कूनो नेशनल पार्क से छोड़ी गई अग्नि चीता श्योपुर के अंदर पहुंची, कुत्ते का किया शिकार

 श्योपुर कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल से निकलकर 90 किलोमीटर दूर श्योपुर के नजदीक पहुंचे चीते ने चार दिनों बाद शहर के रास्ते वापस जंगल की ओर रवानगी ले ली है. खास बात यह है कि चीता जंगल लौटते समय आधी रात को शहर की सड़कों पर दौड़ लगाता कैमरे में कैद हुआ है. अब चीता वापस जंगल की ओर रुख कर गया है. बताया जा रहा है कि वह अब कूनो के बफर जोन में जा पहुंचा है. पिछले शनिवार को कूनो की हद छोड़ 90 किलोमोटर की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का किया शिलान्यास, अटल जी के नाम का डाक टिकट तथा सिक्का जारी

छतरपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के साथ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके नाम से डाक टिकट तथा सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री जी ने स्‍टेज पर जाते हुए उपस्थित जनसमूह का अभिवादन  किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहकारी बैंक के दो कर्मचारी बर्खास्त और एक का डिमोशन, किसानों के बैंक खाते में हेरा-फेरी पर कार्रवाई

बिलासपुर। किसानों के बैंक खातों में लाखों रुपए की हेरा-फेरी करने सहित अन्य गड़बड़ियों पर जिला सहकारी बैंक के दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है. इसके अलावा एक कर्मचारी का डिमोशन और 3 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है. सहकारी बैंक की स्टाफ उप समिति ने मिली शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की है. इसमें जूनियर क्लर्क हर्षिता पटेल व धर्मेंद्र साहू को बर्खास्त किया गया है. इसके अलावा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर रुचि पांडे का डिमोशन करने के साथ लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर…

Read More

छत्तीसगढ़-कोबरा में किचन में फन फैलाए बैठा था 5 फीट लंबा किंग कोबरा, चाय बनाने पहुंची महिला के उड़े होश

कोरबा. शहर के मध्य पथरीपारा बस्ती के एक घर की रसोई में 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. आज तड़के सुबह जब महिला चाय बनाने पहुंची तो वहां कोबरा को देखकर उसके होश उड़ गए. जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया. सामने आए वीडियो में किंग कोबरा रसोई में गैस चुल्हे पर बैठा हुआ है. कोरबा को देखकर घर में हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू टीम को सांप…

Read More

राजस्थान-जोधपुर में विधि एवं न्याय मंत्री ने बांटे निःशुल्क टैबलेट एवं साइकिलें, ‘शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन में प्रदेश सरकार कृत संकल्पित’

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र के  राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, पाल में निःशुल्क  टैबलेट एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। 12 दिसंबर को जोधपुर में आयोजित रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी को पिटता देख बचाने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा, छत से नीचे फेंकने से हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की. उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है. जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान काम से लौटी…

Read More

छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में एएसपी के गनमैन के परिवार को गांव से किया बहिष्कृत, जमीनी विवाद में फैसला न मानने पर हुक्का पानी बंद

खैरागढ़. जिले के सेम्हरा में एएसपी के गनमैन डोमन वर्मा और उसके परिवार को गांव वालों ने बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया है. मामला जमीन विवाद से शुरू होकर बहिष्कार तक पहुंचा है. दरअसल, गनमैन डोमन वर्मा के पिता चंद्रेश वर्मा और पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर बीते अक्टूबर महीने में विवाद हुआ था. मामले को सुलझाने के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों ने दोनों पक्षों से 15-15 हजार रुपए जमा कराए गए थे, लेकिन बाद में चंद्रेश वर्मा ने गांव के फैसले को मानने से इनकार कर…

Read More

राजस्थान-पंचायती राज मंत्री और मुख्य सचिव ने किया सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का अवलोकन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

जयपुर। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री (राज्य मंत्री) श्री ओटा राम देवासी एवं मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा जवाहर कला केन्द्र में चल रहे सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला—2024 का मंगलवार को अवलोकन किया। देवासी ने सरस मेले की सभी स्टालों का अवलोकन किया एवं विभिन्न राज्यों से आये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया एवं उनके उत्पादों की सराहना की। मुख्य सचिव ने कहा कि…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया पुण्य स्मरण, ‘भारत रत्न अटल हम सभी के प्रेरणा स्रोत’

रायपुर। देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मना रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे. उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और…

Read More

राजस्थान-किशनगढ़बास में 14 करोड़ से बना कृषि महाविद्यालय, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने ब्लड टेस्टिंग मशीन एवं ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट का किया उद्घाटन

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में 14 करोड़ रुपये की लागत से बने कृषि महाविद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री ने किसानों और छात्रों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और क्षेत्र में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव सहित उपस्थित अतिथि गणों ने कृषि आधारित 'अरोरा पुस्तिका' का विमोचन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने “एक…

Read More

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भारत में रहने वाले ईसाई और मुसलमान हिंदू

छतरपुर हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले बागेश्वर धाम के पीठधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत में रहने वाले ईसाई और मुस्लिमों को हिंदू बताया है। साथ ही कहा कि उनकी 8वी-9वी पीढ़ी के लोग पहले रामलाल, श्यामलाल थे। क्रिसमस से एक दिन पहले आयोजित कथा में उन्होंने यह बयान दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।   दरअसल, कल बागेश्वर धाम से महाराष्ट्र के जलगांव यात्रा के पहले धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा,…

Read More

केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का जल संकट होगा समाप्त, पीएम नरेन्द्र मोदी ने कराया केन और बेतवा के जल का संगम

खजुराहो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की नींव रखी। यह राष्ट्रीय नदी जोड़ो नीति के तहत पहली परियोजना है। इससे मध्य प्रदेश के 10 जिलों के 44 लाख और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। इस परियोजना की लागत लगभग 44,605 करोड़ रुपये है। इससे 2,000 गांवों के 7.18 लाख किसान परिवारों को फायदा होगा। साथ ही, 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा भी बनेगी। यह परियोजना बुंदेलखंड का कायाकल्प करेगी। बुंदेलखंडी बोली…

Read More

सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब

बिलासपुर सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब हैं। बीते कुछ वर्षों से धार्मिक यात्रा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों के कारण अयोध्या, वैष्णो देवी, रामेश्वरम, उज्जैन महाकाल और जगन्नाथ पुरी जैसे तीर्थ स्थलों की बुकिंग तेजी से बढ़ी है। ट्रेनों और फ्लाइट्स में सीटें लगभग बुक हो चुकी हैं। निजी टैक्सियों की भी भारी डिमांड है। देश के टॉप 10 धार्मिक नगरी में कदम…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्रियों एवं मध्यप्रदेश के सीएम से की मुलाकात

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों श्री अमित शाह एवं श्री पीयूष गोयल तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। शर्मा ने सर्वप्रथम सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार मुलाकात की। चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के मध्य राजस्थान…

Read More

‘एक बार फिर कह रहा हूं, अपने बच्चों को रामायण पढ़ाओ’, लखनऊ में बोले कुमार विश्वास

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  'अटल गीत गंगा' कार्यक्रम हुआ, जिसमें हिंदी कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) भी पहुंचे थे. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. कुमार ने एक बार फिर से रामायण और महाभारत को लेकर बयान दिया. इससे पहले उनके इसी तरह के बयान पर विवाद छिड़ गया था. लखनऊ में बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा, "फिर कह रहा हूं, अपने बच्चों को रामायण पढ़ाओ, महाभारत पढ़ाओ और इसलिए पढ़ाओ की फायदा होगा, मुझे हुआ. मैंने महाभारत…

Read More