सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में होगी शहरों जैसी व्यवस्थाएं : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। हमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी व्यवस्था आप लोगों को उपलब्ध कराएं, जिसको लेकर हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढगरानिया, पीपरा, झिला में 30 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कहीं। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अब हर…

Read More

छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और  जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से…

Read More

दिल्ली में मॉर्निंग वॉक पर निकले बर्तन कारोबारी पर फायरिंग, बदमाशों ने 8 राउंड चलाई गोली, शख्स की मौत

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्‍ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने इलाके में 7-8 राउंड फायरिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले शख्स का नाम सुनील जैन बताया जा रहा है। जो शाहदरा के विश्वास नगर इलाके का एक बर्तन व्यापारी है। बता दें, गोली लगने के…

Read More

कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी की दबिश

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी…

Read More

संविधान निर्माता ने देश को राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में पिरोया-श्री भगवानदास सबनानी

संविधान निर्माता ने देश को राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में पिरोया-श्री भगवानदास सबनानी बोर्ड आफिस चौराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन भोपाल  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री तथा विधायक श्री भगवानदास सबनानी सहित जिला पदाधिकारियों ने संविधान रचयिता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर बोर्ड आफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश महामंत्री तथा विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने डॉ. अंबेडकर जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने…

Read More

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं निर्माण के लिए दी 147.26 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवान भीषण जल आपदा या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा एवं कानून व्यवस्था का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्य के साथ करते हैं– प्रभारी मंत्री टेटवाल

भोपाल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 78वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उज्जैन जिले के प्रभारी एवं कौशल एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भीषण जल आपदा या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था का निर्वहन एवं अति महत्वपूर्ण चुनाव डियूटियों जैसे अनेकों कार्यों में होमगार्ड के सैनिक दिनरात मेहनत व तपस्या करते हैं। इनके द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ सम्पूर्ण समाज को प्राप्त होता है। प्रभारी मंत्री टेटवाल ने कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी सेवाओं के साथ प्रशासन,…

Read More

11वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप 2024 डर्बन (साउथ अफ्रीका)

भोपाल 11वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 27 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2024 तक डर्बन (साउथ अफ्रीका) में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के कराते खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये। इसमें अनुज गौस्वामी एवं कु. धड़कन शाह ने 1-1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि डर्बन (साउथ अफ्रीका) में आयोजित इस कराते चैम्पियनशिप में 18 से 20 देशों के लगभग 500 कराते खिलाड़ियों ने सहभागिता की। 48 सदस्यीय भारतीय दल में मध्यप्रदेश के 5 सदस्य शामिल थे। सीनियर पुरूष…

Read More

प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल ने डॉ. अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रध्दांजलि दी

भोपाल प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने फ्रीगंज टॉवर चौक स्थित भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के अग्रदूत भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रध्दाजंलि देकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री विवेक जोशी, श्री संजय अग्रवाल, श्री सत्यनारायण खोइवाल आदि ने भी श्रध्दा सुमन अर्पित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  

Read More

राज्य साइबर पुलिस मध्य प्रदेश को डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के द्वारा “ कानून प्रवर्तन एजेंसी “ श्रेणी में दो अवार्ड

भोपाल एडीजी मध्यप्रदेश सायबर पुलिस श्री योगेश देशमुख ने बताया कि आज दिल्ली में डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा "कानून प्रवर्तन एजेंसी" श्रेणी में मध्यप्रदेश सायबर पुलिस को बेस्ट इंवेस्टिगेशन श्रेणी में देश में प्रथम स्थान तथा ट्रेनिंग एवं कैपिसिटी बिल्डिंग में देश में द्वितीय स्थान हेतु अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। एडीजी श्री देशमुख ने बताया कि देश की सभी लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों ने इसमें सहभागिता की थी। मध्यप्रदेश सायबर पुलिस को “साइबर कॉप ऑफ़ दी ईयर फॉर बेस्ट इन्वेस्टीगेशन’’ में देश में प्रथम स्थान मिला। इसमें…

Read More

प्रदेश के कलाकार ही असली संपत्ति – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल प्रदेश के कलाकारों ने अपनी साधना और हुनर से स्थानीय संस्कृति को जीवित रखा हुआ है। यह कलाकार हमारी असली संपत्ति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात पचमढ़ी के पंचारण्य हाट बाजार में कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक बधाई और राई नृत्य से किया। बांसुरी वादन के अदभुत वादन से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी 10 कलाकारों को 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कलाकारों के हितों का संरक्षण और संवर्धन…

Read More

सौर ऊर्जा भविष्य में होगा अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सौर ऊर्जा भविष्य में होगा अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच सोलर प्रोजेक्ट के ई-रिवर्स ऑक्शन में दर आई 2 रूपये 15 पैसे प्रति यूनिट : मंत्री शुक्ला नीमच सोलर प्रोजेक्ट की यूनिट 3 के लिये शुक्रवार को हुई निविदा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सौर और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के संकल्प की दिशा में मध्यप्रदेश भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश लक्ष्य की प्राप्ति के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य कर…

Read More

मुख्यमंत्री श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य श्री पवन नन्दन जी द्वारा कही जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आचार्य श्री पवन नन्दन जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री राम मंदिर परिसर में 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक…

Read More

प्रदेश की सबसे अलग अनोखी कान्ह डायवर्शन व अन्य एकीकृत परियोजनाओं से क्षिप्रा होगी स्वच्छ, अविरल व प्रवाहमान – मुख्यमंत्री डॉ.यादव

प्रदेश की सबसे अलग अनोखी कान्ह डायवर्शन व अन्य एकीकृत परियोजनाओं से क्षिप्रा होगी स्वच्छ, अविरल व प्रवाहमान – मुख्यमंत्री डॉ.यादव सिंहस्थ-2028 के पहले पूर्ण होंगी सभी परियोजनाएँ – मुख्यमंत्री डॉ.यादव सिंहस्थ में संत-महंत व श्रध्दालुओं का स्नान क्षिप्रा के जल से ही होगा – मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री ने की सिंहस्थ-2028 की जल आपूर्ति कार्ययोजना एवं प्रगति की समीक्षा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 एवं आने वाले सिंहस्थों में संत-महंत और श्रध्दालु क्षिप्रा के जल से ही स्नान करेंगे। इसके लिए कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट…

Read More

पीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी तीन किलोवॉट के सौर संयन्त्र लगाने पर 78 हजार की सब्सिडी

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उपरांत विद्युत वितरण कंपनी में रजिस्टर्ड अधिकृत वेंडर से ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाएं। उन्होंने बताया कि देश के करोड़ों घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम सूर्य घर योजना प्रारंभ की गई है। लोगों को इस योजना का लाभ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रदान…

Read More