जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को बताया कि राजस्थान सरकार 5 लाख गोपालक किसानों को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा 150 करोड रुपये का ब्याज अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेयरी व्यवसाय में महिला गोपालकों की महती भूमिका को देखते हुये राजीविका महिला समूह की गोपालक महिलाओं को भी योजना के तहत अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। दक ने बताया…
Read MoreDay: December 12, 2024
एमपी में अब छूटेगी कंपकंपी, कई जिलों में शीतलहर का असर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में कड़ाके की ठंड
भोपाल मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान गिरता ही जा रहा है. प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है. तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सड़क पर चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का ताजा हाल… तापमान में गिरावट का दौर जारी दरअसल, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के…
Read More20 दिसंबर से IAS अफसरों की सर्विस मीट, CM भी शामिल होंगे
भोपाल मध्य प्रदेश में आईएएस एसोसिएशन से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 2 दिन के लिए आईएएस मीट मनाया जाएगा। आईएएस एसोसिएशन की हुई बैठक में यह फैसला हुआ है। 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भोपाल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। आईएएस के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने पदाधिकारी को तैयारी करने के निर्देश दिए है। इसके तहत स्पोर्ट्स, कल्चरल एक्टिविटी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। दरअसल आईएएस ऑफिसर्स मीट में प्रदेश के आईएएस अधिकारी परिवार सहित शामिल होते है। जिसमें…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम देंगे संदेश
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।
Read Moreरीवा में over bridge से टकराई बस, दो लोगों की मौत… जा रही थी सूरत
रीवा प्रशासन की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, राज्य में हर रोज लगभग सैकड़ों लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान गवा रहे हैं। हालिया रफ्तार के कहर में जान जाने का मामला प्रदेश के रीवा शहर से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बस की ओवर ब्रिज के पुल से जोरदार टक्कर हो गई।…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में ‘राइजिंग समिट’ में पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, एमओयू प्रगति की समीक्षा होगी सार्वजानिक: मुख्यमंत्री
जयपुर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर अर्थनीति बनेगा तथा राजस्थान भारत का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रत्येक कोने में राजस्थान का उद्यमी मौजूद है तथा प्रत्येक राजस्थानी अब आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधान ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के प्रमुख शैक्षणिक शिक्षा आईआईटी जोधपुर, केन्द्रीय विश्व विद्यालय जैसे संस्थान में एडवांस टैक्नोलॉजी लैब को स्थापित करने में मदद करेगी। राजस्थान की…
Read Moreटेक्सास में रनवे की जगह सड़क पर उतरा प्लेन, हुए दो टुकड़े, 4 घायल
टेक्सास अमेरिका के टेक्सास में दो इंजन वाला एक छोटा विमान रनवे की जगह सड़क पर उतर गया। सड़क पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े हो गए। हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं। घटना बुधवार की है। विमान ने सड़क पर चल रहे तीन कारों को टक्कर भी मारी। हादसे के बाद सड़क पर विमान का मलबा बिखड़ गया। चार लोग हुए घायल, तीन की हालत खतरे से बाहर हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान दो प्रोपेलर इंजन से लैस था। यह बुधवार दोपहर करीब 3…
Read Moreइंदौर में एक हजार मोडिफाइड साइलेंसर पर महिला टीआई ने चलाया रोड रोलर
इंदौर पिछले कुछ माह से यातायात प्रबंधन द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार को यातायात प्रबंधन द्वारा होलकर कॉलेज से लगे सर्विस रोड पर रोड रोलर से एक हजार साइलेंसर नष्ट किए गए। कई वाहन चालक बुलेट (दोपहिया) में मोडिफाइड साइलेंसर लगा लेते है और तेज आवाज निकलते हुए गुजरते हैं, जिससे अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं। 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं यातायात…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी, अबूझमाड़ में 7 नक्सली ढेर
