नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्वांचल के रहने वालों के लिए जो बयान दिया है, वह पूरी तरीके से गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा ने संसद में दो दिन पहले हमारे पूर्वांचल के रहने वाले भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की थी। दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब भाजपा को जवाब देगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि…
Read MoreDay: December 20, 2024
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हो रही है प्रतियोगितायें, राष्ट्रीय बाल रंग में मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति की छटा बिखरी
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तीन दिवसीय बाल रंग समारोह की शुक्रवार को रंगारंग शुरूआत हुई। बाल रंग पहले दिन राज्य स्तरीय साहित्यिक, संस्कृत योग, मदरसा निशक्तजन, लोक नृत्य एवं वादन की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। पहले दिन प्रदेश के 9 संभागों से आए संभाग स्तरीय दलों ने अपने-अपने संभाग के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी। समारोह में लोक नृत्य बरेदी, बैगा, गौर, ठीमरयाई, गणगौर और गायकी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां हुई। रंग बिरंगी देसी परिधानों में सजे स्कूली बच्चों ने पूरे प्रदेश की संस्कृति…
Read Moreमंदिर-मस्जिद विवाद पर कह दी ये बात, बरेलवी मौलाना ने कर दी संघ प्रमुख के बयान की तारीफ
बरेली देश में जगह-जगह मंदिर-मस्जिद विवाद उठाए जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान को बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सराहा है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि संघ प्रमुख का यह बयान आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत अहम है। बरेलवी मौलाना ने कहा कि देश में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो देश में घूम-घूमकर हर मस्जिद के नीचे मंदिर तलाश कर रहे हैं और उन तत्वों को इतिहास का जामा पहनाकर कोर्ट कचहरी में…
Read Moreसुशासन की योजनाओं से श्रीमती कविता बनी आत्मनिर्भर, जीवन में आए सकारात्मक बदलाव
मोहला श्रीमती कविता बढ़ाई मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और महतारी वंदन योजना ने श्रीमती कविता बढ़ाई के जीवन में एक नई रोशनी लाई है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इन योजनाओं से लाभान्वित होकर उन्होंने न केवल अपने कौशल को विकसित किया बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त भी बनीं। श्रीमती कविता ने बताया कि पहले वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए केवल छोटी-मोटी घरेलू कामकाज करती थीं। लेकिन जब उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिलाई कार्य का प्रशिक्षण लिया तब से उनके जीवन…
Read Moreचित्रकला से बच्चों ने जाना ऊर्जा संरक्षण का महत्व, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर उकेरे चित्र
भोपाल राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह (14 दिसम्बर 2024 से 21 दिसम्बर 2024) के दौरान होने वाले विभिन्न आयोजनों में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चिनार पार्क में किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 15 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 210 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता 02 वर्गों में आयोजित की गयी थी, जिसमें जूनियर वर्ग (कक्षा 5 से 6) में प्रथम पुरस्कार जॉन मेरी (कार्मल कान्वेंट स्कूल बी.एच.ई.एल), द्वितीय पुरस्कार रिद्विमा महाराणा (कार्मल कान्वेंट स्कूल बी.एच.ई.एल), तृतीय पुरस्कार नायसा…
Read Moreसंभल में मंदिर मिलने के मुद्दे का मामला गरमाया हुआ है, इसी बीच ASI ने यहां मंदिर में कार्बन डेटिंग की
संभल संभल में मंदिर मिलने के मुद्दे का मामला गरमाया हुआ है. इसी बीच ASI ने यहां मंदिर में कार्बन डेटिंग की. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने संभल में स्थित प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग गुपचुप तरीके से संपन्न की. इस प्रोसेस के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम तैनात की गई थी. ASI ने संभल में पांच तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण भी किया. प्राचीन तीर्थ श्मशान मंदिर टीम ने क्षेत्र में मौजूद 19 प्राचीन कूपों की स्थिति और ऐतिहासिक महत्व का भी गहन अध्ययन…
Read Moreशासकीय विद्यालयों में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के लिये दिये गये निर्देश
भोपाल शासकीय विद्यालयों की कक्षाओं में विद्युत व्यवस्था के संबंध में मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये है। निर्देशों मे कहा गया है कि सर्दी में ठंडी हवा से बचाव के लिये खिड़कियों को बंद करने पर कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश की आवश्यकता बढ़ जाती है। प्रकाश के अभाव में विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें सुधार के लिये कक्षाओं में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था की जायें। प्रत्येक कक्षा में कम से…
Read Moreकृष्णा वर्मा के जीवन में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का योगदान, चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई
