छत्तीसगढ़-जशपुर में खलिहान में लगी आग, एक बच्चे की मौत और दूसरा बाल-बाल बचा

जशपुर। जशपुर में कुनकुरी थानांतर्गत घटमुण्डा नवाटोली में शनिवार शाम तीन बजे एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेलते-खेलते बच्चों की मासूम शरारत ने 7 वर्षीय बालक एल्ड्रियन पिता प्रबोध एक्का की जान ले ली, जबकि उसका साथी अविरल पिता रोहित एक्का बाल-बाल बच गया। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब दो बच्चे गांव के पास 4-5 किसानों के संयुक्त खलिहान में खेल रहे थे। खेलते-खेलते किसी एक बच्चे ने माचिस जलाकर पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते तेज हवा के…

Read More

छत्तीसगढ़-दुर्ग में सगनीघाट और सिल्लीघाट पुल 95 फीसदी बनकर तैयार, शिवनाथ नदी पर 14 करोड़ की लागत से निर्माण

दुर्ग। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी…

Read More

कांग्रेस के पूर्व विधायक के गाड़ी से गांजा मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव ने कांग्रेस से मांगा जवाब

रायपुर कांग्रेस के पूर्व विधायक के गाड़ी से गांजा मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि भाजपा जब इस पर कहती है तो कांग्रेसी कहते हैं कि भाजपा राजनीति कर रही है. लेकिन जितने भी ऐसे मामले आते हैं, उनमें कांग्रेस के लोगों का इन्वॉल्वमेंट क्यों होता है. यह भी पढ़ें : अब भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल : जनपद के कर्मचारी ने दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप, थाने में मामला दर्ज, इधर महिला नेत्री ने कहा – बिना जांच हो…

Read More

छत्तीसगढ़-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में करंट लगने से हुई थी हाथी की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार और दो फरार

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव गुरुवार को मिला था। इस मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है। बाकी दो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में बीते गुरुवार को नर हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जा रहा है कि…

Read More

छत्तीसगढ़-बेमेतरा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, 209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

बेमेतरा। आज सीएम विष्णुदेव साय बेमेतरा जिले के नवागढ़ में पहुंचे हुए थे। उन्होंने नवागढ़ में आयोजित संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती समारोह व राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही 209 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न पंथी नर्तक दल के शानदार, मनोरम पंथी नृत्य का आनंद लिया व पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान, समरसता का…

Read More

छत्तीसगढ़-राजनादगांव में चार कॉन्सटेबल और दो ऑपरेटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी पर कैसा शिकंजा

राजनादगांव। राजनादगांव में पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में चार आरक्षक और दो ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले में दो महिला आरक्षक, दो पुरुष आरक्षक सहित टाइम टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किए गए हैं। राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में गड़बड़ी को लेकर बीते दिनों फिर दर्ज कराई गई थी। 16 नवंबर से जिले के 8वीं बटालियन में पुलिस भर्ती चल रही है। इस…

Read More

चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी नियमों में कुछ बदलाव किए, मोदी सरकार पर भड़क उठी कांग्रेस

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत अब पोल बूथों के सीसीटीवी फुटेज उम्मीदवारों और आम जनता को उपलब्ध नहीं कराए जा सकते। इस सुधार से पहले, कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स के सेक्शन 93(2) के तहत चुनाव से संबंधित सभी कागजात आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध थे। हालांकि इसके लिए कोर्ट के परमिशन की जरूरत थी। चुनाव आयोग द्वारा इन नियमों में बदलाव के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उसने चुनावी प्रक्रिया की…

