विश्व ध्यान दिवस : दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में सैकड़ों लोगों ने किया ध्यान

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया है। इस अवसर पर दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में विश्व ध्यान दिवस पर सैकड़ों लोगों ने ध्यान लगाया। योग अनुसंधान अधिकारी ए. दौरेन सिंह ने बताया, “मैं इस केंद्र में लगभग 25 सालों से काम कर रहा हूं। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। साथ ही 21 दिसंबर को अब से विश्व ध्यान दिवस मनाया जाएगा। यह दोनों ही विशेष दिवस हैं। एक साल का सबसे बड़ा…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा, चुनाव में पूर्व बस मार्शल भी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। कांग्रेस-भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा इस बार पूर्व बस मार्शल भी 'जनहित दल' पार्टी के बैनर तले दिल्ली के सियासी समर में कूद गए हैं। दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस की तरफ से शुक्रवार शाम दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस में जनता पार्टी के साथ जनहित दल और दिल्ली जनता पार्टी शामिल हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आदित्य राय, बुराड़ी विधानसभा सीट से अनिल कुमार, तिमारपुर विधानसभा…

Read More

थेन्नारसु ने केंद्र से की एनडीआरएफ से 6,675 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह

चेन्नई तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने राजस्थान के जैसलमेर में केंद्रीय बजट से पहले हुयी बैठक में केंद्र सरकार से चक्रवात फेंगल के बाद अस्थायी और स्थायी राहत एवं पुनर्वास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से राज्य के लिए 6,675 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया है। श्री थेन्नारसु ने शुक्रवार को जैसलमेर में आयोजित बैठक में कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चेन्नई मेट्रो रेल, सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), रेलवे और अन्य परियोजनाओं के लिए केंद्र…

Read More

राजस्थान-अजमेर में आई.टी पार्क जल्द ही होगा शुरु, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की केन्द्रीय मंत्री वैष्णव से मुलाकात

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय सूचना प्रौ‌द्योगिकी विभाग के मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अजमेर में आई.टी पार्क को शीघ्र की शुरू करवाने का अनुरोध किया। श्री देवनानी को श्री वैष्णव ने पार्क के जल्दी शुरू करने का आश्वासन दिया। देवनानी ने कहा कि वर्तमान में अजमेर के युवाओं को आई.टी. के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्टार्टअप स्थापित करने, रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जयपुर अथवा देश के अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है जबकि अजमेर जिला मुख्यालय…

Read More

54 के हुए सोहेल खान, सलमान की खास दोस्त यूलिया वंतूर ने दी शुभकामनाएं

मुंबई, बालीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में आई गायिका-अभिनेत्री यूलिया वंतूर ने शनिवार को सोहेल खान के 54वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। यूलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सोहेल की डांस करती एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में सोहेल डेनिम लुक में काफी दिखाई पड़ रहे हैं। यूलिया ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सोहेल खान। आप हमेशा स्वस्थ, प्यारे और खुश रहें।” हाल ही में यूलिया ने दुबई में रिकी मार्टिन के कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। अपनी गायकी…

Read More

भूमिका गुरुंग बोलीं- ‘मानसिक अवरोधों को तोड़ने में मदद करती है अलग-अलग तरह की भूमिका’

मुंबई,  टीवी अभिनेत्री भूमिका गुरुंग ने अलग-अलग तरह की भूमिका को निभाने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग तरह की भूमिका मानसिक अवरोधों को तोड़ने और एक कलाकार के रूप में अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान में ‘बस इतना सा ख्वाब’ में ‘शगुन’ की भूमिका निभा रही अभिनेत्री ने बताया कि ‘शगुन’ की भूमिका उनके व्यक्तिगत विकास को भी दिखाती है। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने साझा किया, “मुझे एहसास हुआ कि मैं सिर्फ मुख्य भूमिकाओं तक…

Read More

प्रदेश में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने दिए निर्देश

भोपाल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कहा है ताकि सर्द हवाएं चलने पर कक्षाओं में खिड़की बंद रखकर पढ़ाई कराई जा सके। इसके चलते अंधेरा न हो और पठन पाठन का काम प्रभावित न हो। शासकीय विद्यालयों की कक्षाओं में विद्युत व्यवस्था के संबंध में मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा है कि सर्दी में ठंडी हवा से बचाव के…

