25 दिसम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- आज का आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। अपनी सोच को पॉजिटिव रखें। न्यू स्किल्स सीखने की कोशिश करें, जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगी। याद रखें, स्वास्थ्य ही धन है। वृषभ राशि- चाहे मामला करियर का हो, लव का हो, सेहत का हो, या आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन हो, आज आपको सरप्राइज मिल सकता है। आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। मिथुन राशि- आज घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन…

Read More

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली की हवा में सुधार के संकेत, 369 पर AQI, हटाई गईं ग्रैप-4 की पाबंदियां

नई दिल्ली पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के बदले मिजाज और पूर्वानुमानों में पलूशन से राहत मिलने के संकेत हैं। दिल्ली में मंगलवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया। शाम को एक्यूआई 369 अंकों के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सोमवार को यह गंभीर श्रेणी में था। इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली एनसीआर में लगाई गई ग्रैप-4 की पाबंदियों को हटाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, पलूशन को काबू में रखने के लिए ग्रैप 1, 2 और 3 के तहत…

Read More

बांग्लादेश में पांच अरब डॉलर के परमाणु ऊर्जा प्लांट के कथित घोटाले में शेख हसीना के खिलाफ जांच शुरू

ढाका बांग्लादेश में पांच अरब डॉलर के परमाणु ऊर्जा प्लांट के कथित घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके स्वजनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। यह घोटाला ढाका से कुछ दूर स्थित रूपपुर पावर प्लांट को रूस की सरकारी एजेंसी रोसातोम बनवा रही है जिससे कुछ भारतीय कंपनियां भी जुड़ी हुई हैं। जानिए क्या है मामला यह बांग्लादेश का पहला परमाणु ऊर्जा प्लांट है जिसे ढाका से 160 किमी पश्चिम स्थित रूपपुर में रूस ने डिजाइन किया है। रूपपुर एनपीपी प्रोजेक्ट को लेकर लगाए गए आरोपों…

Read More

क्रिसमस से पहले अमेरिका में एक एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया, मची अफरा-तफरी

वाशिंगटन क्रिसमस से पहले अमेरिका में एक एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानों को अचानक रद कर दिया। इससे वहां के हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया। हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट में फंसे हैं। अमेरिकन एयरलाइंस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी दी कि तकनीकी समस्या की वजह से एयरलाइंस ने अमेरिका में अपनी भी उड़ानों को रोक दिया है। इससे क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उड़ान भरने वाले हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल…

Read More

संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, सात और आरोपी गिरफ्तार

संभल संभल में नंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अब तक कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संभल में 24 नवंबर 2024 को जब शाही जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। उस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था और कई वाहनों में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस सीसीटीवी…

Read More

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ ने कहा- भारत 2040 में चांद पर लैंडिंग करेगा

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ का कहना है कि भारत 2040 में चांद पर लैंडिंग करेगा। उन्होंने कहा कि हम इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं और इंसान को चांद पर लैंड कराएंगे। यही नहीं भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन भी 2035 में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। स्पेस स्टेशन मॉड्यूल की लॉन्चिंग 2028 में की जाएगी और फिर अगले 7 सालों में यह अभियान पूरा हो जाएगा। भारत के चंद्रयान मिशन की बड़ी सफलता के बाद इसरो का यह…

Read More

योगी सरकार की नीतियों से पर्यटकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर लगातार बढ़ रहा, पर्यटकों ने किया यूपी का दीदार

लखनऊ योगी सरकार की नीतियों से पर्यटकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों की आमद के हिसाब से भारत दुनिया का पांचवा पसंदीदा स्थल बन चुका है। इसमें भी घरेलू खासकर धार्मिक पर्यटन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बदली भूमिका में भगवान राम और कृष्ण की जन्मभूमि क्रमशः अयोध्या एवं ब्रज क्षेत्र, तीनों लोकों से न्यारी भगवान शिव की काशी का महत्वपूर्ण रोल है। इन सबने मिलकर उत्तर प्रदेश को देश के पर्यटन का नया ग्रोथ इंजन बना दिया है। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Read More

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही, 24 घंटे में चार लोगों की मौत

