कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने आज राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत जैतपुर तहसील अन्तर्गत उप तहसील चन्नौडी के ग्राम पंचायत चन्नौडी में चलाये गये कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण कर कैम्प में आर०ओ०आर०, किसान पंजीयन, नक्शा तरमीम सहित अन्य कार्यों का अवलोकन किया तथा अपने समक्ष किसानों के आधार लिंकिंग कार्य भी  करवाया। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल डॉ. केदार सिंह  ने  विधानसभा क्षेत्र जैतपुर 85 का ईपी० रेशियो अन्य राज्यों की अपेक्षा कम होने पर मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ. की बैठक नगरपालिका धनपुरी के सभागार में…

Read More

देशज समारोह में हुई निमाड़ और बुंदेलखंड जनपद के लोकगीतो की प्रस्तुति

खजुराहो मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं  रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम  में शनिवार  07 दिसम्बर , 2024 को सायं 06.00 सुश्री मिशा कुमारी एवं साथी, हरदा द्वारा निमाड़ी लोकगायन की प्रस्तुति दी । गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। सुश्री मिशा   कुमारी जी मध्यप्रदेश की एक लोक कलाकार है । आपने देश के कई प्रतिष्ठित  मंचो पर लोक गायन…

Read More

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद पश्चिमी देशों ने रूस का बहिष्कार किया, लेकिन भारत ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी

नई दिल्ली रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद पश्चिमी देशों ने रूस का बहिष्कार किया, लेकिन भारत ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस की यात्रा की। साथ ही भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा। इसको लेकर जब विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल पूछे गए तो उन्होंने करारा जवाब दिया। जयशंकर ने भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले का जोरदार बचाव किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विश्व के पास भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोई बेहतर…

Read More

महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मंंदिर प्रबंध समिति से भगवान महाकाल के मुखारविंदों का पेटेंट कराने की मांग की

उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मंंदिर प्रबंध समिति से भगवान महाकाल के मुखारविंदों का पेटेंट कराने की मांग की है। पुजारी का कहना है कि कुछ लोगों ने भगवान महाकाल के मुखारविंदों की प्रतिकृति बना ली है। यह लोग पधरावनी (घर पर आमंत्रित कर पूजा करना) के नाम पर देश भर में उनका प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आचरण महाकाल मंदिर की धर्म परंपरा, मूर्तियों के महत्व तथा भक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ है। पुजारियों की मांग है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होना…

Read More

दिल्ली चुनाव से पहले तेज हुई पोस्टर वार, AAP का BJP पर ‘पुष्पा’ वाला पलटवार, ‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के बीच पोस्टर वार छिड़ गई है। इस सियासी जंग में दोनों राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों के तीखे तीर चलाए जा रहे हैं। भाजपा जहां अपने पोस्टरों में ‘आप’ के घोटालों को उजागर करने में जुटी है। वहीं ‘आप’ ने भी ‘पुष्पा’ स्टाइल में भाजपा पर पलटवार कर घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर ‘आप’ सरकार के कथित घोटालों का जिक्र किया। इस…

Read More

Video : बिन सड़क सब सून…जब सब्जी वाली टोकरी में एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा गर्भवती महिला को, हुआ प्रसव, फिर..

अंजलि सिंह, सरगुजा   छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम तीरकेला कुर्मेन बरढोंड़गा पारा में सड़क के अभाव में ग्रामीण प्रसव हेतु गर्भवती महिला को झेलगी (समान रखने की टोकरी) में उठाकर एंबुलेंस तक लेकर जा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।     30 नवंबर दिन शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक भी बिनी मझवार पति पारस मझवार जाती श्रोता मझवार 9 माह की गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार जनों…

Read More

सीरिया में विद्रोही गुट लगातार आगे बढ़ते जा रहे, अब एक और शहर पर विद्रोहियों का कब्जा

दमिश्क सीरिया में विद्रोही गुट लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। इस्लामी आतंकी गुट हयात ताहिर अल-शम के नेतृत्व वाले विद्रोहियों ने देश के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स पर भी कब्जे का दावा किया है। अगर यह खबर सही निकली तो यह असद सरकार के लिए काफी मुश्किल पैदा करने वाली है। बता दें कि होम्स भौगोलिक रूप से काफी अहम है। यह राजधानी दमिश्क और तटीय प्रांतों, लताकिया और तार्तुस के बीच में स्थित है। वहीं, खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि यह लोग राजधानी…

Read More

भारत मौसम विभाग ने बताया- दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में आज बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड देगी दस्तक

नई दिल्ली देश का मौसम आज से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे देगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होगा। देश के अन्य राज्यों में भी अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान…

Read More

औद्योगिक विकास के प्रयासों में नर्मदापुरम को मिली अपार सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई समूचे नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनेगा। सतपुड़ा का यह क्षेत्र आज नया इतिहास रचने जा रहा है। औद्योगिक विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से नर्मदापुरम आरआईसी में अपार सफलता प्राप्त हुई है। आरआईसी से मोहासा-बाबई सौर ऊर्जा पार्क की भूमि 227 एकड़ से बढ़कर 884 एकड़ हो गई। आरआईसी में 20 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किये गये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई में आयोजित…

Read More

नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री की ध्वस्त

नारायणपुर सुरक्षा बलों को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा क्षेत्र में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त करने में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए अभियान में जवानों ने कई सामग्री भी बरामद की है। जब्त किए गए सामान में बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) व बंदूक बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार बनाने की मशीन सहित कई सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने चलाया था अभियान पुलिस के अनुसार नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों की उपस्थिति…

Read More

महादेव ऐप घोटाला: शेयर ट्रेडिंग के जरिए गौरव केडिया खपाता था कालाधन

रायपुर महादेव ऐप घोटाला मामले में ईडी ने शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गौरव केडिया पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप घोटाले के आरोपियों की ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट मनी में बदलने में मदद की। यह घोटाला काफी बड़ा है, जिसमें कई आरोपी शामिल हैं, और केडिया का नाम नितिन टिबरेवाल समेत कई अन्य आरोपियों के साथ जुड़ा हुआ है। वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल केडिया गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उसे कोर्ट में पेश…

Read More

16 दिसंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी

भोपाल 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी है उन्होंने कहा है कि हर ब्लॉक से कम से कम 20 चौपाइयां वहां आंदोलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचना चाहिए इसके अतिरिक्त विधायक पूर्व विधायक और जिला एवं शहर अध्यक्षों को अलग से जिम्मेदारी दी गई है. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार को 13 दिसंबर को 1 साल पूर्ण हो रहा है जबकि 16 दिसंबर को…

Read More

कल से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का होगा आयोजन

नई दिल्ली जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके आयोजन से राज्य सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी। अब तक करीब 25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। समिट में कई दिग्गज भी शामिल होंगे। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के सीईओ पुनीत चटवाल, इज माय ट्रिप के फाउंडर रिकांत पिट्टी,प्लैनेट एबल्ड की फाउंडर नेहा अरोड़ा, कवि और अभिनेता शैलेष लोढ़ा और अभिनेता नकुल मेहता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पर्यटन पर होगा विशेष…

Read More

आज बारिश के आसार, दिल्ली समेत आस-पास क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में सर्दियों की पहली बारिश का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से…

Read More

आज से रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे राजनाथ

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री और रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव मंगलवार को मास्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों नेता सैन्य-से-सैन्य और औद्योगिक सहयोग सहित रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान…

Read More