सफलता की कहानी बेमेतरा बेमेतरा शहर के कृष्णा वर्मा, उम्र 12 वर्ष, एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें क्रोनिक किडनी डिजीज (ब्ज्ञक्) स्टेज-5 से ग्रसित पाया गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल किडनी के इलाज की आवश्यकता थी। उनके पिता दिनेश वर्मा, जो एक मिस्त्री का कार्य करके अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं, आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं थे कि बेटे का महंगा इलाज करा सकें। परिवार में कुल 5 सदस्य हैं, जिनमें उनकी दो बेटियां भी हैं। कृष्णा की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। परिवार…
Read Moreमहतारी वंदन की राशि को जमा कर अहिरवार समाज की महिलाओं ने बड़े कार्य के लिए निकाला अनूठा रास्ता
महासमुंद महासमुंद के सुभाषनगर में रहने वाली निम्न और मध्यम वर्गीय महिलाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदना योजना के तहत मिलने वाली राशि को एक नई दिशा देकर अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत की है। अहिरवार समाज की 14 महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस योजना की राशि को बचत और बड़े कार्यों में निवेश का जरिया बनाया है, जिससे उनका जीवन न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, बल्कि सामूहिकता की भावना भी मजबूत हुई है। हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपए की राशि को व्यक्तिगत…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय टाइगर तस्कर ताशी शेरपा की जमानत निरस्त
भोपाल स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश को मिली बढी सफलताएसटीएसएफ ने विगत 08 वर्षों से फरार अंतर्राष्ट्रीय टाइगर तस्कर ताशी शेरपा को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) से 24 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी मध्यप्रदेश के सतपुडा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के अंतर्गत वन्यजीव टाइगर व पेंगोलिन के अवयवों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध व्यापार के गिरोह के सरगना है व विगत 08 वर्षों से फरार था। ताशी शेरपा टाइगर तस्कर की जमानत याचिका कई बार विभिन्न न्यायालयों (मजिस्ट्रेट, सत्र न्यायालय व उच्च न्यायालय) द्वारा…
Read Moreहल्के में न लें, वायु प्रदूषण गले को कर रहा खराब
नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। महीने भर से सिलसिला जारी है हालांकि बीच में कुछ हद तक स्थिति नियंत्रण में थी लेकिन एक बार फिर एक्यूआई ने लोगों की पेशानी पर बल डाल दिया है। प्रदूषण से कान, नाक और गले पर भी बुरा असर पड़ता है। हाल ही में इसे लेकर दिल्ली में एक सर्वे कराया गया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य निकल कर सामने आए। हेल्थकेयर प्रदाता प्रिस्टीन केयर द्वारा कराए सर्वेक्षण में दिल्ली, मेरठ, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, रोहतक, चंडीगढ़, कानपुर…
Read Moreविकास को दर्शाता है प्रदेश में म्यूचुअल फंड सेक्टर में सवा लाख करोड़ रूपये का निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विभिन्न सेक्टरों के साथ म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री भी तेजी से आगे बढी है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेश 10 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 68 लाख करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। प्रदेश में म्यूचुअल फंड में सवा लाख करोड़ रुपये का निवेश है, जो यहां हुए विकास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के 2 दिवसीय निवेश मंत्रणा कार्यक्रम में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री…
Read Moreभोपाल में दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण, घर से खींचकर ले गए, CCTV में कैद हुई घटना
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण कर लिया। आरोपी लड़की को उसके घर के अंदर से खींचकर अपने साथ ले गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भानपुर अटल नेहरू नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की सगाई इमरान नाम के युवक से हुई थी। लेकिन इमरान का अपराधिक रिकॉर्ड देखकर घर वालों ने सगाई तोड़ दी थी। इसके बाद इमरान लड़की के घर वालों पर जबरदस्ती शादी का…
Read Moreखाद्य मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक
धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति सहित विभिन्न किसान हित से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई। बैठक में…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर के पांच स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग स्कूलों में शुक्रवार को एक बार फिर धमकी भरा मेल मिलने से सनसनी मच गई है। एक तरफ दिल्ली के चार स्कूलों में तो वहीं नोएडा के एक स्कूल को मेल के जरिए धमकी दी गई है। स्कूलों को धमकी भरे मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया है। राहत की बात है कि अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फायर विभाग दिल्ली की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह 5.02 बजे डीपीएस द्वारका से पहली कॉल मिली,…
Read More