Read More

आरती सिंह ने अपनी शादी से ‘ची ची मामा’ के साथ तस्वीरें की पोस्ट

मुंबई   'बिग बॉस 13' के लिए जानी जाने वाली आरती सिंह हमेशा अपने मामा गोविंदा की तारीफ करती रही हैं। जब कृष्णा अभिषेक 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बॉलीवुड एक्टर के साथ आएं तो वह सबसे ज्यादा खुश थीं। 21 दिसंबर को गोविंदा ने अपना जन्मदिन मनाया और 61 साल के हो गए। इस खास मौके पर जहां हर किसी ने उन्हें विश किया, वहीं भांजी आरती ने उनके लिए एक नोट लिखा और अपनी शादी से 'ची ची मामा' के साथ खुशहाल तस्वीरें भी पोस्ट कीं। आरती…

Read More

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों के लिए बड़ौदा की टीम में वापसी करेंगे

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों के लिए बड़ौदा की टीम में वापसी करेंगे। उन्हें टूर्नामेंट के पहले कुछ राउंड के लिए टीम में नहीं चुना गया था। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने पुष्टि की है कि पांड्या मौजूदा 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट चरणों के दौरान टीम में शामिल होंगे, बशर्ते टीम क्वालीफाई कर ले। क्रिकबज ने बीसीए की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) के सदस्य किरण मोरे के हवाले से कहा, "वह नॉकआउट से खेलेंगे; उन्होंने हमें सूचित कर दिया है।"…

Read More

किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी: मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हमने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। हमने स्कूलों में शिक्षक-पालक मीटिंग और न्यौता भोज जैसे…

Read More

भारत कभी भी दूसरों को अपने फैसलों पर ‘वीटो’ लगाने की अनुमति नहीं देगा: विदेश मंत्री एस जयशंकर

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहाकि भारत कभी भी दूसरों को अपने फैसलों पर ‘वीटो’ लगाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहाकि भारत बिना किसी डर के वह सब-कुछ करेगा जो देश और दुनिया के लिए अच्छा होगा। जयशंकर मुंबई में एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। विदेश मंत्री ने कहाकि स्वतंत्रता को कभी भी तटस्थता के साथ भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए। जयशंकर ने कहा कि भारत आज एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। एक तरफ, पिछले दशक ने दिखाया है कि उसके पास क्षमताएं,…

Read More

कलेक्टर ने कॉफी प्लांटेशन क्षेत्रों का किया निरीक्षण दौरा

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने शनिवार को दरभा ब्लॉक के तीन प्लांटेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दरभा कॉफी प्लांटेशन की सभी कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उद्यानिकी कॉलेज, फील्ड ऑफिसर से चर्चा किए साथ ही कॉफी प्लांटेशन करने वाले किसानों से भी चर्चा किए। प्लांटेशन में मनरेगा से किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कांदानार के कॉफी प्लांटेशन क्षेत्र का भी निरीक्षण किए और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कॉफी उत्पादन के लिए ग्राम में बनी समिति का एसडीएम और जनपद सीईओ की उपस्थिति में बैठक…

Read More

छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री साय

  मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित, चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र कायाकल्प : जिला अस्पताल बेमेतरा पूरे प्रदेश में अव्वल रायपुर प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य योद्धाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया और चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री…

Read More

दिल्ली में केजरीवाल का ऐलान- महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार 23 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज इसका ऐलान किया। इसके लिए ‘आप’ कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। 'आप' मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान निधि के 2100 रुपये के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है। ‘आप’ पार्टी की…

Read More

एमसीबी जिले की स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्रीमती सीता कासी  आर.एच.ओ महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से किया गया सम्मानित श्रीमती सीता कासी स्वास्थ्य विभाग में आयु.आरोग मन्दिर खमरौध में कार्यरत हैं यह बहुत ही गौरव की बात है कि श्रीमती सीता कासी ने स्वास्थ्य विभाग एवं एमसीबी जिले के भरतपुर का नाम रोशन किया है वाकई एक बहुत ही गौरव पूर्ण क्षण है कि एमसीबी जिले की महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है यह उनके अदि्वतीय समर्पण मेहनत और समाज के लिए उनके योगदान…

Read More