नई दिल्ली एक तरफ जहां बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हो रहे। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार महफूज आलम ने भारत विरोधी टिप्पणी की है, जिस पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध जाहिर किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकारों में से एक महफूज आलम के एक फेसबुक पोस्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा को बांग्लादेश का हिस्सा बताया था। हालांकि, उन्होंने पोस्ट को बाद में हटा दिया था। भारत ने जताया कड़ा विरोध विदेश मंत्रालय…
Read MoreDay: December 20, 2024
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड, पारा 0º, बर्फ जमी
नई दिल्ली देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में गिरावट जारी है। हरियाणा और हिमाचल के कुछ शहरों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तो जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के पांच शहरों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया है। शनिवार-रविवार में तापमान और गिरेगा। भीषण…
Read Moreलखनऊ के बीआरडी संयुक्त चिकित्सालय से डॉक्टर की लापरवाही, सर्जन ने पेट में छोड़ी रुई-पट्टी
लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ के बीआरडी संयुक्त चिकित्सालय से डॉक्टर की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे एक महिला की जान भी जा सकती थी। यहां एक डॉक्टर ने महिला के ऑपरेशन के दौरान रुई और पट्टी पेट में ही छोड़ दी। अब यह मामला डिप्टी सीएम तक पहुंचा है। शिकायत मिलने के बाद डिप्टी सीएम ने मामला सीएमओ कार्यालय को सौंपा। क्या है पूरा मामला पूरा मामला महानगर स्थित भाउराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय का है। जहां एक सर्जन ने महिला के पेट के ऑपरेशन के…
Read Moreउज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरी चोट, हुआ बड़ा भ्रष्टाचार, दो कर्मचारी गिरफ्तार
उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरी चोट पहुंची है। मंदिर में सालों से जारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की जांच में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके बैंक खातों में लाखों रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन पाया गया है। दरअसल, भगवान महाकालेश्वर मंदिर में हर साल करीब 100 करोड़ रुपए की आय अर्जित होती है, जिसमें दान, लड्डू प्रसाद, शीघ्र दर्शन और अभिषेक की राशि शामिल है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर, विश्व मानव सभ्यता को बचाना है तो सनातन का सम्मान करना होगा
अयोध्या यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या के दौरे पर हैं। 11 बजकर 10 मिनट पर सीएम योगी हेलीपैड रामकथा पार्क पहुंचे। अपने अयोध्या दौरे के दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन किए। साथ ही शर्फी भवन पर हो रहे पंचायतन महायज्ञ में भी शामिल हुए। मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर सीएम योगी का बयान शर्फी भवन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा, 'विश्व मानव सभ्यता…
Read Moreदिल्ली क्राइम ब्रांच ने रेप के एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की
नई दिल्ली दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रेप के एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 25 वर्षीय आरोपी कुलदीप को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1500 किलोमीटर का सफर तय किया। कुलदीप, जो दिल्ली से फरार हो गया था, सूरत के जय अंबे नगर में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से इस मिशन को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, और उसके खिलाफ उद्घोषणा की प्रक्रिया भी शुरू…
Read Moreपुणे में एक दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई, 5 की मौत
पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पुणे के तम्हानी घाट के पास हुआ है, जहां 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस चाकन से महाड जा रही थी, और अचानक बस का संतुलन बिगड़ने के बाद यह खड्डे में गिर गई और पलट गई। हादसे की तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली हैं। बस में 40 यात्री थे सवार खबरों के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब…
Read Moreसारंगपुर के कवि सुशील को भी मिलेगा साहित्य अकादमी का पाण्डुलिपि अनुदान
( अमिताभ पाण्डेय ) भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2022 एवं कैलेण्डर वर्ष 2023 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा कर दी है। इसके लिए राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी कवि सुशील व्यास का भी चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रति पाण्डुलिपि 20 हजार रुपए का सहायता अनुदान प्रतिवर्ष कुल 40 पाण्डुलिपियों को दिया जाता है। इस प्रकार दो वर्षों की कुल 80 पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। साहित्य अकादमी के…
