ढाका भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के सलाहकार महफूज आलम द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया है। महफूज आलम ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि भारत को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हुए आंदोलन को स्वीकार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश का एक गलत नक्शा भी पोस्ट किया, जिसमें भारत के बंगाल, त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का हिस्सा बताया गया। इस पोस्ट में भारत पर आरोप लगाया गया था…
Read MoreDay: December 21, 2024
चीन की अमेरिका को दी गई धमकी भी काम नहीं आई, अमेरिका ने ताइवान को खतरनाक हथियार दिया
वॉशिंगटन चीन की अमेरिका को दी गई धमकी भी काम नहीं आई है। अमेरिका ने ताइवान को खतरनाक हथियार दे दिए हैं, जिससे चीन और अमेरिका के बीच टेंशन बढ़ सकती है। ताइवान को अमेरिका से 38 M1A2T अब्राम टैंक मिले हैं, जो 23 सालों में द्वीप पर पहली अमेरिकी टैंक डिलीवरी है। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, यह शिपमेंट अगले दो वर्षों में अपेक्षित 122 टैंकों के बड़े ऑर्डर का हिस्सा है। चीन काफी समय से ताइवान को हथियार नहीं देने के लिए कहता आया है और इसके लिए…
Read Moreजैसलमेर में हुई जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक से आम जनता को बड़ी राहत की उम्मीद थी पर लगा झटका
जयपुर राजस्थान के जैसलमेर में हुई जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक से आम जनता को बड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी घटाने का फैसला फिलहाल टल गया। मंत्रियों के समूह (GOM) ने यह प्रस्ताव रखा था, लेकिन काउंसिल ने इसे और अधिक स्पष्टीकरण के लिए अगली बैठक तक टाल दिया। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर फैसला क्यों टला? काउंसिल का कहना है कि इस प्रस्ताव पर और गहराई से विचार की जरूरत है। GOM को अपनी रिपोर्ट में अतिरिक्त जानकारी और स्पष्टता…
Read Moreराष्ट्रीय बाल रंग के आयोजन से मध्यप्रदेश देशभर में होता है गौरवान्वित
भोपाल राष्ट्रीय बाल रंग के दूसरे दिन 21 दिसम्बर को राष्ट्रीय मानव संग्रहालय श्यामला हिल्स में 22 राज्यों की लोक संस्कृति पर केन्द्रित नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देशभर के बच्चों ने दी। इन प्रस्तुतियों में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की झलक देखने को मिली। बाल रंग में विभिन्न राज्यों के 10 हजार बच्चें अनेक रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। लोक नृत्य बच्चों को एक-दूसरे से जुड़ने का बेहतर माध्यम बाल रंग के दूसरे दिन सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय…
Read Moreखेल क्षेत्र में रतलाम बना रहा है विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार हमने प्रदेश में खेलों के लिए 586 करोड़ रूपये के बड़े बजट का प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ हॉकी के लिए सर्वाधिक एस्ट्रोटर्फ होंगे। खेलों को अब पाठ्यक्रम का भी हिस्सा बनाया गया है। खेल शिक्षक भी असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और कुलगुरु बन सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को रतलाम में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किये जा रहे खेल चेतना मेले के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ कर संबोधित…
Read Moreमुर्शिदाबाद से गिरफ्तार अंसार अल इस्लाम के आतंकी चिकन नेक पर निशाना साधना चाहते थे
मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार अंसार अल इस्लाम के आतंकी चिकन नेक पर निशाना साधना चाहते थे। पता चला कि उनकी पूर्वोत्तर के सात राज्यों को देश के बाकी हिस्से को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग को निशाना बनाने की विशेष योजना थी, जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है। हाल ही में गिरफ्तार आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम बांग्लादेश के आठ संदिग्ध सदस्य 'चिकन नेक' को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। 'चिकन नेक' पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच 2009 में न्यूयॉर्क में डिनर को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच 2009 में न्यूयॉर्क में आयोजित एक डिनर को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है। इस डिनर की मेजबानी पुरी ने की थी, जिसमें अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस भी शामिल थे। भाजपा नेताओं ने थरूर और सोरस की पिछली मुलाकातों का हवाला देते हुए कांग्रेस और सोरस के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है। पुरी उस समय संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत थे। उन्होंने थरूर पर पलटवार करते हुए कहा कि इस डिनर के लिए मेहमानों…
Read Moreअक्षय पात्र फाउंडेशन का समर्पण और सेवाभाव अनुकरणीय : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन विद्यार्थियों तक पहुँचाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। यहाँ जिस साफ़-सफ़ाई से और पोषक तत्वों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर भोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था में कार्यरत सभी कर्मचारियों के समर्पण और सेवा-भाव की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भोपाल में अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीयकृत रसोई का अवलोकन किया। राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उप मुख्यमंत्री शुक्ल…
