालों में…
Read Moreराज्यपाल श्री डेका को सोल्जराथान कार्यक्रम हेतु आमंत्रण दिया सैन्य अधिकारियों ने
रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में कोसा मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा सब एरिया (कोसा) मुख्यालय नया रायपुर के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों कर्नल सुमीत शर्मा एवं कर्नल शैलेन्द्र पटनायक ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने विजय दिवस के अवसर पर सेंट्रल पार्क नया रायपुर में आयोजित होने वाले सोल्जराथान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। यह दौड़ कार्यक्रम सन 1971 में भारत की पाकिस्तान पर विजय की स्मृति में मनाए जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें सेना…
Read Moreस्वाति मालीवाल ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, बोली- ‘नर्क जैसा हाल’
नई दिल्ली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सुबह कालकाजी का दौरा किया। जहां के लोगों ने टूटी सड़कों और खराब बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई। मालीवाल वहां की भयावह स्थिति देखकर बहुत स्तब्ध रह गईं। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों, पानी की किल्लत और कूड़े के ढेर का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सांसद ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सीएम आतिशी मार्लेना के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी का नर्क जैसा हाल।” राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने हाल ही…
Read Moreअनुपम खेर ने मुंबई के छह खास जगहों का दौरा किया
मुंबई, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई के उन छह जगहों का दौरा किया जो उनकी ज़िंदगी और करियर का आधार बनीं। अनुपम खेर ने इस साल हिंदी सिनेमा में 40 शानदार साल पूरे किए और इस मील के पत्थर को उन्होंने अपनी नई फिल्म विजय 69 के प्रचार के दौरान खास अंदाज में मनाया। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। फिल्म विजय 69 की सफलता का आनंद लेते हुए, अनुपम ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को याद…
Read Moreग्वालियर में दो बदमाशों ने हथियार के दम पर दुकान के अंदर घुसकर लूटपाट का प्रयास किया
ग्वालियर ग्वालियर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह खुलेआम वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं.ऐ सा ही ताजा मामला ग्वालियर के लक्ष्मीपुरम इलाके से निकलकर सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने हथियार के दम पर एक दुकान के अंदर घुसकर लूटपाट का प्रयास किया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार को धमकाया भी. लक्ष्मीपुरम इलाके में फार्मा एवं कॉस्मेटिक की दुकान का संचालन करने वाले राहुल गुप्ता 27 नवंबर को अपनी दुकान बंद करके…
Read More‘सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है, कांग्रेस का अदाणी मामले को लेकर तंज
नई दिल्ली कांग्रेस ने अदाणी समूह को लेकर विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए शनिवार को कटाक्ष किया कि सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को अदाणी समूह से जुड़े मामले पर कहा था कि भारत सरकार को इस मुद्दे के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा था, ‘‘यह निजी कंपनियों और व्यक्तियों तथा अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है। ऐसे मामलों में स्थापित प्रक्रियाएं और…
Read Moreकांग्रेस नेता भाई जगताप के विवादित बयान के खिलाफ किरीट सोमैया ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस नेता भाई जगताप पर चुनाव आयोग के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी आलोचना की। जिसमें उन्होंने हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों पर संदेह जताया था। जगताप ने कहा था कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगले के बाहर बैठे कुत्ते की तरह है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने जगताप के विवादास्पद बयान पर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और कहा कि संवैधानिक संस्था का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
Read Moreकांग्रेस ने सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा, पीएम मोदी हाइप बनाने में लगे
नई दिल्ली कांग्रेस ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यह आरोप लगाया कि भारत के विकास में मंदी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जीडीपी वृद्धि के तिमाही आंकड़ों से पता चलता है कि निजी निवेश सुस्त बना हुआ है। मध्यम और दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता तेजी से खत्म हो रही है। स्थिति का मूल कारण श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि नहीं होना है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग…
Read Moreफ्लोरा मैक्स का मकड़जाल जांजगीर-चांपा में भी फैला, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा लुभावने बिजनेस स्कीम का झांसा देकर महिला समूहों को ठगी का शिकार बनाने वाले फ्लोरा मैक्स का मकड़जाल जांजगीर-चांपा में भी फैला हुआ है, जहां 2700 लोगों को 30-30 हजार रुपए को झांसा देकर कुल लगभग 8 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया. मामले में जांजगीर पुलिस ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रार्थिया नीरा साहू की ठगी की शिकायत पर चांपा पुलिस ने अलग-अलग जगहों छापेमारी कर कोरबा निवासी आरोपी ईश्वर दास महंत, जांजगीर-चांपा जिला निवासी संतोष दास मानिकपुरी और…
Read Moreबिलासपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, रोजाना 20 से 30 हो रहे शिकार
बिलासपुर शहरी क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मौजूदा स्थिति में शहरी क्षेत्र में कुत्तों की संख्या 10 हजार पार हो चुकी है। वहीं अब कुत्तों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। खासतौर से रात होते ही झूंड बनाकर राहगिरों और वाहन चालकों पर हमला बोल रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही हिसंक प्रवृत्ति बढ़ते जा रहा ठंड बढ़ने के साथ ही इनकी हिसंक प्रवृत्ति और भी बढ़ते जा रहा है। शहर की सड़कों…
Read Moreधान कटाई के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा, फसल और थ्रेसर मशीन जलकर खाक
बलौदा छत्तीसगढ़ के बलौदा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में धान कटाई के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. ट्रैक्टर इंजन से उठी चिंगारी ने खलिहान में रखी धान की खरही, थ्रेसर मशीन और ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद…
Read Moreइटावा बार काउंसिल ने वकीलों से मांगा आपराधिक रिकॉर्ड का विवरण
इटावा इटावा बार काउंसिल उत्तर प्रदेश आपराधिक प्रवृत्ति के अधिवक्ताओं की सूची तैयार कर उन पर कार्यवाही की तैयारी में जुटी है। यूपी बार काउंसिल ने प्रदेश भर के जिला जज, जिला बार, जिलाधिकारी और एसएसपी से विवरण मांगा है। बार काउंसिल ने प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के खिलाफ एक से अधिक आपराधिक दर्ज मामलों का विवरण दस दिवस के अंदर मांगा है। ऐसे में इटावा जिला बार से भी अधिवक्ताओं से मुकदमों का विवरण देने का अनुरोध किया गया है। विवरण न देने पर कार्यवाही की भी बात कही…
Read More