नारायणपुर नारायणपुर जिले में दक्षिण अबूझमाड़ में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस को सात नक्सलियों के शव मिल चुके हैं। मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी स्तर के नक्सली के मारे जाने की सूचना आ रही है। तड़के तीन बजे से रुक–रुक कर गोलीबारी हो रही है। पुलिस के अनुसार, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मंगलवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स…
Read Moreमुख्यमंत्री साय का रिपोर्ट कार्ड, मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा, कांग्रेस को बताया विश्वास का संकट
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रेस कॉफेंस कर रहे हैं. सीएम साय न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर के कन्वेंशन हाल से संबोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा सरकार के एक साल कल पूरे हो रहे है. एक साल विकास के लिए समर्पित रहा है. ये एक साल विश्वास का साल रहा है. पिछली कांग्रेस सरकार में विश्वास का संकट था. मोदी की गारंटी कांग्रेस ने वादाखिलाफी कर लोगों से धोखा किया था. 2023 के चुनाव में लोगों ने मोदी की…
Read Moreअमेरिका हार्वर्ड की ‘नियमन रिपोर्ट्स’ में पत्रकार पचौरी की तारीफ
अमेरिका हार्वर्ड की 'नियमन रिपोर्ट्स' में पत्रकार पचौरी की तारीफ मध्यप्रदेश के पत्रकार की आवाज़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजी, अंकित की साहसिक रिपोर्टिंग ने बदली लोगों की ज़िंदगी: नियमन रिपोर्ट्स भोपाल मध्यप्रदेश के चर्चित पत्रकार अंकित पचौरी की साहसिक रिपोर्टिंग से लोगों की ज़िंदगी में बदलाव आया है। विश्व विख्यात अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नियामन रिपोर्ट्स में अंकित पचौरी मानवीय पत्रकारिता का जिक्र करते हुए एक लेख प्रकाशित किया हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित पत्रकारिता प्रकाशन 'नियमन रिपोर्ट्स' ने अंकित की संघर्षशील और प्रेरणादायक पत्रकारिता को सराहा है। मध्यप्रदेश…
Read Moreमहादेव ऐप के सरगना ने करवाई दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा
रायपुर शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों ही दुबई में हैं और वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों पंडित जी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हम आपको बतलादे कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में देखा गया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल…
Read Moreछत्तीसगढ़-पेंड्रा गौरेला मरवाही में पहाड़ी बर्फबारी और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अलाव बना सहारा
पेंड्रा गौरेला मरवाही. अमरकंटक की तराई में बसे पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन पहले घने कोहरे से पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लपटा नजर आने के बाद जब मौसम साफ हुआ तो ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। मौसम खुलते ही तापमान नीचे की ओर लुढका और यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। दिसंबर के महीने में पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में कड़ाके…
Read Moreअलीराजपुर को बड़ी सौगात: 1700 करोड़ की सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन आज
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और सोंडवा उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। 1700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले के 169 गांवों की लगभग 55 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और पीने के पानी की आपूर्ति में भी सुधार होगा। मुख्य बिंदु: 1. परियोजना के तहत सिंचाई और पेयजल उपलब्धता बढ़ाने की योजना। 2. मुख्यमंत्री द्वारा अन्य योजनाओं का भूमि-पूजन, जैसे: * जल संसाधन विभाग। * लोक सेवा यांत्रिकी विभाग। 3. मोटे अनाज (अन्न) और डायमंड पोलिशिंग…
Read Moreएनएसयूआई के विरोध के बाद ABVP ने लगाए Dogs & Nsui Goons Not Allowed के पोस्टर
भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में छात्र संघ की राजनीति का विवाद गहरा गया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक तरह से माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर छात्र राजनीति का अखाड़ा बन गया है। दरअसल एनएसयूआई (NSUI) के विरोध के बाद एबीवीपी (ABVP) के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय में लगे पोस्टर के फोटो वायरल हुआ है। वायरल फोटो में लिखा है Dogs &…
Read More