Read Moreदिल्ली में चुनाव से पहले केजरीवाल ने दलित छात्रों की मुफ्त विदेशी शिक्षा के लिए अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा की
नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शहर के दलित छात्रों की मुफ्त विदेशी शिक्षा के लिए अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति भाजपा द्वारा अंबेडकर के "अपमान" का जवाब है। स्कॉलरशिप बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान का जवाब- केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आप मुख्यालय में कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर का अपमान किया और उनका मजाक उड़ाया। अंबेडकर को चाहने वाले करोड़ों लोगों को इससे गहरा…
Read Moreग्वालियर में क्लासमेट की घिनौनी हरकत, बातचीत के बहाने होटल बुलाकर छात्रा से किया रेप, दी जान से मरने की धमकी
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कोचिंग में साथ पढ़ने वाली छात्रा को युवक ने बातचीत के बहाने होटल बुलाया और रेप किया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी, उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद भी रेप करने वाला पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा। हालांकि जमानत पर बाहर आकर उसने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। यह पूरा मामला जिले के हजीरा थाना क्षेत्र का है।…
Read Moreराजस्थान-पुलिस एवं स्टेट बैंक के मध्य एमओयू, नवीन सैलेरी पैकेज में ड्यूटी में देय होंगे समस्त परिलाभ: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य ‘राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज’ पर एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। श्री शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण की दिशा में किया गया यह एमओयू अहम कड़ी साबित होगा। राज्य सरकार आने वाले समय में राजस्थान पुलिस के कार्मिकों के कल्याण के लिए और भी आवश्यक कदम उठाती रहेगी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आयोजना डॉ. प्रशाखा माथुर एवं एसबीआई की महाप्रबन्धक नेटवर्क प्रथम श्रीमती रितु गौड़…
Read Moreसंभल में एएसआई का सर्वे: कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची टीम, कृष्ण कूप का किया निरीक्षण, इलाके की सफाई शुरू
संभल संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने लगातार दूसरे दिन सर्वे का काम जारी रखा। शनिवार को टीम सबसे पहले कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची। इसके बाद टीम ने मंदिर के पास स्थित कृष्ण कूप का निरीक्षण किया। कृष्ण कूप जामा मस्जिद से कुछ दूरी पर माैजूद है। यह ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है। कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली हुई थी। इसके चलते नगर पालिका ने सफाई अभियान शुरू किया। शुक्रवार को टीम ने संभल और उसके आसपास बने 19 कूप और पांच तीर्थों का…
Read Moreराजनांदगांव पुलिस रेंज की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़ा उजागर होने के आरक्षक ने लगाई फांसी
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनकी पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में की गई है, जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी। रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षण भर्ती में लगी थी। इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं और जिन 14 आरक्षकों पर को संदेह के घेरे में रखा गया है, उनमें रत्नाकर का नाम भी थी। ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में रत्नाकर खैरागढ़ जिले के…
Read Moreपुलिस महानिरीक्षक रीवा द्वारा पुलिस लाईन में किया वार्षिक निरीक्षण एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन
सिंगरौली शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा ने पुलिस लाईन पचौर का वार्षिक निरीक्षण किया। प्रात: 09 बजे पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा का पुलिस लाईन पचौर में आगमन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात् प्लाटूनों का निरीक्षण किया। एवं उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया एवं परेड द्वारा मार्चपास्ट करते हुये सलामी दी गई। वाहनो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जिसमें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्य़ओ के समाधान…
Read Moreआदि महोत्सव 2024 का (दूसरा दिवस)
भोपाल भोपाल हाट परिसर में ट्रायफेड द्वारा आयोजित जादि महोत्सब को भोपालवासियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। भोपालवासियों द्वारा आदिवासी कलाकारों ने प्रदर्शित हस्तशिल्य एवं हस्तकरधा का उत्पाद जबरदस्त मसन्द किये जा रहे है। आज आदि महोत्सव के दूसरे दिन काफी भीड देखी और आदि महोत्सव प्रदर्शनी में अनेक प्रकार की सामग्री भी उपलब्ध है। श्री अजीत मगत क्षेत्रीय प्रबंधक ट्रायफेड भोपाल ही जनजातिय मंत्रालय का एक ही उददेश्य जनजातिय समाज और अन्य आदिवासी समाज का सम्पूर्ण विकास हो। जिसके तहत आदि महोत्सव लगाया गया है। और इसमें विभिन्न…
Read More