शिमला हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले तीन नेशनल हाइवे बंद हो गए हैं। इसके अलावा 174 सड़कों पर भी यातायात रोक दिया गया है। इतना ही नहीं, 683 बिजली लाइनें भी ठप हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोगों की जान भी चली गई है। हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर के बाद से हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई,…

Read More

नक्सलियों के कोर इलाके में आगे बढ़ी फोर्स, दो जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके रायगुडेम नक्सलियों ने एक बार फिर सिर उठाने की नाकाम कोशिश की। यहां देर रात नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला बोल दिया। दो जवान घायल हुए हैं, जिनका हालत खतरे से बाहर है। रायगुडेम पर किसी समय नक्सलियों का कब्जा हुआ करती थी।। यहां नक्सलियों की बटालियन रहा करती थी, लेकिन हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने लगातार एक्शन लिया है। सुरक्षाबलों ने रायगुडेम में कैंप खोलने के बाद अब गोमगुड़ा नदी के उस पार भी कैंप खोल…

Read More

इजरायल ने पहली बार माना है कि उसने हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या करवाई थी

यरूशलम इजरायल ने पहली बार माना है कि उसने हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या करवाई थी। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने एक कार्यक्रम में हूती ग्रुप को चेतावनी देते हुए यह बात कही। कैट्ज ने कहा, "हम हूती ग्रुप पर कठोर हमला करेंगे, उनके रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएंगे और उनके नेताओं का सिर कलम करेंगे – ठीक वैसे ही जैसे हमने तेहरान, गाजा और लेबनान में हानीया, सिनवार और नसरल्लाह के साथ किया था।" हूती ग्रुप ने सोमवार को एक और ड्रोन हमला किया…

Read More

सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- संविधान निर्माता बाबा साहब पर राजनीति शर्मनाक

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संसद और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर चल रही राजनीति के बीच कांग्रेस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब को न केवल अनदेखा किया, बल्कि उनके योगदान का बार-बार अपमान भी किया है। मुख्यमंत्री ने जयपुर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान निर्माता के नाम का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उनके वास्तविक योगदान को कभी सम्मान नहीं दिया। बयान में यह भी जोड़ा गया कि कांग्रेस को "शर्म"…

Read More

कांकेर जिले में पुलिस ने नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव को किया गिरफ्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ से पुलिस ने शीर्ष नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव को गिरफ्तार किया है। प्रभाकर पर 25 लाख का इनाम घोषित है। वह सक्रिय उत्तर सब जोनल ब्यूरो में रसद आपूर्ति एवं मोबाइल पालेटिकल स्कूल का प्रभारी रहा। प्रभाकर नक्सल संगठन में विगत 40 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में गिरफ्तार शीर्ष नक्सली प्रभाकर राव के विरूद्ध दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है। रसद आपूर्ति एवं रसद इंचार्ज, ओड़िसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के शीर्ष नक्सल नेताओं का…

Read More

पीएमजीएसवाय योजना ग्रामीण विकास के लिए वरदान : मंत्री श्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सड़क निर्माण में ऐसी तकनीको का प्रयोग बढ़ाया जाएगा, जिससे प्रकृति संरक्षण और समावेशी विकास हो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सड़कों के निर्माण में ग्रीन टेक्नोलॉजी में अगुआई करने वाला राज्य बनेगा। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के तीनों चरणों में उत्कृष्ट कार्य किया है, चौथे चरण में भी बेहतर काम होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में योजना के सभी…

Read More

राज्य उपभोक्ता आयोग से मिल रहा न्याय, अब तक 323 प्रकरणों की वीसी से हुई सुनवाई

रायपुर प्रदेश के उपभोक्ताओं में अपने अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ने लगी है। लोग 10 रुपये के स्टांप के सहारे अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में दैनिक जीवन से जुड़े कई तरह के प्रकरण सामने आ रहे हैं। राजधानी में फोरम स्थापित होने के बाद से अब तक हजारों लोगों ने आवेदन किया, जिनमें रोज प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निपटारा भी किया जा चुका है। उपभोक्ता अधिकार नियम का फायदा बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ पूरे प्रदेश के उपभोक्ता उठा रहे हैं।…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों और नियुक्तियों की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आईपीएचएस मानकों के अनुरूप कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नवीन स्वीकृत पदों के साथ रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुलभ बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों और चिकित्सकीय व सहायक चिकित्सकीय पदों पर नियुक्तियों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल…

Read More