Read Moreआंधी तूफान का मौसम आने के पहले ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित करें : एम.डी. इंजी.सुनील तिवारी
भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि फील्ड के अधिकारी समय रहते प्रदेश की ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित कर लें। प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि वर्तमान रबी सीजन के दौरान मध्यप्रदेश में बढ़ते हुये लोड के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाये रखे। जिससे ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता कायम रखी जा सके। श्री तिवारी ने वर्तमान रबी सीजन में ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों पर लोडिंग और वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों…
Read Moreकौशांबी में BJP के युवा मोर्चा के सदस्यों ने बड़ी मात्रा में मुख्यालय पहुंचकर राहुल गाँधी का पुतला फूंका
कौशांबी आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी कांग्रेस की हरकतों को देखकर शरमाते होंगे कि कैसे संविधान को हाथ में लेकर संविधान की आत्मा को कुचला जा रहा है। कैसे एक बुजुर्ग सांसद के साथ धक्का मुक्की की जा रही है। जिसके चलते बुजुर्ग सांसद अस्पताल में एडमिट हो गये। इसी घटना से आहत होकर कौशांबी में BJP के युवा मोर्चा के सदस्यों ने बड़ी मात्रा में मुख्यालय पहुंचकर पुतला फूंका है। कौशांबी जनपद में शुक्रवार को भाजपा से पूर्व विधायक संजय गुप्ता व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप…
Read Moreआयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में धमतरी जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर
सफलता की कहानी धमतरी जिले में 70 एवं 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला जहां ग्राम पंचायतों, ग्राम और शहरों में शिविर लगा रहा है, वहीं शिविर स्थल में नहीं पहुंच पाने वाले वृद्धजनों का घर-घर पहुंचकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। नतीजन धमतरी जिला आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5 हजार 700 से अधिक आयुष्मान वय वंदना…
Read Moreकोलकाता में पीली टैक्सियां गायब होने की कगार पर, ड्राइवरों ने जताई चिंता
कोलकाता कभी कोलकाता शहर की पहचान और परिवहन का मुख्य साधन मानी जाने वाली पीली टैक्सियां अब लगभग गायब होने की कगार पर हैं। एक समय ऐसा था जब हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशन के बाहर पीली टैक्सियों की लंबी कतारें यात्रियों का इंतजार करती नजर आती थीं लेकिन अब इनकी संख्या लगातार घटती जा रही है। तेजी से घट रही टैक्सियों की संख्या : पहले कोलकाता में 27,000 से 28,000 पीली टैक्सियां सड़कों पर दौड़ती थीं। : अब यह संख्या घटकर 3000-4000 रह गई है। : अगले एक महीने…
Read Moreभारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में लाने के लिए म.प्र. प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को समग्र रूप से विकसित करने तथा विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में लाने के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध है। उज्जैन में 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व की चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र में सुनियोजित रूप से विकास व जन-सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था के लिए आगामी बजट में 'सिंहस्थ' आयोजन…
Read Moreदो लाख 11 हजार से अधिक किसानों से खरीदी गई 14 लाख मीट्रिक टन धान, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 20 जनवरी तक
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक दो लाख 11 हजार 780 किसानों से 14 लाख 9 हजार 493 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1358 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। धान की खरीदी जिला पन्ना में 36,875, दमोह 26,655, सागर…
Read Moreपूवर्ती में अब गोलियों की गूंज नहीं, बज रही शहनाई
घोर नक्सल इलाकों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हो रही है नई जिंदगियों की शुरुआत रायपुर, छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल इलाकों से अब सुखद तस्वीरें निकलना शुरु हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के एक साल में नक्सल उग्रवाद के कदम पीछे हट रहे हैं, साथ ही नक्सल पीड़ित जिंदगी की नई शुरुआत करने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा चुकें हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में नक्सल प्रभावित गांव अब खुशहाल हो रहे हैं। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के मेंढका…
Read More