Read More

राष्ट्रीय बाल रंग के आयोजन से मध्यप्रदेश देशभर में होता है गौरवान्वित

भोपाल राष्ट्रीय बाल रंग के दूसरे दिन 21 दिसम्बर को राष्ट्रीय मानव संग्रहालय श्यामला हिल्स में 22 राज्यों की लोक संस्कृति पर केन्द्रित नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देशभर के बच्चों ने दी। इन प्रस्तुतियों में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की झलक देखने को मिली। बाल रंग में विभिन्न राज्यों के 10 हजार बच्चें अनेक रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। लोक नृत्य बच्चों को एक-दूसरे से जुड़ने का बेहतर माध्यम बाल रंग के दूसरे दिन सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालरंग…

Read More

दिल्ली में चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, ED को मिली एलजी से मुकदमा चलाने की मंजूरी

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को मंजूरी दे दी है। ईडी ने पांच दिसंबर को केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए एलजी से अनुमति मांगी थी। ईडी ने बताया था कि उसे शराब नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित तौर पर भ्रष्टाचार का पता चला है, जिसकी जांच के लिए उसने एलजी से इजाजत मांगी थी।…

Read More

कुवैत यात्रा भविष्य की साझीदारी के लिए रोडमैप तैयार करने का अवसर प्रदान करेगीः मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी कुवैत की दो दिन की यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने और आपसी लाभ की भविष्य की साझीदारी के लिए एक रोडमैप तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी। श्री मोदी ने रवानगी के पूर्व अपने वक्तव्य में कहा, "आज, मैं कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं। हम कुवैत के साथ पीढ़ियों से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंध को गहराई से…

Read More

छत्तीसगढ़ के नान घोटाला : साय सरकार ने जारी की अधिसूचना, होगी सीबीआई जांच

रायपुर EOW में पद का दुरुपयोग करने मामले में दर्ज FIR की अब सीबीआई जांच करेगी. इसकी अधिसूचना राज्य सरकार ने जारी कर दिया है. इस मामले में पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद वर्मा, पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को आरोपी बनाया गया है. यह मामला छत्तीसगढ़ के नान घोटाले से जुड़ा है. बीजेपी का आरोप है कि राज्य में 13 हजार 301 दुकानों में राशन बांटने में गड़बड़ी की गई है. अकेले चावल में ही 600 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है. कुल घोटाला एक हजार करोड़ से ज्यादा…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट्स सुधारने चलेगा विशेष अभियान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाकर ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सड़कों के दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर इनका शीघ्र सुधार किया जाए ताकि वाहन दुर्घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और कामों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाया जाए। उन्होंने बताया…

Read More

कांग्रेस ने पीएम मोदी की कुवैत यात्रा पर कस दिया तंज, मणिपुर के लिए इंतजार करते रह गए

नई दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बार-बार विदेश जाने वाले प्रधानमंत्री कुवैत रवाना हो गए जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर के लोग उनका इंतजार करते रह गए। रक्षा और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत के लिए पीएम मोदी शनिवार को कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 साल बाद पहली कुवैत यात्रा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'मणिपुर के लोगों का इंतजार जारी है, यही उनकी किस्मत है…

Read More

राजस्थान-राज्यपाल ने पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास, परम्परागत ज्ञान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को उदयपुर में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित नवानिया महाविद्यालय में अतिथि गृह, चारदीवारी और महाविद्यालय परिसर के शिव मंदिर से जोरजी का खेड़ा तक सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रकाशन 'फुटप्रिंट' का भी लोकार्पण किया। बागडे ने कहा कि पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान के शिक्षा में राजस्थान को देशभर में अग्रणी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पशु—पक्षियों की समुचित देखभाल के साथ उनके पोषण की बेहतर व्यवस्था, उनसे उत्पादित…

Read More

संसद भवन परिसर के बाहर धक्का-मुक्की मामले में संजय राउत का तंज, ईडी और एफबीआई को सौंप दें केस

मुंबई संसद भवन परिसर के बाहर धक्का-मुक्की मामले में शिकायत क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहाकि पीएम मोदी की सरकार इस मामले को ईडी और एफबीआई को भी दे सकती है। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार झूठे केसेज फाइल करती है। गौरतलब है कि संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी के धक्के से भाजपा के…

Read More